US Open 2018: अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बनीं ओसाका, सेरेना को दी पटखनी
US Open 2018: अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बनीं ओसाका, सेरेना को दी पटखनी
India TV Sports Desk
Published : Sep 09, 2018 01:09 pm IST, Updated : Sep 09, 2018 01:09 pm IST
अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को फाइनल में मात देकर नाओमी ओसाका ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम किया।
Image Source : GETTY IMAGESनाओमी ओसाका
न्यूयॉर्क। अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स को फाइनल में मात देकर नाओमी ओसाका ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम किया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ नाओमी ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा जमाने वाली पहली जापानी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
ओसाका ने पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सेरेना को महिला एकल वर्ग के फाइनल में सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। 20 वर्षीया खिलाड़ी के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।