1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्वनाथन आनंद की जीत के बावजूद भारत को नेशंस कप में रूस ने ड्रॉ पर रोका

विश्वनाथन आनंद की जीत के बावजूद भारत को नेशंस कप में रूस ने ड्रॉ पर रोका

पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने अपनी पहली जीत दर्ज की लेकिन रूस ने आनलाइन नेशंस कप शतरंज में भारत को 2-2 से ड्रा पर रोक दिया।

Vishwnath Anand- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Vishwnath Anand

चेन्नई। पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने अपनी पहली जीत दर्ज की लेकिन रूस ने आनलाइन नेशंस कप शतरंज में भारत को 2-2 से ड्रा पर रोक दिया। आनंद ने रूस के ग्रैंडमास्टर इयान नेपोम्नियाश्चि को पांचवें दौर में सिर्फ 17 चालों में हरा दिया।

बी अधिबान और डी हरिका ने हालांकि सर्जेइ कर्जाकिन और ओल्गा गिरया से ड्रा खेला। ब्लादिस्लाव अर्तेमीव ने पी हरिकृष्णा को हराया। पांचवें दौर के अन्य मुकाबलों में चीन ने अमेरिका को 2.5-1.5 से हराया जबकि यूरोप ने शेष भारत को इसी अंतर से मात दी। भारत को तीसरे दौर में यूरोप और चौथे दौर में चीन ने हराया था।

आर्सेनल क्लब छोड़ सकते हैं फुटबॉलर आउबामयांग - थिएरी हेनरी

इससे पहले भारत को ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दिन यूरोप और शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन से 1.5-2.5 के समान अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने चीन के डिंग लीरेन से 54 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमति जतायी।