1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games Live: भारत को शूटिंग में मिला एक और सिल्वर मेडल, टेबल टेनिस में पाकिस्तान को 3-0 से रौंदा
Live now

Asian Games Live: भारत को शूटिंग में मिला एक और सिल्वर मेडल, टेबल टेनिस में पाकिस्तान को 3-0 से रौंदा

एशियन गेम्स में 21 सितंबर के दिन भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। पहले दिन भारत ने दो सिल्वर मेडल हासिल किए और कई मुकाबलों के फाइनल में प्रवेश किया। आज भी भारतीय एथलीटों से कई पदक जीतने की उम्मीद है।

Asian Games 2026- India TV Hindi
Image Source : PTI एशियन गेम्स 2026

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत भारत के लिए बहुत अच्छी रही है, जहां पहले ही दिन खिलाड़ियों ने दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। अब सोमवार, 21 सितंबर को दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी देश के लिए और मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। 21 सितंबर को कई बड़े मुकाबले होने वाले हैं। शूटिंग के खेल में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल से पदक की बड़ी उम्मीद है, वहीं मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में सुचिका तारियाल जीतकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगी।

मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में भारत की सुचिका तारियाल सेमीफाइनल मैच में सिंगापुर की खिलाड़ी से मुकाबला करेंगी। वह पहले ही भारत के लिए एक मेडल पक्का कर चुकी हैं और अब जीतकर फाइनल में गोल्ड मेडल हासिल करने की कोशिश करेंगी। टेबल टेनिस में भी भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां भारतीय महिला टीम सुबह और पुरुष टीम शाम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। इसके अलावा, भारतीय महिला हॉकी टीम इंडोनेशिया से भिड़ेगी, जबकि पुरुषों की कबड्डी टीम जापान और महिला कबड्डी टीम बांग्लादेश से मैच खेलेगी। बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम का सामना बांग्लादेश से होगा और मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) में भारत के सुमित का मुकाबला बुनजोंग सिंसिरी से होगा।

 

Live updates : Asian Games Day 2 Live Update

  • 8:22 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सॉफ्ट टेनिस में भारतीय जोड़ी को मिली हार

    सॉफ्ट टेनिस में भारत की आद्या तिवारी और जय मीणा अपना आखिरी ग्रुप मैच साउथ कोरिया की पार्क जेक्यू और किम यूं-ह्वा से 5-1 से हार गई। मैच हारने के बावजूद वे अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर राउंड ऑफ 16 (Pre-Quarterfinal) में पहुंच गए हैं, जो सुबह 9 बजे खेला जाएगा।

  • 8:21 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सुचिका तरियाल की नजरें गोल्ड मेडल पर

    एशियन गेम्स में अगला मुकाबला महिलाओं की ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (60kg) का है। इसमें भारत की सुचिका तरियाल का सामना सिंगापुर की तेओ हुई हून से सेमीफाइनल मैच में होगा। सुचिका के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि इसे जीतकर वह फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी और गोल्ड मेडल के करीब पहुंचना चाहेंगी। सेमीफाइनल में पहुंचकर उन्होंने भारत के लिए कम से कम एक मेडल पहले ही पक्का कर लिया है। फाइनल में पहुंचने के लिए सुचिका को सिंगापुर की तेओ हुई हून को हराना होगा। दोनों ही खिलाड़ी इस सेमीफाइनल को जीतकर गोल्ड मेडल के मैच में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगी।

  • 8:03 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सेपकटकरा में जापान ने जीता दूसरा मैच

    ग्रुप B के मैच में मेन्स टीम रेगू (सेपकटकरा) का मुकाबला 1-1 से बराबर हो गया है। मेजबान जापान ने आखिरी और निर्णायक सेट 15-11 से जीतकर दूसरा मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने शानदार वापसी करते हुए मैच को निर्णायक सेट तक पहुंचाया था, लेकिन जापान ने दबाव में संयम बनाए रखा और जीत दर्ज की। अब भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए तीसरा और आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा।

  • 7:49 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    धनुष सुरेश फाइनल में जगह नहीं बना सके

    धनुष सुरेश पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके और 1:03.46 के समय के साथ 22वें स्थान पर रहे। अब आज के तैराकी (swimming) के फाइनल में केवल श्रीहरि नटराज ही भारत के एकमात्र तैराक बचे हैं, जो पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगे।

  • 7:32 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत ने शूटिंग में जीता एक और सिल्वर मेडल

    भारतीय टीम ने मेंस के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। भारत इस मुकाबले में चीन से पीछे रहते हुए दूसरे स्थान पर रहा। रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, वहीं पार्थ माणे के योगदान से भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में चीन ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि साउथ कोरिया को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

  • 7:25 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया

    भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया है। श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को सीधे सेटों में 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर भारत को शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही भारत ने ग्रुप F में पहला स्थान हासिल कर लिया है और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

  • 7:06 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सिंड्रेला दास का एशियन गेम्स में शानदार आगाज

    सिंड्रेला दास ने एशियन गेम्स में शानदार आगाज किया है। उन्होंने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत, पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से आगे हो गया है। अब भारत इस मुकाबले को जीतने और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने से सिर्फ एक मैच दूर है।

  • 6:56 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को पहले मुकाबले में हराया

    सुतीर्था मुखर्जी ने पाकिस्तान की अलीना खान को आसानी से 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर भारत को बढ़त दिला दी है। इसके साथ ही भारत इस मुकाबले में 1-0 से आगे हो गया है। ऐसा लग रहा है कि भारत यह मैच आसानी से जीत जाएगा। आज के मैच में दीया चितले और यशस्विनी घोरपड़े की जगह सुतीर्था और सिंड्रेला दास को खेलने का मौका दिया गया है।

  • 6:44 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सेपकटकरा में भारत ने जापान के खिलाफ जीता पहला मैच

    भारत ने पहला मैच जीत लिया है! मेन्स टीम रेगू ग्रुप मैच में भारत ने घरेलू टीम जापान को 2-0 (15-13, 15-9) से हराकर 3 मैचों की सीरीज की शानदार शुरुआत की। शुरुआत में भारतीय टीम 5-10 से पीछे चल रही थी लेकिन बाद में भारत के खिलाड़ियों ने अच्छी वापसी की। यह भारत और जापान के बीच होने वाले 3 लगातार मैचों में से पहला मैच था, इसलिए अभी दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का पूरा मौका है।

  • 6:30 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    वुशू में न्येमन वांगसू मेडल की रेस से बाहर

    एशियन गेम्स 2026 में वुशू खेल में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। महिलाओं के चांगक्वान स्पर्धा के फाइनल में भारत की न्येमन वांगसू मेडल की दौड़ से बाहर हो गई हैं। 14 खिलाड़ियों के इस मुकाबले में न्येमन 9.573 स्कोर के साथ 13वें स्थान पर रहीं। इसके साथ ही वुशू में भारत के सफर की शुरुआत निराशाजनक रही।

  • 6:29 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सेपकटकरा में भारत ने जीत के साथ की शुरुआत

    एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा के मिक्स्ड टीम मैच में भारत ने शानदार शुरुआत की है। जापान के खिलाफ पहले सेट में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और 15-13 से पहला सेट जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के खिलाड़ी आकाश ने अपने बेहतरीन खेल और किक्स के दम पर इस शानदार वापसी में अहम भूमिका निभाई और टीम को जीत दिलाई।

  • 6:28 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टेबल टेनिस में भारत को मिली जीत

    भारतीय खिलाड़ी जय मीणा और आध्या तिवारी की जोड़ी ने टेबल टेनिस में धमाकेदार शुरुआत की है। मिक्स्ड डबल्स के ग्रुप-स्टेज मैच में उन्होंने कंबोडिया की जोड़ी को 5-0 से आसानी से हरा दिया। इस शानदार जीत के बाद अब भारतीय जोड़ी लगभग आधे घंटे में मंगोलिया के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी।

  • 6:26 AM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सॉफ्ट बॉल टेनिस में भारत का सामना कंबोडिया की जोड़ी से

    एशियन गेम्स में भारत का सॉफ्ट टेनिस मुकाबला शुरू हो चुका है। मिक्स्ड डबल्स (ग्रुप-बी) के मैच में भारत की स्टार जोड़ी आध्या तिवारी और जय मीणा का सामना कंबोडिया की जोड़ी से हो रहा है। हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कमाल करने वाली यह भारतीय जोड़ी अब एशियन गेम्स में देश के लिए पहला मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है।