A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक की तैयारी के लिए रूसी एथलीटों के साथ पसीना बहा रहे हैं बजरंग

ओलंपिक की तैयारी के लिए रूसी एथलीटों के साथ पसीना बहा रहे हैं बजरंग

टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगे हुए भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पुनिया तैयारी के अंतिम चरण में हैं और वह इस समय वह रूस के एथलीटों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

<p>ओलंपिक की तैयारी के...- India TV Hindi
Image Source : @BAJRANGPUNIA ओलंपिक की तैयारी के लिए रूसी एथलीटों के साथ पसीना बहा रहे हैं बजरंग

व्लादिकावकज (रूस)| टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगे हुए भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पुनिया तैयारी के अंतिम चरण में हैं और वह इस समय वह रूस के एथलीटों के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

27 साल के बजरंग ने ट्विटर पर कहा, " मैंने रूस में 70 किग्रा में 2019 विश्व चैंपियन डेविड बेव के साथ अपना प्रशिक्षण शुरू किया है। व्लादिकाव्काजी में अच्छे विरल साथी हैं।

पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पुनिया अगले महीने सीधे जापान पहुंचने से पहले तक यहीं पर करीब पांच सप्ताह तक अपना शिक्षण जारी रखेंगे। उनके साथ जॉर्जिया के उनके निजी कोच शाको बेंटिनिडिस भी हैं।