1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. श्रीकांत हारे, जापान ओपन सुपर सीरीज़ में भारतीय चुनौती समाप्त

श्रीकांत हारे, जापान ओपन सुपर सीरीज़ में भारतीय चुनौती समाप्त

तोक्यो: के श्रीकांत को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद जर्मनी के मार्क ज्वेबलर के खिलाफ तीन गेम तक चले पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे आज यहां जापान ओपन

srikanth- India TV Hindi
srikanth

तोक्यो: के श्रीकांत को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद जर्मनी के मार्क ज्वेबलर के खिलाफ तीन गेम तक चले पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे आज यहां जापान ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। रियो ओलंपिक के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे आठवें वरीय श्रीकांत को 58 मिनट चले मुकाबले में दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ 21-18 14-21 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। 

श्रीकांत ने इस मैच से पहले ज्वेबलर के खिलाफ दो मैच जीते थे जबकि एक मैच में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पहले गेम में दोनों खिलाडि़यों के बीच कड़े मुकाबले के बाद ज्वेबलर ने 15-10 की मजबूत बढ़त बनाई। लेकिन श्रीकांत ने 12-16 के स्कोर पर लगातार आठ अंक के साथ गेम प्वाइंट हासिल किया। ज्वेबलर ने दो गेम प्वाइंट बचाए लेकिन श्रीकांत ने पहला गेम जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे गेम में 6-6 के स्कोर के बाद ज्वेबलर ने बढ़त हासिल की और फिर इसे अंत तक बरकरार रखते हुए गेम जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में श्रीकांत ने अच्छी शुरूआत करते हुए 6-2 की बढ़त बनाई। ज्वेबलर ने हालांकि 16-16 पर बराबरी हासिल की ली। जर्मनी के खिलाड़ी ने इसके बाद 18-16 की बढ़त बनाई। ज्वेबलर को 20-18 पर दो मैच प्वाइंट मिले। श्रीकांत ने एक मैच प्वाइंट बचाया लेकिन जर्मनी के खिलाड़ी ने अगला अंक जीतकर गेम और मैच अपने नाम किया।