महिला हॉकी : जर्मनी दौरे पर लगातार चौथा मैच हारी भारतीय टीम
महिला हॉकी : जर्मनी दौरे पर लगातार चौथा मैच हारी भारतीय टीम
IANS
Published : Mar 04, 2021 10:28 pm IST, Updated : Mar 04, 2021 10:28 pm IST
वर्ल्ड नंबर-3 जर्मनी ने चार मैचों की सीरीज के चौथे और अंतिम मैच में गुरुवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को 2-1 से हरा दिया।
Image Source : TWITTER/@THEHOCKEYINDIAWomen's Hockey: Indian team lost fourth consecutive match on tour to Germany
डुसेलडोर्फ (जर्मनी)। वर्ल्ड नंबर-3 जर्मनी ने चार मैचों की सीरीज के चौथे और अंतिम मैच में गुरुवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को 2-1 से हरा दिया। जर्मनी दौरे पर भारतीय टीम की यह लगातार चौथी हार है और उसने हार के साथ ही इस दौरे का समापन किया। इसके साथ ही जर्मनी ने चार मैचों की सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली।
दोनों टीमों के बीच पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। लेकिन दूसरे क्वार्टर में मेजबान जर्मनी ने नाओमी हीन ने 29वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत अपना खाता खोल लिया।
जर्मनी ने इसके बाद चार्लोटे स्टेपेनर्हास्ट के 37वें मिनट में दागे गए गोल की मदद से 2-0 की बढ़त बना ली। हालांकि चौथे और अंतिम क्वार्टर में मेहमामन भारतीय टीम की ओर से लालरेमसियामी ने 51वें मिनट में किया।