टोक्यो: तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने बताया कि खेलों के महाकुंभ के पदक पुराने स्मार्टफोन और अन्य विद्युत उपकरणों से बनाए जाएंगे क्योंकि वे खेलों को पर्यावरण के अनुकूल बनाना चाहते हैं।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
प्रवक्ता हिकारिको ओनो ने संवाददाताओं से कहा, पुराने मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों के पुनर्चक्रित धातु से बने पदक स्थिरता और जन प्रतिनिधित्व का प्रतीक हो सकते हैं।
ओनो ने हालांकि कहा कि यह फैसला बाद में किया जाएगा कि सभी पदकों को पुनर्चक्रित धातु से बनाया जाए या कुछ पदकों को। ओनो ने बताया कि 2010 वैंकुवर शीतकालीन खेलों से ओलंपिक खेलों में पुनर्चक्रित पदकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने साथ ही कहा कि इस साल हुए रियो ओलंपिक में भी पुनर्चक्रित धातु से सोने और कांसे के पदक बनाए गए थे।