1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कजाकिस्तान के पहलवान को मात देकर विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे राहुल अवारे

कजाकिस्तान के पहलवान को मात देकर विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे राहुल अवारे

भारत के पहलवान राहुल अवारे ने शनिवार को यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 61 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 

<p>कजाकिस्तान के पहलवान...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES कजाकिस्तान के पहलवान को मात देकर विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे राहुल अवारे

नूर सुल्तान (कजाकिस्तान)| भारत के पहलवान राहुल अवारे ने शनिवार को यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 61 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अवारे ने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के रासूल कालिएव को 10-7 से करारी शिकस्त दी। इससे पहले अवारे ने प्री-क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान का केरीम होजाको को तकनीकी तकनीकी दक्षता के आधार पर आसानी से 13-2 से मात दी।