1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दो बार के ओलंपिक चैंपियन एंडी मरे टोक्यो ओलंपिक में करेंगे शिरकत

दो बार के ओलंपिक चैंपियन एंडी मरे टोक्यो ओलंपिक में करेंगे शिरकत

दो बार के ओलंपिक चैंपियन एंडी मरे अगले महीने होने वाले टोक्यो ओलंपिक में ब्रिटिश टेनिस टीम का नेतृत्व करेंगे।

<p>दो बार के ओलंपिक...- India TV Hindi
Image Source : GETTY दो बार के ओलंपिक चैंपियन एंडी मरे टोक्यो ओलंपिक में करेंगे शिरकत

लंदन| दो बार के ओलंपिक चैंपियन एंडी मरे अगले महीने होने वाले टोक्यो ओलंपिक में ब्रिटिश टेनिस टीम का नेतृत्व करेंगे। टीम ब्रिटेन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। मरे ने 2016 रियो ओलंपिक में पुरुष एकल वर्ग के खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था और वह पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बने थे जिसने एकल वर्ग में दो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एकल वर्ग के अलावा मरे जोए सालिसबुरी के साथ युगल वर्ग में भी हिस्सा लेंगे। 34 वर्षीय मरे ने कहा, "ओलंपिक मेरे लिए बहुत महत्व रखता है और चौथी बार इस खेल में शामिल होना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।"

तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता मरे अपने कुल्हे और कमर में चोट के कारण कुछ समय से अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।