प्राग मास्टर्स में भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल में अपनी बढ़त बनाने के साथ टॉप-15 में भी एंट्री हासिल कर ली है। अरविंद ने नीदरलैंड के अनीश गिरी को एकल मुकाबले के 7वें राउंड में मात देते हुए एकल बढ़त हासिल की। अरविंद ने इस मैच में काले मोहरों से खेला जिसमें उन्होंने 24वीं चाल में बढ़त बनाई और उसके बाद 39वीं चाल में इस मुकाबले को खत्म करने में कामयाब रहे।
प्रज्ञानंद ने चीन के वेई जी के खिलाफ खेला ड्रॉ
भारत के स्टार चेस खिलाड़ी प्रज्ञानंद ने प्राग टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले खिताब जीतने के दावेदार माने जा रहे चीन के वेई यी के खिलाफ हुए मुकाबले में ड्रॉ खेला। अरविंद ने संभावित सात में से अपने अंकों की संख्या पांच कर ली है और अब वह प्रज्ञाननंदा से आधे अंक की बढ़त पर हैं। अब जबकि केवल दो दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं। एक अन्य मुकाबले में तुर्किए के 16 वर्षीय गुरेल एडिज़ ने चेक गणराज्य के गुयेन थाई दाई वान को पराजित किया जबकि चेक गणराज्य के ही डेविड नवारा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर के साथ ड्रॉ खेला। अरविंद पांच अंक लेकर पहले नंबर पर काबिज हैं जबकि प्रज्ञाननंदा 4.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद तीसरे नंबर पर वेई यी, एडिज़, कीमर और शैंकलैंड का नंबर आता है जिनके 3.5 अंक हैं। गिरी, नवारा और लीम के तीन-तीन अंक है जबकि दाई वान 2.5 अंकों के साथ सबसे आखिरी स्थान पर हैं।
अरविंद ने विश्वनाथन आनंद को छोड़ा पीछे
अरविंद चिदंबरम ने अनीश गिरी को प्राग मास्टर्स में मात देने के साथ लाइव रेटिंग में सीधे 14वां स्थान हासिल किया है, जिसमें अब उन्होंने दिग्गज चेस खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को भी पीछे छोड़ दिया है, जो 15वें नंबर पर हैं। लाइव रेटिंग में अब टॉप-15 में कुल 5 भारतीय खिलाड़ी हैं।
(PTI INPUTS)
ये भी पढ़ें
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के फिसड्डी खिलाड़ी हैं रोहित शर्मा, विराट कोहली का भी हाल देखिए
भारत के खिलाफ फिफ्टी जड़ने वाले सऊद शकील के साथ हुआ मोये-मोये, इस तरह से OUT होने वाले पहले पाकिस्तानी