1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वियतनाम में गोल्ड मेडल जीतकर भारत लौटे शिवांश त्यागी, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

वियतनाम में गोल्ड मेडल जीतकर भारत लौटे शिवांश त्यागी, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

वियतनाम में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ताइक्वांडो टूर्नामेंट में भारत के शिवांश त्यागी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

shivansh tyagi- India TV Hindi
Image Source : PTI शिवांश त्यागी

भारतीय एथलीट शिवांश त्यागी और कशिश मलिक ने वियतनाम में देश का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने वियतनाम में आयोजित हुए इंटरनेशनल ताइक्वांडो टूर्नामेंट में मेडल हासिल किए। शिवांश त्यागी ने जहां गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, कशिश मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। शिवांश त्यागी और कशिश मलिक जब मेडल जीतकर भारत लौटे तो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उनके फैंस और परिवारवाले भी मौजूद रहे। 

शिवांश त्यागी की नजर और मेडल जीतने पर

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले त्यागी ने जीत के बाद अपनी खुशी और दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की। लेकिन, वह इससे संतुष्ट नहीं हैं और लगातार मेडल जीतने प्रयास करते रहेंगे। शिवांश की यह उपलब्धि भारतीय ताइक्वांडो में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं में भारत की बढ़ती उपस्थिति को भी दर्शाती है। 

कशिश मलिक का शानदार प्रदर्शन

अनुभवी ताइक्वांडो एथलीट कशिश मलिक ने भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर अपने स्किल का लोहा मनवाया। साथ ही उनके खाते में एक और महत्वपूर्ण इंटरनेशनल मेडल भी जुड़ गया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने ताइक्वांडो जैसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण खेल में भारत की स्थिति को मजबूत किया, खासकर महिला कैटेगिरी में।

(PTI Inputs)