A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ट्यूमर ने बनाया दलीप को द ग्रेट खली

ट्यूमर ने बनाया दलीप को द ग्रेट खली

नई दिल्ली : ब्रेन ट्यूमर से दुनियां में लाखों लोगों को मौत हो जाती है लेकिन द ग्रेट खली को महाबली बनाने में इसी ट्यूमर ने अहम भूमिका निभाई है। इस बात का खुलासा तब

ट्यूमर ने बनाया दलीप...- India TV Hindi
ट्यूमर ने बनाया दलीप को द ग्रेट खली

नई दिल्ली : ब्रेन ट्यूमर से दुनियां में लाखों लोगों को मौत हो जाती है लेकिन द ग्रेट खली को महाबली बनाने में इसी ट्यूमर ने अहम भूमिका निभाई है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब यूनिवर्सिटी ऑफ पीट्सबर्ग मेडिकल सेंटर में द ग्रेट खली का उपचार हुआ।

हिमाचल के जिला सिरमौर के एक छोटे से गांव घिराइना का रहने वाला दिलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली आज भारत की शान है ये भारतीय इकलौते वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन द ग्रेट खली जिनका असल नाम दलीप सिंह राणा है। इनका जन्म 27 अगस्त, 1972 में हिमाचल प्रदेश के धिराना गांव में हुआ। इनका वजन 157 किग्रा है। अगर इनके करियर की बात करें तो खली ऐसे ही महाबली नहीं बना।
 
जांच में डाक्टरों ने पाया कि उनकी (पीयूष ग्रन्थि) में एक ट्यूमर है और इसी ट्यूमर की वजह से हार्मोनल इंबैलेंस हुआ है। हार्मोनल इंबैलेंस होने के कारण खली की लंबाई और वजन अजीब ढंग से बढऩे लगी। वह सबसे अलग दिखने लगा। वह इतना विशालकाय हो गया कि सभी उससे डरने लगे। बाद में अपनी इसी ताकत से खली wwe चैंम्पियन बनने में कामयाब हुए।