मिलें FIFA World Cup 2018 की ‘ब्रैंड ऐंबैसडर गर्ल’ से जिसकी खूबसूरती के हैं लाखों दीवानें
पूरी दुनियां में इस समय वर्ल्ड कप का बुख़ार चढ़ा हुआ जो अगले हफ़्ते रुस में शुरु होने जा रहा है. खेल के इस महाकुंभ के लिए विक्टोरिया लॉपरेवा को फीफा वर्ल्ड कप का ब्रैंड ऐंबैसडर चुना गया है. इस बला की ख़ूबसूरत मॉडल के लाखों दीवाने हैं और रुसी राष्ट्रपति व्लादीन पुतिन भी उनके फ़ैन हैं.

विक्टोरिया ने रोस्टोव स्टेट यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में ग्रैजुएशन किया है. बिजनेस ऐडमिनस्ट्रेशन की ग्रैजुएट 34 साल की विक्टोरिया को स्कूल के दिनों में ही मॉडलिंग के बड़े-बड़े ऑफर आने लगे थे, लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1999 में पहली बार मॉडलिंग के क्षेत्र में आई. इसके बाद उन्होंने मिस रूस के अलावा ‘फेस ऑफ द इयर’, ‘मॉडल ऑफ डॉन’ जैसे कई मॉडलिंग के अवॉर्ड जीते.