A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन : राफेल नडाल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

विंबलडन : राफेल नडाल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

नडाल ने यह मैच 6-2, 6-2, 6-2 से एक घंटे 45 मिनट में जीता। क्वार्टर फाइनल में नडाल का सामना अमेरिका के सैम क्वेरी और टेनी सेंडग्रेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।   

राफेल नडाल- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES राफेल नडाल

लंदन। वर्ल्ड नंबर-2 पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने सोमवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। नडाल ने पुरुष एकल वर्ग के के चौथे दौर में पुर्तगाल के जाउओ साउसा को मात दे अंतिम-8 में कदम रखा। 

नडाल ने यह मैच 6-2, 6-2, 6-2 से एक घंटे 45 मिनट में जीता। क्वार्टर फाइनल में नडाल का सामना अमेरिका के सैम क्वेरी और टेनी सेंडग्रेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। 

महिला एकल वर्ग में चीन की शुई झांग ने यूक्रेन की डायना यास्ट्रेम्सका को मात दे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। झांग ने यह मैच 6-4, 1-6, 6-2 से अपने नाम किया। क्वार्टर फाइनल में झांग रोमानिया की सिमोना हालेप और अमेरिका की कोरी गॉफ के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी।