A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडिया ओपन : फाइनल में पहुंचे एक्सेलसेन

इंडिया ओपन : फाइनल में पहुंचे एक्सेलसेन

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन वर्ल्ड सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पांचवें दिन शनिवार को छठे वरीय डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन पुरुष एकल वर्ग के

- India TV Hindi

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन वर्ल्ड सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पांचवें दिन शनिवार को छठे वरीय डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर गए। कोर्ट-2 में हुए सेमीफाइनल मैच में आठवें वरीय इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो के रिटायर्ड हर्ट हो मैच से हटने के कारण एक्सेलसेन को विजेता घोषित किया गया।

सुगियार्तो जब मैच से हटे तो वह पहला गेम जीत चुके थे, हालांकि दूसरे गेम में वह 11-17 से पीछे चल रहे थे।

सुगियार्तो ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले गेम में 8-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन एक्सेलसेन ने इसे इतना आसान नहीं रहने दिया और बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में आखिरकार सुगियार्तो 24-22 से पहला गेम जीत सके।

दूसरे गेम में हालांकि सुगियार्तो संघर्ष करते दिखे और अंतत: उन्होंने मैच से हटने का फैसला कर लिया।

एक्सेलसेन अब फाइनल में दूसरे वरीय भारत के किदांबी श्रीकांत और क्वालीफायर चीन के श्यू सोंग के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से भिड़ेंगे।