1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्यूरी से घृणा फैलाने वाले बयान पर होगी पूछताछ

फ्यूरी से घृणा फैलाने वाले बयान पर होगी पूछताछ

लंदन: हाल ही में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाले ब्रिटिश मुक्केबाज टायसन फ्यूरी से समलैंगिकता पर दिए गए उनके नफरत फैलाने वाले बयान पर पूछताछ होगी। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी

Tyson Fury to face inquiry for spreading hate - India TV Hindi
Tyson Fury to face inquiry for spreading hate

लंदन: हाल ही में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाले ब्रिटिश मुक्केबाज टायसन फ्यूरी से समलैंगिकता पर दिए गए उनके नफरत फैलाने वाले बयान पर पूछताछ होगी। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, "ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस को फ्यूरी के घृणा फैलाने बाले बयान के खिलाफ शिकायत मिली थी।"

दरअसल 28 नवंबर को विश्व हेविवेट का खिताब जीतने से पहले एक अखबार को दिए साक्षात्कार में फरी ने घ्रणा फैलाने वाला बयान दिया था। उल्लेखनीय है कि फ्यूरी का यह बयान वर्ल्ड हैविवेट श्रेणी में डब्ल्यूबीओ, आईबीएफ और डब्ल्यूबीओ खिताब जीतने से पहले एक समाचार पत्र में उनके साक्षात्कार के रूप में प्रकाशित हुआ था।

बीबीसी ने मंगलवार को आईबीएफ चैम्पियनशिप के चेयरमैन लिडशे टकर के हवाले से कहा है, "यह सच है कि उनसे आईबीएफ बेल्ट छीन लिया गया है।" फ्यूरी के बयान के बाद इंग्लैंड में उनके खिलाफ गुस्सा भड़क गया और 100,000 से ज्यादा लोगों ने फ्यूरी के खिलाफ बीबीसी में एक याचिका दायर कर कहा कि संस्था फ्यूरी को अपनी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची से हटा दे।"

इस मामले पर पुलिस ने कहा है, "वह फ्यूरी के खिलाफ के लगे घृणा फैलाने के आरोपों की गंभीरता से जांच करेगी और इस संबंध में मिल रही शिकायतों को समय रहते अपने संज्ञान में लेगी।"