भारतीय युवाओं को शतरंज की ट्रेनिंग देने के लिए अकादमी खोलेंगे विश्वनाथन आनंद
भारतीय युवाओं को शतरंज की ट्रेनिंग देने के लिए अकादमी खोलेंगे विश्वनाथन आनंद
Bhasha
Published : Dec 11, 2020 07:52 am IST, Updated : Dec 11, 2020 07:52 am IST
अभी उसने देश के पांच प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया है जिन्हें पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद प्रशिक्षण देंगे।
Image Source : GETTY IMAGESViswanathan Anand
चेन्नई| भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद अकादमी शुरू करके युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे जिसके लिये उन्होंने वेस्टब्रिज कैपिटल के साथ हाथ मिलाया है। इस अकादमी को वेस्टब्रिज आनंद अकादमी नाम दिया गया है।
अभी उसने देश के पांच प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया है जिन्हें पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद प्रशिक्षण देंगे। जिन युवा खिलाड़ियों को शुरू में प्रशिक्षण के लिये चुना गया है उनमें 15 साल के आर प्रागननंदा, निहाल सरीन (16 साल), रौनक साधवानी (15), डी गुकेश (14) और प्रागननंदा की बहन आर वैशाली (19) शामिल हैं।
इस भागीदारी के तहत हर साल योग्य उम्मीद्वारों की पहचान की जाएगी और उन्हें शीर्ष विश्व शतरंज रैंकिंग में जगह बनाने के लिये मदद उपलब्ध करायी जाएगी। उन्हें इसके लिये छात्रवृत्ति मिलेगी। आनंद ने इस बारे में कहा, ‘‘शतरंज ने पिछले 20 वर्षों में काफी प्रगति की है।