A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वेलेंसिया के साथ जुड़ सकते हैं स्पेन के स्ट्राइकर रोड्रिगो

वेलेंसिया के साथ जुड़ सकते हैं स्पेन के स्ट्राइकर रोड्रिगो

ब्राजील में जन्मे 29 साल के रोड्रिगो ने स्पेन की राष्ट्रीय टीम की ओर से 22 मैचों में आठ गोल दागे हैं। उन्होंने 2014 में बेनफिका से वेलेंसिया से जुड़ने के बाद 220 मैचों में 59 गोल किए। 

Valencia, Rodrigo, Leeds United, football news, football results- India TV Hindi
Image Source : AP Rodrigo

प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में 16 साल बाद वापसी करने के बाद लीड्स की टीम वेलेंसिया से स्पेन के स्ट्राइकर रोड्रिगो के रूप में पहला बड़ा अनुबंध करने के करीब है। वेलेंसिया ने बुधवार को कहा कि रोड्रिगो के ट्रांसफर को लेकर लीड्स के साथ सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गई है लेकिन निजी शर्तों और चिकित्सा जांच को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। 

ब्राजील में जन्मे 29 साल के रोड्रिगो ने स्पेन की राष्ट्रीय टीम की ओर से 22 मैचों में आठ गोल दागे हैं। उन्होंने 2014 में बेनफिका से वेलेंसिया से जुड़ने के बाद 220 मैचों में 59 गोल किए। 

क्लब ने कहा, ‘‘वेलेंसिया पिछले छह सत्र में प्रतिबद्धता और प्रयास के लिए उसे (रोड्रिगो) शुक्रिया कहना चाहता है।’’ 

वेलेंसिया ने कहा, ‘‘खेल करियर के नए चरण में उसे शुभकामनाएं।’’