A
Hindi News खेल अन्य खेल कहां खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल, ICC अब तक क्यों नहीं ले पाया फैसला

कहां खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल, ICC अब तक क्यों नहीं ले पाया फैसला

चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में 4 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद पांच मार्च को दूसरा सेमीफाइनल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। इसके बाद 9 मार्च को फाइनल होना है। हालांकि अभी तक इसके वेन्यू को लेकर तस्वीर साफ नहीं है।

indian cricket team- India TV Hindi Image Source : PTI भारतीय क्रिकेट टीम

Champions Trophy 2025 Final: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें तय हो गई हैं। साथ ही ये भी तय हो चुका है कि किस टीम का कब और कहां किससे मुकाबला होगा। लेकिन अभी तक ये पता नहीं है कि फाइनल कहां खेला जाएगा। फाइनल की तारीख तो तय है, लेकिन इसके वेन्यू को लेकर अभी तक मामला फंसा हुआ है। आखिर ऐसा क्या पेच है, जिसकी वजह से फाइनल की जगह अभी तक आईसीसी पक्की नहीं कर पाया है, चलिए इस बारे में आपको जानकारी देते हैं। 

भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने की है सेमीफाइनल में एंट्री

इस बार के चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइल में पहुंचने वाली चार टीमें भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया हैं। बाकी चार टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी का सफर खत्म हो गया है। अब सेमीफाइनल में 4 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। इसके बाद होगा दूसरा सेमीफाइनल। इसमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर होगी। ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर पांच मार्च को खेला जाएगा। इन मैचों को जो टीमें जीतेंगी, वो सीधे फाइनल में चली जाएंगी। यानी दो और टीमें खिताब जीतने की रेस से बाहर हो जाएंगी। 

भारत की जीत हार से तय होगा चैंपियंस ट्रॉफी का वेन्यू

अब बात करते हैं फाइनल की। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। लेकिन अभी ये तय नहीं है कि ये मैच होगा कहां पर। दरअसल जब पीसीबी की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी किया गया था, तभी ये बता दिया गया था कि अगर टीम इंडिया इस आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचेगी तो फाइनल मैच भी दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। लेकिन अगर भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय नहीं कर पाती है तो फिर फाइनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। यानी जब भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच हो चुका होगा, तभी ये तय होगा कि फाइनल मैच कहां खेला जाएगा। 

भारतीय टीम नहीं जाएगी पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी तो पाकिस्तान के पास है, लेकिन बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इन्कार कर दिया है, यही व​जह है कि फाइनल को लेकर जो पेंच फंसा है, वो भारत के सेमीफाइनल खेलने के बाद ही तय साफ होगा। वैसे भी पाकिस्तानी टीम को पहले ही राउंड से बाहर को चुकी है, इसलिए अब फाइनल चाहे तो दुबई में हो या फिर लाहौर में, वहां के फैंस को तो फर्क ही नहीं पड़ता। 

यह भी पढ़ें 

क्या दुबई में टीम इंडिया को मिल रहा है फायदा, कप्तान रोहित शर्मा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया अपने कप्तान का ऐलान, हाथ मलते रह गए अय्यर