1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लंदन में 200 मीटर रेस जीतकर बोल्ट ने की वापसी

लंदन में 200 मीटर रेस जीतकर बोल्ट ने की वापसी

6 बार के ओलम्पिक पदक विजेता जमैका के उसेन बोल्ट अब अपनी चोट से पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं और उन्होंने लंदन डायमंड लीग में 200 मीटर रेस जीतकर वापसी की है।

Usain Bolt- India TV Hindi
Usain Bolt

लंदन: 6 बार के ओलम्पिक पदक विजेता जमैका के उसेन बोल्ट अब अपनी चोट से पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं और उन्होंने लंदन डायमंड लीग में 200 मीटर रेस जीतकर वापसी की है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बोल्ट 21 अगस्त को 30 के हो जाएंगे और उन्होंने मांसपेशियों दर्द की परेशानी के कारण पिछले माह जमैका चैम्पियनशिप से नाम वापस ले लिया था।

रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों की शुरुआत में दो सप्ताह का समय शेष रह गया है। बोल्ट ने शुक्रवार को 200 मीटर रेस को 19.89 सेकेंड में पूरा किया।

वहीं पनामा के अलोंसे एडवर्ड (20.04 सेकेंड) दूसरे और ब्रिटेन के एडम जेमिली (20.07 सेकेंड) तीसरे स्थान पर रहे।