1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2026 Live: ट्रैप शूटिंग में महिला टीम ने जीता सिल्वर मेडल, नीरू ने फाइनल में बनाई जगह
Live now

Asian Games 2026 Live: ट्रैप शूटिंग में महिला टीम ने जीता सिल्वर मेडल, नीरू ने फाइनल में बनाई जगह

एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन (28 सितंबर) भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 मेडल हासिल किए, जिससे कुल पदकों की संख्या 45 हो गई है और भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर पहुंच गया है।

Gulveer Singh- India TV Hindi
Image Source : PTI गुलवीर सिंह

एशियन गेम्स 2026 में 28 सितंबर का दिन भारत के लिए शानदार रहा है। इस दिन भारत के खाते में कुल 8 मेडल आए। मेडल टैली में भारत 45 पदक के साथ 12वें नंबर पर है। एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन (29 सितंबर) भारत के पास कई मेडल जीतने के बड़े मौके हैं। आज एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड) के मुकाबले खत्म हो रहे हैं। इसमें गुलवीर सिंह 5000 मीटर रेस में अपना तीसरा मेडल जीतने उतरेंगे, और उनके साथ अविनाश साबले भी दौड़ेंगे। पोल वॉल्ट के फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले देव मीना और कुलदीप कुमार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

हाई जंप में पूजा सिंह और सुप्रिया बसवराजू, जबकि 800 मीटर रेस में मोहम्मद अफसल और पूजा ओला मेडल के लिए जोर लगाएंगे। दिन का अंत मिक्स्ड 4x100 मीटर, वूमेंस 4x400 मीटर और मेंस 4x400 मीटर की रिले रेसों के साथ होगा। इसके अलावा शूटिंग में ट्रैप इवेंट का आखिरी दिन है, जहां निशानेबाजों से पदक की उम्मीद है। मुक्केबाजी में परवीन हुड्डा, अंकुश पंघाल और नरेंद्र बेरवाल अपने-अपने सेमीफाइनल मैच खेलेंगे। साथ ही भारतीय खिलाड़ी तीरंदाजी (आर्चरी), टेनिस, वॉलीबॉल और स्क्वैश के मुकाबलों में भी मैदान में उतरेंगे।

एशियन गेम्स 2026 में 29 सितंबर को भारत का शेड्यूल

आर्चरी

  • मेन्स रिकर्व व्यक्तिगत, एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मादेवरा और नीरज चौहान, सुबह 5:30 बजे।
  • वूमेन्स रिकर्व व्यक्तिगत: कीर्ति और कुमकुम मोहोद, सुबह 9:45 बजे।

बॉक्सिंग

  • वूमेन्स 65 किग्रा सेमीफाइनल: परवीन बनाम ली शू (चीन), सुबह 10:15 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मेन्स 80 किग्रा सेमीफाइनल: अंकुश पांघाल बनाम फजलिद्दीन एरकिनबोएव (उज्बेकिस्तान), सुबह 11 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मेन्स 90 किग्रा सेमीफाइनल: नरेंद्र बनाम आइबेक ओरलबे (कजाकिस्तान), सुबह 11:30 बजे। (मेडल इवेंट)

कैनो स्लैलम

  • मेन्स कयाक सिंगल हीट्स: हितेश केवट और प्रद्युम्न सिंह राठौड़, सुबह 7 बजे से।
  • वूमेन्स कैनो सिंगल हीट्स: पल्लवी जगताप और रीना सेन, सुबह 7 बजे से।
  • वूमेन्स कयाक सिंगल हीट्स: शिखा चौहान, सुबह 7 बजे से।

कुराश

  • मेन्स 66 किग्रा, राउंड ऑफ 16: विपिन कुमार, सुबह 6:24 बजे (अगर जीतते रहे तो क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल राउंड में आगे बढ़ेंगे)।

सेलिंग

  • मेन्स डिंगी, क्वालिफिकेशन सीरीज रेस 3: विष्णु सरवनन, सुबह 10 बजे।

शूटिंग

  • मेन्स ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल: शपथ भारद्वाज, कायन चेनाई और अहवर रिजवी, सुबह 6:30 बजे। (मेडल इवेंट)
  • वूमेन्स ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल, तीसरा दिन: नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत, सुबह 6:30 बजे। (मेडल इवेंट)
  • वूमेन्स ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (अगर क्वालिफाई किया): नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत, सुबह 10:30 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मेन्स ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (अगर क्वालिफाई किया): शपथ भारद्वाज, कायन चेनाई और अहवर रिजवी, दोपहर 12 बजे। (मेडल इवेंट)

स्क्वैश

  • वूमेन्स टीम, ग्रुप गेम: भारत बनाम ईरान, सुबह 6:30 बजे।

सर्फिंग

  • मेन्स शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनल: किशोर कुमार अंबारासु बनाम टोबी एस्पेजोन (फिलीपींस), सुबह 4:54 बजे। 

टेनिस

  • मेन्स सिंगल्स, दूसरा राउंड: दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम गुनावन ट्रिस्मुवंतारा (इंडोनेशिया), सुबह 6:30 बजे।
  • मेन्स सिंगल्स, दूसरा राउंड: सुमित नागल बनाम होंग सियोंग-चान (साउथ कोरिया), सुबह 09:00 बजे से।
  • मेन्स डबल्स, दूसरा राउंड: युकी भांबरी/दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम डेनिस येवसेयेव/बेइबित झुकायेव (कजाकिस्तान), सुबह 09:00 बजे से
  • मेन्स डबल्स, दूसरा राउंड: अनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन श्रीराम बालाजी बनाम अभिषेक बास्तोला/प्रदीप खड़का (नेपाल), सुबह 09:00 बजे से
  • मिक्स्ड डबल्स, पहला राउंड: अंकिता रैना/एन श्रीराम बालाजी बनाम यूडिस चोंग/कायरन थॉम्पसन (हांगकांग), दोपहर 12:00 बजे से 

ट्रैक साइक्लिंग

  • वूमेन्स टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन, हीट और मेडल रेस: सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और त्रियाशा पॉल, सुबह 6:30 बजे से।
  • मेन्स टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन, हीट और मेडल रेस: रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह और जेमश सिंह, सुबह 6:48 बजे से।
  • वूमेन्स टीम परस्यूट: हर्षिता जाखड़, पूजा डानोले, मीनाक्षी और स्वोस्ती सिंह, सुबह 7:12 बजे से।

वॉलीबॉल

  • मेन्स पूल C: भारत बनाम कतर, दोपहर 12:30 बजे।

एथलेटिक्स

  • मेन्ल पोल वॉल्ट फाइनल: देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार, दोपहर 2:50 बजे। (मेडल इवेंट)
  • वूमेन्स हाई जंप फाइनल: पूजा और सुप्रिया बसवराजू, दोपहर 3:35 बजे। (मेडल इवेंट)
  • वूमेन्स हैमर थ्रो फाइनल: अनुष्का यादव और तान्या चौधरी, शाम 4:05 बजे। (मेडल इवेंट)
  • वूमेन्स 800 मीटर दौड़ का फाइनल: गौतमी जयरामन और पूजा, शाम 4:20 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मेन्स 800 मीटर दौड़ का फाइनल: मोहम्मद अफसल, शाम 4:35 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मेन्स 5000 मीटर दौड़ का फाइनल: गुलवीर सिंह और अविनाश साबले, शाम 4:45 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:18 बजे। (मेडल इवेंट)
  • वूमेन्स 4x400 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:35 बजे। (मेडल इवेंट)
  • मेन्स 4x400 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:47 बजे। (मेडल इवेंट)

Live updates : Asian Games 29 September Live Blog

  • 10:38 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    प्रवीण ने दोनों राउंड में मारी बाजी

    पहले राउंड में ली ने आक्रामक रुख अपनाया, जबकि भारत की परवीन ने सही मौके का इंतजार करते हुए बेहतरीन काउंटर पंच लगाए। परवीन ने इस राउंड में ज्यादा बढ़त बनाई और चार जजों द्वारा 10-10 अंक दिए जाने के साथ पहला राउंड 4-1 से अपने नाम किया।

    दूसरे राउंड में चीनी मुक्केबाज ली शू ने वापसी की कोशिश की और कुछ अच्छे पंच जड़े, लेकिन जवाबी हमले में परवीन ने भी शानदार मुक्के बरसाए। मुकाबला बेहद कड़ा और नजदीकी था, लेकिन परवीन ने दूसरा राउंड भी 5-0 से जीत लिया। लगातार दोनों राउंड जीतकर भारतीय मुक्केबाज अब फाइनल में जगह बनाने की मजबूत दावेदार बन गई हैं।

  • 10:27 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कुमकुम पहुंचे तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में

    तीरंदाजी की रिकर्व महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के 1/8 एलिमिनेशन राउंड में भारत की कुमकुम अनिल मोहोद ने बांग्लादेश की साइमा सलाह उद्दीन को 6-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं इसी दौर के एक अन्य कड़े मुकाबले में भारत की कीर्ति, रिपब्लिक ऑफ कोरिया की चेयॉन्ग कांग से 3-5 से पीछे चल रही हैं।

  • 10:14 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    डीके सुरेश ने जीता पहला सेट

    दक्षिणेश्वर सुरेश ने इंडोनेशिया के गुनावन ट्रिस्मुवनातरा के खिलाफ पहले सेट में 7-5 से शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला काफी कड़ा रहा, लेकिन इस जीत से निश्चित रूप से सुरेश का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

  • 8:33 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    बांग्लादेश-मलेशिया का मैच भी हुआ रद्द

    एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। बेहतर रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब वहां उनका सामना पाकिस्तान से होगा।

  • 8:18 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    मेंस टीम ट्रैप शूटिंग के मेडल रेस में

    पुरुषों की ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल से ताजा अपडेट सामने आया है। फिलहाल अनवर रिजवी क्वालीफाई करने की रेस में बने हुए हैं। भारतीय शूटर्स में से केवल शपथ भारद्वाज ही ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक इस इवेंट का पांचवां राउंड शुरू नहीं किया है। अगर भारतीय खिलाड़ियों का यही शानदार प्रदर्शन जारी रहा, तो भारत का टीम सिल्वर मेडल जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

  • 8:17 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    स्क्वैश में भारत पहुंचा क्वार्टर फाइनल में

    जोशना चिनप्पा ने नजमेह बौशेहरीज़ादेह को 3-0 (11-1, 11-3, 11-9) से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने ईरान के खिलाफ 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। अपने तीनों ग्रुप मैच जीतकर भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

  • 7:46 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    ट्रैप शूटिंग में नीरू ने फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

    ट्रैप शूटिंग में नीरू ने व्यक्तिगत क्वालीफाइंग दौर में भी कतर की रे बासिल के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। अब वह कुछ ही घंटों में व्यक्तिगत फाइनल मुकाबले में प्रतिस्पर्धा करेंगी। वहां वो गोल्ड मेडल जीतना चाहेंगी।

  • 7:41 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    ट्रैप में महिला टीम ने जीता सिल्वर

    भारत को जल्द ही सिल्वर मेडल मिलने की उम्मीद है और अब बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। तीसरे दिन महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में भारत की नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत ने हिस्सा लिया। भारतीय टीम ने कुल 323 का स्कोर बनाया, जिसमें नीरू ने 118, आशीमा अहलावत ने 106 और मनीषा कीर ने 104 अंक हासिल किए।

  • 7:40 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत स्क्वैश में 2-0 से आगे

    अनाहत सिंह की शानदार जीत के साथ भारत ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया है। तन्वी खन्ना को वॉकओवर मिलने के बाद अनाहत ने ईरान की फरिश्तेह एघतेदारी को 3-0 से आसानी से हरा दिया। उन्होंने तीसरे गेम में 11-7 से जीत दर्ज की, जिससे भारत शुरुआती दोनों मैच जीतकर आगे बढ़ गया। अब कोर्ट पर जोशना चिनप्पा की बारी है।

  • 7:34 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    ट्रैप शूटिंग में भारत के पास मेडल जीतने का मौका

    मेंस और वुमेंस के व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट के क्वालिफिकेशन दौर का आखिरी चरण जारी है। फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों का फैसला होने से पहले, सभी शूटर्स को 125 में से अपने अंतिम 25 शॉट लगाने हैं।

    महिला वर्ग में भारत की नीरू 95/100 के स्कोर के साथ सबसे आगे हैं, जबकि आशीमा अहलावत और मनीषा कीर दोनों का स्कोर 84/100 है।

    पुरुष वर्ग में शपथ भारद्वाज 95/100 के स्कोर के साथ भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं। उनके बाद कायन चेनाई (91/100) और अहवर रिजवी (87/100) का नंबर आता है।

    दोनों ही इवेंट्स में टीम मेडल का फैसला क्वालिफिकेशन दौर में हर देश के तीनों शूटर्स के कुल स्कोर को मिलाकर किया जाएगा।

  • 7:16 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कुराश में विपिन हुए बाहर

    भारतीय खिलाड़ी विपिन कुमार पुरुषों के 66 किग्रा कुराश मुकाबले से बाहर हो गए हैं। राउंड ऑफ 16 मैच में दक्षिण कोरिया के यूं ह्योनसू ने विपिन को 3-0 से हरा दिया। मुकाबले में यूं ने चाला थ्रो दांव से दो अंक हासिल किए, वहीं मैच रिकॉर्ड के अनुसार विपिन ने भी एक थ्रो लगाया था।

  • 7:03 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    आर्चरी में नीरज चौहान क्वार्टर फाइनल में

    भारतीय तीरंदाज नीरज चौहान ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के 1/8 एलिमिनेशन मुकाबले में दक्षिण कोरिया के किम जे-डोक को 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। एक समय 3-4 से पीछे चल रहे नीरज ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। अब उनका क्वार्टर फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।

  • 7:02 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    तीसरा क्वार्टर फाइनल भी हुआ रद्द

    नेपाल और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला तीसरा क्वार्टेर फाइनल मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया है। ऐसे में बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।

  • 6:30 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    क़ुराश में विपिन कुमार से मेडल की उम्मीद

    पिंकी बलहारा ने कल भारत के लिए कुराश में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अगर आज विपिन कुमार भी कोई पदक जीतने में कामयाब हो जाते हैं, तो एशियन गेम्स के इतिहास में भारत कुराश खेल में अपने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन की बराबरी कर लेगा। आज विपिन का मुकाबला दक्षिण कोरिया के ह्योनसू यून से होगा।