1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन: नडाल को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पाउले

अमेरिकी ओपन: नडाल को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पाउले

न्यूयार्क: फ्रेंच टेनिस स्टार लुकास पाउले ने 14 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल को हराकर साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में जगह

 Lucas Pouille- India TV Hindi
Lucas Pouille

न्यूयार्क: फ्रेंच टेनिस स्टार लुकास पाउले ने 14 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के राफेल नडाल को हराकर साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 22 साल के पाउले ने पांच सेट तक चले मुकाबले में नडाल को 6-1, 2-6, 6-4, 3-6, 7-6 (6) से हराया। मैच के बाद पाउले ने कहा, "मैंने इससे बेहतर परिणाम का सपना भी नहीं देखा था।"

यह मैच चार घंटे और सात मिनट चला और इसका परिणाम पांचवें सेट टाईब्रेकर से निकला।

पाउले ने कहा कि वह बचपन से ही अर्थर ऐश स्टेडियम में खेलना चाहते थे और अब जबकि उन्होंने यहां नडाल जैसे दिग्गज को शिकस्त दी है, उन्हें लग रहा है कि उनका टेनिस खिलाड़ी बनना सार्थक रहा है।