1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सुशील कुमार का रियो ओलंपिक से पत्ता साफ

सुशील कुमार का रियो ओलंपिक से पत्ता साफ

2012 लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार का रियो ओलंपिक में एक बार फिर पदक जीतने का सपना टूट गया। उनका नाम ब्राज़ील के शहर रियो में होने वाले ओलंपिक के

Sushil Kumar- India TV Hindi
Sushil Kumar

2012 लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार का रियो ओलंपिक में एक बार फिर पदक जीतने का सपना टूट गया। उनका नाम ब्राज़ील के शहर रियो में होने वाले ओलंपिक के लिए भेजी गई भारतीय ओलंपिक संघ की संभावितों की लिस्‍ट में नहीं है।

भारतीय ओलंपिक संघ यानी आईओए की ओर से इस बात की पुष्टि की है कि अगस्‍त में ब्राजील के शहर रियो में आयोजित हो रहे ओलंपिक खेलों के लिए उसके पास जो लिस्‍ट आई है उसमें सुशील का नाम नहीं है। उनकी जगह नरसिंह यादव को मिली है। नरसिंह यादव पहले ही अमेरिका के लास वेगास में एक टूर्नामेंट जीत ओलंपिक के लिए अपना नाम पक्‍का कर चुके हैं। 32 वर्षीय सुशील 74 किलो वजन कैटगरी में होने वाली स्‍पर्धा में देश का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।

पहलवान सुशील कुमार ने कहा है कि ओलंपिक में कोई भी जाए उन्‍हें इससे मतलब नहीं है लेकिन उन्‍हें नरसिंह यादव के साथ एक ट्रायल का चांस दिया जाना चाहिए।

वहीं नरसिंह यादव ने ट्रायल से साफ इंकार कर दिया है। अब देखना है कि फेडरेशन सुशील को रियो ओलंपिक में टिकट दिलवाने के लिए क्या करती है।