1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साल 2021 में कब खेले जाएंगे टोक्यो ओलंपिक 2020 गेम्स, सामने आई तारीख

साल 2021 में कब खेले जाएंगे टोक्यो ओलंपिक 2020 गेम्स, सामने आई तारीख

रिपोर्ट के अनुसार अगले साल ओलंपिक कब होंगे इसकी तारीख का भी एलान कर दिया गया है।

tokyo olympic- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES tokyo olympic

टोक्यो| टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक जो इस साल होने थे, कोरोनावायरस के कारण एक साल के लिए टाल दिए गए हैं। अब उनकी नई तारीखों का ऐलान हो गया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ओलम्पिक खेल अब 23 जुलाई से आठ अगस्त, 2021 के बीच आयोजित किए जाएंगे जबकि पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से पांच सितंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे।

जापान की क्योडो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और स्थानीय आयोजन समिति ने सोमवार को बैठक कर इस बात पर सहमति जताते हुए नई तारीखों का ऐलान किया। भारतीय ओलम्पिक समिति (आईओए) में मौजूद सूत्र ने भी इस बात की पुष्टि की।

आयोजन समिति की टास्क फोर्स को इस बात की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और समान टाइम फ्रेम में ही तारीखें निकालने के बारे में कहा था ताकि मौजूदा रणनीति को उस समय ज्यादा से ज्यादा लागू किया जा सके।

कोरोनावायरस के कारण इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है। ये खेल पहले इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे।