पहलवान सुशील कुमार दोबारा एसजीएफआई के अध्यक्ष चुने गए
पहलवान सुशील कुमार दोबारा एसजीएफआई के अध्यक्ष चुने गए
IANS
Published : Mar 11, 2021 03:17 pm IST, Updated : Mar 11, 2021 03:17 pm IST
सुशील को 54 वोट, संतान को 24 और भाटी को 38 वोट मिले। हालांकि रिजल्ट शीट में कुल मतदाताओं की संख्या नहीं बताई गई है।
Image Source : GETTY IMAGESWrestler Sushil Kumar re-elected SGFI President
नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार भारतीय स्कूल गेम्स महासंघ (एसजीएफआई) के दोबारा अध्यक्ष चुने गए हैं। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बीएस माथुर ने नतीजों पर हस्ताक्षर किए जिसके अनुसार, विजय संतान महासचिव और सुरेंद्र सिंह भाटी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। सुशील के अलावा आठ उपाध्यक्ष, आठ संयुक्त सचिव और छह कार्यकारी सदस्यों का चयन किया गया है।
इससे पहले एसजीएफआई के चुनाव 29 और 30 दिसंबर को तमिलनाडु में पूर्व न्यायाधीश सैयद जफर हुसैन की देखरेख में हुआ था और एसजीएफआई वेबसाइट के अनुसार, वी रंजीत कुमार अध्यक्ष, आलोक खरे महासचिव, मुखतेह सिंह बादेशा कोषाध्यक्ष और डॉ राजेश मिश्रा सीईओ चुने गए थे।