1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आपके जैसी आक्रामकता पाना चाहती हूं: साइना ने कोहली से कहा

आपके जैसी आक्रामकता पाना चाहती हूं: साइना ने कोहली से कहा

नयी दिल्ली: सिडनी में आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज खिताब जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कहा कि वह भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली की तरह आक्रामक बनना चाहती हैं। साइना ने रविवार को

saina nehwal- India TV Hindi
saina nehwal

नयी दिल्ली: सिडनी में आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज खिताब जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कहा कि वह भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली की तरह आक्रामक बनना चाहती हैं।

साइना ने रविवार को चीन की सुन यू को हराकर खिताब जीता। कोहली ने ट्विटर पर लिखा, बधाई हो साइना नेहवाल। बहुत खुशी हुई। आगे भी ऐसी ही उपलब्धियां हासिल करती रहो। इस पर साइना ने लिखा, मैं आपकी तरह और आक्रामकता हासिल करके ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने की कोशिश करूंगी। मैं इसके लिये कड़ी मेहनत कर रही हूं। धन्यवाद।

kohli twitter

लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना के लिये रियो ओलंपिक अभियान से पहले यह प्रदर्शन मनोबल बढ़ाने वाला है।

उन्होंने 2011 विश्व चैम्पियन और 2012 ओलंपिक रजत पदकधारी चौथी वरीय यिहान को आधे घंटे तक चले सेमीफाइनल में 21.8, 21.12 से शिकस्त दी थी।

साइना 2014 में आस्ट्रेलियन ओपन जीत चुकी हैं, उनका सुन के खिलाफ रिकार्ड 5-1 का है। सुन ने 2013 चाइना ओपन में एक बार इस भारतीय खिलाड़ी को पराजित किया था।