कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारत के खाते में जुड़े 2 मेडल, सीमा ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 8वें दिन भारत के खाते में कुल दो मेडल जुड़े जिसमें वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया तो वहीं महिला एथलीट सीमा कलीरामना ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 8वें भारत के खाते में कुल 2 मेडल जुड़े जिसमें लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता तो वहीं सीमा कलीरामना डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहीं। इसके अलावा दिन में स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा एक्शन में नजर आए। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा पुरुषों के जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन में लंबे समय से प्रतीक्षित अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहे। नीरज के साथ उनके साथी भारतीय खिलाड़ी रोहित यादव और यश वीर सिंह ने भी जैवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन राउंड में शिरकत की। तीनों ही एथलीट टॉप-10 में जगह बनाते हुए फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। एथलेटिक्स में तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल ने निराश किया। वेटलिफ्टिंग में भी लवप्रीत सिंह के जरिए भारत के लिए मेडल जीतने का मौका हाथ से निकल गया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 30 जुलाई को भारत का शेड्यूल
- एथलेटिक्स - पुरुषों की डेकाथलॉन 100 मीटर दौड़ में तेजस्विन शंकर (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:40 बजे)
- एथलेटिक्स - पुरुषों की जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग में नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:55 बजे)
- एथलेटिक्स - पुरुषों की डेकाथलॉन लॉन्ग जंप में तेजस्विन शंकर (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:20 बजे)
- एथलेटिक्स - पुरुषों की ट्रिपल जंप क्वालिफाइंग में प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु (भारतीय समयानुसार शाम 4:55 बजे)
- ट्रैक साइक्लिंग - पुरुषों की टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग में रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्कोटोचचोंग और रोजित सिंह यांगलेम (भारतीय समयानुसार शाम 5:07 बजे)
- एथलेटिक्स - पुरुषों की डेकाथलॉन शॉट पुट में तेजस्विन शंकर (भारतीय समयानुसार शाम 5:10 बजे)
- एथलेटिक्स - पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में विशाल टीके (भारतीय समयानुसार शाम 5:40 बजे)
- वेटलिफ्टिंग - महिलाओं के 86+ किग्रा फाइनल के मेडल इवेंट में मार्टिना देवी मैबाम (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे)
- लॉन बॉल्स - पुरुषों की पेयर्स सेक्शनल प्ले में भारत के दिनेश कुमार, नवनीत सिंह बनाम बोत्सवाना (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे)
- लॉन बॉल्स - महिलाओं के सिंगल्स सेक्शनल प्ले में नयनमोनी सैकिया बनाम एम्मा फिरयाना सरोजि (मलेशिया) (भारतीय समयानुसार रात 8:55 बजे)
- ट्रैक साइक्लिंग - पुरुषों की टीम स्प्रिंट फाइनल में रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्काटोचचोंग और रोजित सिंह यांगलेम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) (भारतीय समयानुसार रात 10:50 बजे)
- वेटलिफ्टिंग - पुरुषों के 110+ किग्रा फाइनल के मेडल इवेंट में लवप्रीत सिंह (भारतीय समयानुसार रात 11 बजे)
- एथलेटिक्स - पुरुषों के शॉट पुट फाइनल के मेडल इवेंट में तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल (भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे)
- एथलेटिक्स - पुरुषों की 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में अनिमेष कुजूर (भारतीय समयानुसार रात 11:37 बजे)
- एथलेटिक्स - पुरुषों की डेकाथलॉन हाई जंप में तेजस्विन शंकर (भारतीय समयानुसार रात 11:38 बजे)
- एथलेटिक्स - महिलाओं के डिस्कस थ्रो फाइनल के मेडल इवेंट में सीमा कालीरामना और निधि रानी (31 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 1:10 बजे)
- एथलेटिक्स - तेजस्विन शंकर पुरुषों की डेकाथलॉन 400 मीटर (31 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे)
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल में पारुल चौधरी (मेडल इवेंट) (31 जुलाई, भारतीय समयानुसार 1:48 बजे)
Live updates : CWG 2026 Glasgow LIVE Updates, Day 8
-
July 31, 2026 6:47 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कॉमवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारत के खाते में जुड़े कुल 2 मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत वेटलिफ्टिर लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के 110 प्लस किग्रा वजन कैटेगिरी में सिल्वर मेडल अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की तो वहीं महिलाओं के डिस्कस थ्रो के इवेंट में सीमा कलीरामना ने कांस्य पदक जीता।
-
July 31, 2026 12:36 AM (IST) Posted by Vanson Soral
शॉट पुट में तेजिंदर और समरदीप ने किया निराश
पुरुषों के शॉट पुट फाइनल में तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल दोनों ही मेडल नहीं दिला सके। तूर पांचवें और गिल सातवें स्थान पर रहे। तूर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उनके तीसरे प्रयास (20.27 मीटर) में रहा, जबकि गिल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी तीसरे प्रयास (20.03 मीटर) में ही आया।
-
July 31, 2026 12:33 AM (IST) Posted by Vanson Soral
अनिमेश कुजूर बाहर
अनिमेश कुजूर मेन्स 200 मीटर के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। उन्होंने 20.65 सेकंड का समय लिया।
-
July 30, 2026 11:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral
वेटलिफ्टिंग के साथ शॉट पुट फाइनल का भी आगाज
वेटलिफ्टिंग का फाइनल चल रहा है और साथ ही कई एथलेटिक्स इवेंट्स भी शुरू होने वाले हैं, जिनमें भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पुरुषों के शॉट पुट फाइनल का भी आगाज हो गया है, जिसमें तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
-
July 30, 2026 11:16 PM (IST) Posted by Vanson Soral
वेटलिफ्टर लवप्रीत पर निगाहें
वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह का पुरुषों का 110kg फाइनल शुरू होने वाला है। अभी तक, लवप्रीत ने स्नैच में अपने पहले प्रयास के लिए 170kg का वजन तय किया है, जो सभी में तीसरा सबसे ज्यादा वजन है।
-
July 30, 2026 10:59 PM (IST) Posted by Vanson Soral
एक्शन में होंगे तेजिंदरपाल और समरदीप
इसके बाद रात 11:30 बजे से तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुषों के शॉट पुट फाइनल में हिस्सा लेंगे। 31 साल के तेजिंदरपाल सिंह तूर दो बार एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने अभी तक कोई मेडल नहीं जीता है। वहीं, युवा समरदीप सिंह गिल भी हैं, जिन्होंने नेशनल और एशियन लेवल पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
-
July 30, 2026 10:58 PM (IST) Posted by Vanson Soral
लवप्रीत सिंह से मेडल की उम्मीद
रात 11 बजे लवप्रीत सिंह पुरुषों की वेटलिफ्टिंग के 110 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में हिस्सा लेंगे। 28 साल के लवप्रीत ने बर्मिंघम 2022 CWG में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस बार उनकी कोशिश मेडल का रंग बेहतर करने की होगी।
-
July 30, 2026 10:08 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत ने लॉन बॉल्स में जीत हासिल की
लॉन बॉल्स से अच्छी खबर आ रही है। भारत ने टाई-ब्रेक में बोत्सवाना को हराया है। भारत ने पहला सेट 9-2 से जीता, जबकि बोत्सवाना ने दूसरा सेट 4-3 से अपने नाम किया। इसके बाद भारत ने टाई-ब्रेक जीत लिया। नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की यह लगातार तीसरी जीत है।
-
July 30, 2026 8:37 PM (IST) Posted by Vanson Soral
मार्टिना देवी मेडल से चूकीं
मार्टिना देवी मैबम ने क्लीन एंड जर्क में अच्छी कोशिश की, लेकिन वह पांचवें स्थान पर रहीं। 20 साल की भारतीय लिफ्टर ने मेडल जीतने की कोशिश में 144kg का वजन उठाने में नाकाम रहने के बाद वजन बढ़ाया, लेकिन 146kg के क्लीन एंड जर्क के अपने तीसरे और आखिरी प्रयास में वह सफल नहीं हो पाईं।
-
July 30, 2026 8:23 PM (IST) Posted by Vanson Soral
मार्टिना ने उठाया 140Kg
क्लीन एंड जर्क में भारतीय वेटलिफ्टर मार्टिना ने कमाल कर दिया है। मार्टिना ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले ही प्रयास में 140 किलो वजन उठा लिया है। इसके साथ ही उनका कुल वजन 245 किलोग्राम हो गया है। मार्टिना इस वजन के साथ संयुक्त रुप से चौथे पायदान पर पहुंच गई हैं।
-
July 30, 2026 8:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral
वेटलिफ्टिंग में स्नैच के बाद स्टैंडिंग
मार्टिना लीडर्स से 10kg और ब्रॉन्ज मेडल की दावेदार से 8kg पीछे हैं। अब क्लीन एंड जर्क में मार्टिना को बेहतर लिफ्ट करना होगा।
- पैटोलो: 115kg
- कैंपबेल: 115kg
- ड्रामन: 113kg
- लव: 106kg
- मार्टिना: 105kg
- सिपाइया: 100kg
-
July 30, 2026 7:30 PM (IST) Posted by Vanson Soral
5वें स्थान पर मार्टिना
स्नैच राउंड खत्म होने के बाद मार्टिना 5वें स्थान पर हैं। अब क्लीन एंड जर्क राउंड में मार्टिना एक्शन में नजर आएंगी। इस राउंड में मार्टिना ने 140kg का लक्ष्य रखा है।
-
July 30, 2026 7:18 PM (IST) Posted by Vanson Soral
मार्टिना ने उठाया 105kg
लगातार 2 कोशिश फेल होने के बाद मार्टिना अब कॉम्पिटिशन में बने रहने के लिए तीसरे और आखिरी प्रयास में 105kg का भार उठाने आई हैं और उन्होंने इसे उठा लिया। 20 साल की इस खिलाड़ी ने बहुत ही अहम मौके पर शानदार प्रदर्शन किया। जबरदस्त लिफ्टिंग!
-
July 30, 2026 7:17 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पहली लिफ्ट में फेल मार्टिना
मार्टिना 103kg का वजन उठाने की कोशिश की और उनकी ये पहली कोशिशनाकाम रही यह उनके अब तक उठाए गए सबसे ज्यादा वजन से 2kg ज्यादा है।
-
July 30, 2026 7:02 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दिन का पहला मेडल इवेंट
मार्टिना ने स्नैच में शुरुआती वजन 105 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 140 किलोग्राम तय किया है। मार्टिना जल्द एक्शन में नजर आने वाली हैं। भारत के लिए यह दिन का पहला मेडल इवेंट हैं।
-
July 30, 2026 7:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
मार्टिना देवी ने पहली कोशिश में रखा 105kg का लक्ष्य
मार्टिना देवी मैबम स्नैच में अपनी पहली कोशिश में 105 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश करेंगी। न्यूजीलैंड की तुई-अलोफ़ा पटोलो और इंग्लैंड की एमिली कैंपबेल ने क्रमशः 107 किलोग्राम और 110 किलोग्राम का लक्ष्य तय किया है। हालांकि, दो अन्य लिफ्टर्स मलेशिया की सिती अकिलाह फरहाना ड्रामन और समोआ की इउनियारा सिपाया ने भी अपनी पहली कोशिश के लिए 105 किलोग्राम का लक्ष्य रखा है। मार्टिना के पास यहां मेडल जीतने का अच्छा मौका है।
-
July 30, 2026 6:52 PM (IST) Posted by Vanson Soral
एक्शन में मार्टिना देवी मैबाम
आज भारत का पहला मेडल इवेंट शुरू हो गया है। सबकी नजरें 86 kg इवेंट में मार्टिना देवी पर हैं। महिलाओं के 86+ किग्रा फाइनल के मेडल इवेंट में मार्टिना देवी मैबाम एक्शन में नजर आने वाली हैं। इस साल भारत के मेडल टैली में वेटलिफ्टिंग का अहम योगदान रहा है और पहली बार हिस्सा ले रहीं मार्टिना से काफी उम्मीदें हैं, जिन्होंने हाल ही में एशियाई स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
-
July 30, 2026 6:09 PM (IST) Posted by Vanson Soral
साइक्लिंग के फाइनल से चूके
-
July 30, 2026 6:02 PM (IST) Posted by Vanson Soral
ट्रिपल जंप क्वालिफायर में मिली जीत
पुरुषों की ट्रिपल जंप क्वालिफायर में भारत के लिए दोहरी खुशी। प्रवीण चित्रवेल (16.41 मीटर) और सेल्वा प्रभु (16.26 मीटर) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे और कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
-
July 30, 2026 6:02 PM (IST) Posted by Vanson Soral
विशाल टीके ने छठे स्थान पर फिनिश किया
पुरुषों की 400 मीटर दौड़ का सेमी-फाइनल चल रहा है। पहले सेमी-फाइनल में भारत के विशाल टीके ने 46.33 सेकंड का समय लिया। वह अपने सेमी-फाइनल में छठे स्थान पर रहे। हो सकता है कि यह समय उन्हें फाइनल में पहुंचाने के लिए काफी न हो। हर हीट में टॉप 2 और अगले 2 सबसे तेज धावक फाइनल में पहुँचते हैं।
-
July 30, 2026 6:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
साइकलिंग में मिली निराशा
साइकलिंग वेलोड्रोम में आज का दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। भारतीय टीम पुरुषों की टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग में 46.396 के समय के साथ आखिरी स्थान पर रही। सबसे तेज दो टीमें गोल्ड और सिल्वर मेडल के लिए रेस करती हैं, और बाकी दो टीमें ब्रॉन्ज मेडल के लिए रेस करती हैं। इस मामले में, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टॉप दो टीमें हैं। त्रिनिदाद और टोबैगो तीसरे स्थान पर रहे और वेल्स चौथे स्थान पर रहा।
-
July 30, 2026 4:50 PM (IST) Posted by Vanson Soral
एक्शन में होंगे प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु
भारत के प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु पुरुषों की ट्रिपल जंप क्वालिफाइंग में अपना अभियान शुरू करेंगे। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 4:55 बजे शुरू होगा। दोनों एथलीट फाइनल में जगह बनाने और फील्ड इवेंट्स में भारत की मेडल की उम्मीदों को बनाए रखने की कोशिश करेंगे।
-
July 30, 2026 4:49 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जैवलिन में भारत ने किया कमाल
-
July 30, 2026 4:08 PM (IST) Posted by Vanson Soral
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बाहर
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जूलियस येगो दिन के आखिरी थ्रो में बाहर हो गए हैं। नाइजीरिया के चिंचेरेम न्नामदी का आखिरी थ्रो जूलियस येगो के थ्रो से थोड़ा बेहतर रहा, जिससे यह दिग्गज खिलाड़ी 12वें स्थान से नीचे खिसक गया।
-
July 30, 2026 4:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
टॉप 12 एथलीट
जैवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन राउंड का नतीजा कुछ इस तरह रहा, जिसमें टॉप 12 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं
- रुमेश पथिरागे (SRI) - 82.84m
- एंडरसन पीटर्स (GRE) - 81.29m
- डाउ स्मिथ (RSA) - 80.64m
- बेन ईस्ट (ENG) - 80.38m
- नीरज चोपड़ा (IND) - 79.61m
- कैमरन मैकिन्टायर (AUS) - 78.91m
- अरशद नदीम (PAK) - 78.63m
- कीशॉन स्ट्रैचन (BAH) - 78.60m
- रोहित यादव (IND) - 78.37m
- यश वीर सिंह (IND) - 78.36m
- केशॉर्न वॉलकॉट (TTO) - 78.26m
- चिनेचेरेम न्नामदी (NIG) - 75.27m
-
July 30, 2026 3:59 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत के तीनों एथलीट जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंचे
जैवलिन थ्रो का क्वालिफिकेशन राउंड समाप्त हो गया है। भारत के तीनों एथलीट फाइनल में पहुंच गए हैं। इनमें स्टार नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह शामिल हैं। नीरज 5वें स्थान पर रहे, जबकि रोहित 9वें और यशवीर ने 10वें स्थान पर फिनिश किया।
-
July 30, 2026 3:54 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत के तीनों भारतीय बेहतरीन पॉजिशन पर
अगर हालात ऐसे ही रहे, तो तीनों भारतीय फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकते हैं। नीरज, रोहित और यशवीर 78 से 80 मीटर के बीच बने हुए हैं।
-
July 30, 2026 3:50 PM (IST) Posted by Vanson Soral
यशवीर सिंह का शानदार थ्रो
यशवीर सिंह अपने आखिरी थ्रो के साथ एक पायदान ऊपर पहुंच गए हैं। उनका भाला 75 मीटर और 80 मीटर के निशान के बीच गिरा है। उनका थ्रो 78.36 मीटर का है, और इससे वे 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
-
July 30, 2026 3:48 PM (IST) Posted by Vanson Soral
यासिर का सीजन बेस्ट
पाकिस्तान के मोहम्मद यासिर 74.36 मीटर के साथ अपना सीजन बेस्ट हासिल करने में सफल रहे, लेकिन अभी यहां टॉप-10 से बाहर चल रहे हैं।
-
July 30, 2026 3:47 PM (IST) Posted by Vanson Soral
एंडरसन दूसरे स्थान पर बरकरार
ग्रेनाडा के एंडरसन अपने तीसरे प्रयास में 75 मीटर भी पार नहीं कर पाए। उन्होंने 74.50 मीटर का थ्रो किया। उनका बेस्ट थ्रो दूसरा ही माना जाएगा, जिसमें उन्होंने 81.29 मीटर थ्रो किया। एंडरसन अभी भी दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
-
July 30, 2026 3:44 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नदीम का खराब थ्रो
अरशद नदीम अपने तीसरे थ्रो में भी कुछ खास नहीं कर पाए। उनका ये थ्रो सिर्फ 75.65 मीटर का रहा। इस थ्रो के बावजूद नदीम 7वें स्थान पर चल रहे हैं।
-
July 30, 2026 3:41 PM (IST) Posted by Vanson Soral
टॉप-10 में तीनों भारतीय
नीरज अभी भी अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की अच्छी स्थिति में हैं। भारत के रोहित यादव 8वें जबकि यशवीर सिंह 10वें स्थान पर चल रहे हैं।
-
July 30, 2026 3:39 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नीरज चोपड़ा ने नदीम को पछाड़ा
नीरज चोपड़ा का दूसरा प्रयास शानदार रहा है। नीरज ने 79.61 मीटर थ्रो के साथ सीधे 5वें स्थान पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही नीरज पाकिस्तान के अरशद नदीम से आगे निकल गए हैं।
-
July 30, 2026 3:37 PM (IST) Posted by Vanson Soral
एंडरसन पीटर्स पहुंचे दूसरे नंबर पर
ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 81.29 मीटर की दूरी तय की।
-
July 30, 2026 3:33 PM (IST) Posted by Vanson Soral
रोहित यादव ने किया सुधार
इंग्लैंड के बेन ईस्ट ने क्वालीफायर में अपने दूसरे प्रयास में 80.38 मीटर की थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, रोहित यादव ने अपने दूसरे प्रयास में शानदार थ्रो किया है। उन्होंने इस बार 78.37 का थ्रो किया है।
-
July 30, 2026 3:26 PM (IST) Posted by Vanson Soral
रोहित यादव चल रहे नीरज से आगे
श्रीलंका के पथिराज पहले पायदान पर चल रहे हैं। भारत के रोहित यादव फिलहाल छठे और नीरज चोपड़ा सातवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम अपने सीजन बेस्ट के साथ चौथे स्थान पर चल रहे हैं।
-
July 30, 2026 3:20 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अरशद नदीम ने किया फाउल
अरशद नदीम का दूसरा थ्रो फाउल घोषित हो गया है। साउथ अफ्रीकी एथलीट भी वैलिड थ्रो नहीं फेंक सके।
-
July 30, 2026 3:16 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नीरज चोपड़ा ने फेंका 76.28 मीटर दूर भाला
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा अपने पहले प्रयास में सिर्फ 76.28 मीटर दूर भाला फेंक पाए हैं। क्वालिफिकेशन मार्क से यह काफी कम है। नीरज अपने साथी एथलीट रोहित यादव से भी पीछे चल रहे हैं।
-
July 30, 2026 3:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral
एंडरसन पीटर्स पहुंचे छठे स्थान पर
ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 76.09 मीटर दूर थ्रो किया है। इस थ्रो के दम पर वह अभी छठे स्थान पर पहुंचे हैं। सुमेधा रानासिंघे की कोशिश तो मैदान में भी नहीं पहुंच पाई, क्योंकि थ्रो गलत दिशा में जाकर फाउल थ्रो हो गया। यहां बहुत तेज हवा चल रही है।
-
July 30, 2026 3:10 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अंकित यादव पहले प्रयास में सिर्फ 77.04 मीटर फेंक पाए
भारत के अंकित यादव ने अपने पहले प्रयास में 75 मीटर ही पार किया है। उन्होंने 77.04 मीटर दूर थ्रो किया। अब तक भारतीय एथलीट का प्रयास काफी कम रहा है। अब सभी की निगाहें नीरज चोपड़ा पर टिकी हैं।
-
July 30, 2026 3:08 PM (IST) Posted by Vanson Soral
यशवीर सिंह रह गए पीछे
भारत के यशवीर सिंह का पहला प्रयास कुछ खास नहीं रहा। यशवीर ने सिर्फ 73.89 मीटर दूर भाला फेंका। अब तक सिर्फ 2 ही एथलीट 80 मीटर को पार करने में कामयाब रहे हैं। इनमें श्रीलंका और साउथ अफ्राका के एथलीट शामिल हैं।
-
July 30, 2026 3:06 PM (IST) Posted by Vanson Soral
रुमेश पथिराज टॉप पर फिलहाल
साउथ अफ्रीका के डौव स्मिट ने बढ़िया कोशिश की। उन्होंने 80 मीटर का मार्क पार किया, लेकिन यह सीधे फाइनल में जगह बनाने के लिए काफी नहीं था। श्रीलंका के अच्छे फॉर्म में चल रहे रुमेश पथिराज ने 82.84 मीटर की दूरी तय करके टॉप पर जगह बनाई, लेकिन यह भी उन्हें सीधे क्वालिफिकेशन दिलाने के लिए काफी नहीं था।
-
July 30, 2026 3:05 PM (IST) Posted by Vanson Soral
थरंगा पथिरागे का थ्रो 80 मीटर के पार
श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने पहले प्रयास में 80 मीटर पार कर लिया है। थरंगा ने 82.84 मीटर दूर थ्रो किया है।
-
July 30, 2026 3:02 PM (IST) Posted by Vanson Soral
अरशद नदीम ने फेंका पहला थ्रो
सबसे पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम अपना थ्रो लेने आए हैं। अरशद ने अपने पहले प्रयास में 78.63 मीटर दूर भाला फेंका है। यह उनके लिए सीधे क्वालिफिकेशन हासिल करने के लिए काफी नहीं है।
-
July 30, 2026 3:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नीरज चोपड़ा के एक्शन के लिए हो जाइए तैयार
पुरुषों के जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन में अब नीरज चोपड़ा की बारी है। उनके साथ रोहित यादव और यश वीर सिंह भी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।
-
July 30, 2026 2:56 PM (IST) Posted by Vanson Soral
1 अगस्त को मेडल राउंड
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता दो राउंड में होगी। आज यानी 30 जुलाई को क्वालिफिकेशन राउंड और 1 अगस्त की सुबह फाइनल मेडल राउंड होगा। फाइनल मुकाबला 12 बजकर 55 मिनट पर शुरू होने की संभावना है।
-
July 30, 2026 2:54 PM (IST) Posted by Vanson Soral
भारत का दल सबसे बड़ा
मेन्स जैवलिन थ्रो क्वालीफाइंग राउंड के लिए 14 देशों के कुल 18 जैवलिन थ्रोअर एंट्री लिस्ट में शामिल हैं। भारत का दल सबसे बड़ा है, जिसमें तीन एथलीट हैं। वहीं, पाकिस्तान और श्रीलंका के दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं।
-
July 30, 2026 2:54 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नीरज चोपड़ा पर निगाहें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज 8वां दिन है, जिसमें नीरज चोपड़ा पर सभी की निगाहें टिकी हैं। आज मेन्स जैवलिन थ्रो का फाइनल है, जिसमें नीरज चोपड़ा समेत 3 भारतीय फाइनल में जगह बनाने की जद्दोजहद करेंगे।