1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games Live 2026: एशियन गेम्स में पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक किया पक्का, IND vs AFG मैच पर भी नजर
Live now

Asian Games Live 2026: एशियन गेम्स में पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक किया पक्का, IND vs AFG मैच पर भी नजर

एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है। भारत फिलहाल 12 खेलों में 4 गोल्ड मेडल समेत 37 पदक जीत चुका है, जिनमें से 11 पदक अकेले शूटिंग से आए हैं।

Manu Bhaker- India TV Hindi
Image Source : AP मनु भाकर

एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत के खिलाड़ियों के पास मेडल जीतने के कई मौके होंगे। दिन की शुरुआत सुबह निशानेबाजी में मनु भाकर और ईशा सिंह के मैच से होगी, जहां वे 25 मीटर पिस्तौल इवेंट में भारत को मेडल दिलाने की कोशिश करेंगी। लेकिन असली मजा शाम को आएगा जब ज्यादातर बड़े मुकाबले होंगे। शाम के समय डिस्क थ्रो, 400 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद और भाला फेंक जैसे खेलों में भारतीय खिलाड़ी फाइनल मैच खेलेंगे। वहीं दिन का आखिरी और सबसे रोमांचक मुकाबला महिलाओं की 4x100 मीटर रिले रेस का होगा।

Live updates : Asian Games Live 2026 Day 9 Live

  • 9:56 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला, टीम इंडिया सेमीफाइनल में

    एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच मेंस का क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका। बारिश रुकने और मैदान सूखने का इंतज़ार किया गया, लेकिन मैच शुरू होना संभव नहीं हो पाया। इसके बावजूद भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

  • 8:35 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक किया पक्का

    कुराश के महिला 78 किग्रा क्वार्टर फाइनल मैच में भारत की पिंकी बलहारा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया की लिम गराम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस शानदार जीत के साथ पिंकी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। अब सेमीफाइनल जीतकर उनकी नजर गोल्ड या सिल्वर जीतने पर होगी।

  • 8:32 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारतीय मेंस वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को हराया

    भारतीय मेंस वॉलीबॉल टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। भारत ने हांगकांग को सीधे सेटों में 25-22, 25-19, 25-21 से हरा दिया। भारत की इस जीत में कप्तान जेरोम विनिथ ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि जॉन जोसेफ, अश्वल राय और चिराग यादव ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार शॉट्स और मजबूत डिफेंस के आगे हांगकांग की टीम नहीं टिक सकी। भारत का अगला मुकाबला कतर से होगा, जिससे तय होगा कि ग्रुप में कौन सी टीम नंबर-1 रहेगी।

  • 7:55 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    शमीना रियाज को स्क्वाश में मिली हार

    महिला स्क्वैश टीम मुकाबले में भारत की शमीना रियाज बेहद करीबी मैच में चीन की यिन जियुआन से 2-3 से हार गईं। शमीना ने शुरुआती दो गेम जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच को आखिर गेम तक पहुंचा दिया। पांचवां और आखिरी गेम बेहद रोमांचक रहा, जहां दोनों खिलाड़ियों का स्कोर लगातार बराबरी पर चलता रहा। आखिर में यिन ने लगातार दो पॉइंट हासिल कर मैच जीत लिया। इस हार के कारण भारत को शुरुआती मैच में झटका लगा है।

  • 7:35 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    ईशा सिंह ने मजबूत की फाइनल की दावेदारी

    महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन के रैपिड राउंड में ईशा सिंह ने 98, 96 और 96 का स्कोर बनाकर कुल 290 अंक हासिल किए। इससे पहले प्रिसिजन राउंड में भी उन्होंने 290 अंक ही बनाए थे। इस तरह उनका कुल स्कोर 600 में से 580 रहा। अभी आधे से ज़्यादा निशानेबाजों का मैच बाकी है, लेकिन ईशा फिलहाल पांचवें नंबर के आसपास बनी हुई हैं। अब बाकी खिलाड़ियों के नतीजे आने के बाद ही फाइनल में पहुँचने वाले नामों का फैसला होगा।

  • 7:08 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सुमित नागल का मुकाबला सियोंग-चान से

    एशियन गेम्स 2026 में आज भारत के टेनिस मैचों की शुरुआत होनी थी। सुमित नागल का मुकाबला पुरुषों के सिंगल वर्ग में दक्षिण कोरिया के होंग सियोंग-चान से होना है। लेकिन खराब मौसम और बारिश की वजह से सभी टेनिस मैच रोक दिए गए हैं। आयोजकों ने मैचों के समय में बदलाव किया है और अब बारिश रुकने व मैच शुरू होने का इंतजार किया जा रहा 

  • 6:55 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    क्वालिफिकेशन के रैपिड राउंड में मनु भाकर का शानदार प्रदर्शन

    महिलाओं की 25 मीटर पिस्तौल क्वालिफिकेशन के रैपिड राउंड में भारत की मनु भाकर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी तीन सीरीज में 97, 96 और 99 का स्कोर बनाते हुए रैपिड राउंड में कुल 292 अंक हासिल किए। इस शानदार खेल के दम पर उनका कुल स्कोर 579 अंक रहा। उनके इस बढ़िया प्रदर्शन से भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं।

  • 6:26 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    साहिल जाधव ने आर्चरी में राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

    पुरुषों के कंपाउंड तीरंदाजी मैच में भारत के साहिल जाधव ने एकतरफा खेल दिखाते हुए राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। उन्होंने राउंड ऑफ 32 के मैच में मंगोलिया के खिलाड़ी को 149-137 के बड़े अंतर से आसानी से हरा दिया। इसी के साथ भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई। एक बेहद कड़े और रोमांचक मैच में भारत के तिरुमुरु गणेश मणि रत्नम ने अंदारू रिनाल्डी को 144-142 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

  • 6:25 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    शूटिंग में अब नजरें मनू भाकर और ईशान सिंह पर

    महिलाओं की 25 मीटर पिस्तौल क्वालिफिकेशन मैच शुरू हो चुका है। इसमें भारत की स्टार तिकड़ी मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत मैदान में उतरी हैं। यह मुकाबला खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ-साथ टीम फाइनल के लिए भी बहुत अहम है। भारतीय टीम आज शानदार प्रदर्शन करके देश के लिए मेडल जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

  • 6:18 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    एक्शन में भारतीय आर्चर

    कंपाउंड तीरंदाजी में भारत के लिए मेडल की रेस शुरू हो चुकी है। पुरुषों के वर्ग में साहिल जाधव और तिरुमुरु गणेश मणि रत्नम भारत का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि महिलाओं के वर्ग में चिकिता तनिपार्थी और ज्योति सुरेखा वेन्नम मैदान में हैं। आज ये सभी भारतीय तीरंदाज राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16 के मैच खेलेंगे।