1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यात्रा के बाद खिलाड़ियों के क्वारंटीन नियम से छूट चाहता है यूएफा

यात्रा के बाद खिलाड़ियों के क्वारंटीन नियम से छूट चाहता है यूएफा

सभी 55 यूरोपीय राष्ट्रीय टीमें तीन से आठ सितंबर तक नेशन्स लीग क्वालीफाइंग के लिये महाद्वीप में यात्रा करना शुरू कर देंगी। 

UEFA, sports, football- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Football

यूरोप में दो हफ्तों के अंदर राष्ट्रीय टीमों के मैचों से पहले यूएफा ने बुधवार को अपने सदस्य महासंघों से अनुरोध किया कि वे अपनी सरकार से फुटबॉल खिलाड़ियों को यात्रा के बाद क्वारंटीन में छूट देने के बारे में पूछें। सभी 55 यूरोपीय राष्ट्रीय टीमें तीन से आठ सितंबर तक नेशन्स लीग क्वालीफाइंग के लिये महाद्वीप में यात्रा करना शुरू कर देंगी। 

यूरोपीय फुटबॉल संस्था यूएफा ने कहा, ‘‘विदेशी क्लबों से आ रहे खिलाड़ियों को अपने देश में लौटने के बाद पृथकवास नियमों के अंतर्गत रहने का जोखिम हो सकता है। ’’ 

कुछ दिनों के बाद दर्जन भर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रीमियर लीग और स्पेनिश लीग में खेलना होगा। 

यूएफा ने 55 सदस्य देशों के फुटबॉल अधिकारियों के साथ कांफ्रेंस कॉल के बाद कहा, ‘‘संघों को अपनी सरकार से बात करके खिलाड़ियों आर टीम सदस्यों के लिये छूट मांगने को कहा गया है। ’’