रियो डी जनेरियो: भारत के मुक्केबाज विकास कृष्ण यादव यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों से बाहर हो गए हैं। विकास को क्वार्टर फाइनल में हार मिली। इसके साथ रियो ओलम्पिक में मुक्केबाजी में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। भारत के शिवा थापा और मनोज कुमार पहले ही हार चुके हैं।
विकास को सोमवार को 75 किलोग्राम वर्ग में 2015 में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीत चुके उजबेकिस्तान के बेकतेमीर मेलीकुजीव ने 3-0 से हराया। मनोज यह मैच 27-30, 26-30, 26-30 से हारे।
24 साल के विकास ने हालांकि 20 साल के बेहद प्रतिभाशाली बेकतेमीर को कड़ी चुनौती दी लेकिन जज-बी की नजर में वह बेहतर मुक्केबाज साबित नहीं हुए। इस जज मार्सेला पाउला सोजा ने उन्हें दो बार 8-8 अंक दिए।
विकास ने राउंड-1 में 9-9-9 अंक हासिल किए जबकि राउंड-2 में 9-8-8 अंक की प्राप्त हुए। तीसरे राउंड में फिर से विकास को 9-9-9 अंक मिले लेकिन उजबेक मुक्केबाज को तीन राउंड में तीनों जजों ने 10-10 दिए।