1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय महिला हाकी टीम ने दूसरा मैच जीता

भारतीय महिला हाकी टीम ने दूसरा मैच जीता

भारतीय महिला हाकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अमेरिका दौरे पर दूसरे मैच में मेजबान को 2.1 से हरा दिया। पहले क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

women hockey team- India TV Hindi
women hockey team

नई दिल्ली: भारतीय महिला हाकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अमेरिका दौरे पर दूसरे मैच में मेजबान को 2.1 से हरा दिया । पहले क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी । 

अमेरिका ने दूसरे क्वार्टर के चौथे ही मिनट में जिल विटमेर 19वां मिनट के गोल के दम पर बढत बनाई। हाफटाइम तक अमेरिका 1.0 से आगे था । दूसरे हाफ में भारतीयों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उन्होंने अमेरिकी डिफेंस पर लगातार हमले बोले। 

तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में प्रीति दुबे ने पेनल्टी कार्नर पर बराबरी का गोल किया। आखिरी क्वार्टर में लिलिमा मिंज ने 55वें मिनट में गोल करके भारत को बढत दिलाई जो अंत तक कायम रही । पहले मैच में अमेरिका ने 3.2 से जीत दर्ज की थी। भारत कल कनाडा से खेलेगा ।