Year Ender 2017: क्रिकेट ही नहीं दूसरे खेलों में भी भारत के लिए उपलब्धियों भरा रहा ये साल
क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों के लिए भी साल 2017 बेहद शानदार रहा। आइए आपको बताते हैं पुरुष क्रिकेटर्स के अलावा उन टॉप-10 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने साल 2017 में अपने प्रदर्शन से पूरे देश गौरवान्वित किया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने साल 2017 में अपने प्रदर्शन की बदौलत जमकर सुर्खियां बटोरी। मिताली की कप्तानी में भारत 2017 में खेले गए महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था। मिताली ने टीम को फ्रंट से लीड किया और कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दिया। 12 जुलाई 2017 को मिताली राज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 6000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं थी। मिताली ने यह बड़ी उपलब्धि अपने 183वें वनडे मैच में हासिल की थी। मिताली ने इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ी चार्लेस एडवर्ड्स को पीछे छोड़ा था। एडवर्ड्स ने 191 वनडे मैचों में 5992 रन बनाए थे।
35 साल की मिताली ने इस विश्व कप में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 9 मैचों में 45.44 की औसत से कुल 409 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए।
मिताली के इस शानदार प्रदर्शन को बीबीसी ने भी सलाम किया और उन्हें 2017 की सबसे प्रभावशाली 100 महिलाओं की सूची में शामिल किया।
4-पकंज आडवाणी