1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Wimbledon में सेरेना का कमाल, वीनस के साथ जीता डबल्स खिताब

Wimbledon में सेरेना का कमाल, वीनस के साथ जीता डबल्स खिताब

सेरेना विलियम्स ने 7वीं बार विंबलडन चैंपियन बनने और 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद अपनी बड़ी बहन वीनस के साथ मिलकर महिला युगल खिताब भी जीता

Serena and Venus Williams win Wimbledon 2016 Women's Double...- India TV Hindi
Serena and Venus Williams win Wimbledon 2016 Women's Double title.

लंदन: सेरेना विलियम्स ने 7वीं बार विंबलडन चैंपियन बनने और 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के बाद अपनी बड़ी बहन वीनस के साथ मिलकर महिला युगल खिताब भी जीता। सेरेना ने कहा, विंबलडन में एक और युगल खिताब जीतना शानदार है।

 

वीनस और सेरेना की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने हंगरी की टिमिया बाबोस और कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदावा की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर छठी बार विंबलडन युगल खिताब जीता।

यह उनका ग्रैंडस्लैम में 14वां युगल खिताब है। ये दोनों बहनें अेवरआल 23 बार फाइनल में पहुंची हैं जिसमें से 22 बार उन्होंने खिताब हासिल किया। उन्हें 1999 में सैन डियगो में युगल फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी।

वीनस ने कहा, मैं कोई गलती नहीं करना चाहती थी। सेरेना एकल की उर्जा को युगल कोर्ट पर भी लेकर आयी। इससे पहले सेरेना ने एंजलिक करबर को 7-5, 6-3 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता था।