A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कठिन रेस शारीरिक और मानसिक तौर पर थका देती है : हेमिल्टन

कठिन रेस शारीरिक और मानसिक तौर पर थका देती है : हेमिल्टन

मर्सिडीज टीम के एफ-1 चालक लेविस हेमिल्टन ने कहा है है कि पुर्तगाल ग्रां प्री रेस काफी कठिन थी और जब एक रेस इस तरह कठिन हो जाती है तो वह शारीरिक और मानसिक तौर पर थका देती है।

Tough race exhausts physically and mentally: Hamilton- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Tough race exhausts physically and mentally: Hamilton

पोर्टिमाओ। मर्सिडीज टीम के एफ-1 चालक लेविस हेमिल्टन ने कहा है है कि पुर्तगाल ग्रां प्री रेस काफी कठिन थी और जब एक रेस इस तरह कठिन हो जाती है तो वह शारीरिक और मानसिक तौर पर थका देती है। हेमिल्टन ने अपनी ही टीम के वाल्टेरी बोट्टास को पीछे छोड़ते हुए रविवार को रेस अपने नाम की। साथ ही उन्होंने एफ-1 वर्ल्ड टाइटिल स्टैंडिंग में भी अपनी स्थिति मजबूत की।

रेस के बाद हेमिल्टन ने कहा, "यह काफी कठिन रेस थी। इस तरह की रेस शारीरिक और मानसिक तौर पर थका देती है। "

चैम्पियनशिप टेबल में हेमिल्टन के 69 अंक हैं और वह रेड बुल के मैक्स वेर्सटापेन (62) से आगे हैं। मैक्स ने इस रेस में सबसे तेज लैप का बोनस भी हासिल किया। अब ये चालक 9 मई को स्पेनिश ग्रां प्री में हिससा लेंगे।