1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पराग्वे, होंडुरास से फीफा के उपाध्यक्ष गिरफ्तार: फीफा अधिकारी

पराग्वे, होंडुरास से फीफा के उपाध्यक्ष गिरफ्तार: फीफा अधिकारी

​ज्यूरिख: फीफा के दो अधिकारियों पराग्वे से उपाध्यक्ष जुआन एंजेल नेपाउट और होंडुरास से अलफे्रडो हैविट को आज भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। फीफा के एक अधिकारी ने बताया , जिन दो अधिकारियों

Vice-president of FIFA arrested from Honduras, Paraguay- India TV Hindi
Vice-president of FIFA arrested from Honduras, Paraguay

ज्यूरिख: फीफा के दो अधिकारियों पराग्वे से उपाध्यक्ष जुआन एंजेल नेपाउट और होंडुरास से अलफे्रडो हैविट को आज भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया।

फीफा के एक अधिकारी ने बताया , जिन दो अधिकारियों को आज गिरफ्तार किया गया, वे पराग्वे से जुआन एंजेल नेपाउट और होंडुरास से अलफ्रेडो हैविट हैं। नेपाउट दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ के अध्यक्ष हैं जबकि हैविट उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई संघ फुटबाल परिसंघ के अध्यक्ष हैं । स्विस सरकार ने पहले कहा था कि फीफा के दो अग्यात अधिकारियों को लाखों डालर की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

स्विस कानून मंत्रालय ने एक बयान में कहा , फीफा के शीर्ष अधिकारियों पर लातिन अमेरिका में फुटबाल टूर्नामेंटों और विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों से जुड़े मार्केटिंग अधिकारों को बेचने की एवज में रिश्वत लेने का आरोप है।