Commonwealth Games 2026 में 9वें दिन का लाइव एक्शन जारी, अस्मिता डे ने जीता गोल्ड मेडल
Commonwealth Games 2026 में आज भारत के लिए काफी अहम दिन है। आज के दिन भारत की झोली में कई पदक आ सकते हैं। भारतीय बॉक्सर्स ने आज के दिन में बॉक्सिंग रिंग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत के पास पदक जीतने के कई शानदार मौके हैं। अब तक भारत की झोली में कुल 17 मेडल आ चुके हैं और आज यह संख्या और बढ़ सकती है। भारत के स्टार एथलीट और पदक के प्रबल दावेदार नीरज चोपड़ा आज पुरुषों की जैवलीन थ्रो स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे; क्वालीफिकेशन राउंड में वे 5वें स्थान पर रहे थे।
इसके साथ ही, डेकाथलॉन खिलाड़ी तेजस्विन शंकर भी मेडल जीतने की रेस में बने हुए हैं। दिन की शुरुआत में उन्होंने 110 मीटर बाधा दौड़ की दूसरी हीट में दूसरा स्थान हासिल कर मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ा दी है। आज भारत के लिए सबसे खास और बड़ा दिन बॉक्सिंग में रहने वाला है। ओलंपिक मेडल विनर लवलिना बोरगोहेन समेत भारत के 10 बॉक्सर रिंग में उतरेंगे। इसका मतलब है कि सिर्फ बॉक्सिंग से ही भारत के पास 10 गोल्ड मेडल जीतने का शानदार मौका है।
Live updates : Commonwealth Games Day 2026 Day 9 Live
-
July 31, 2026 8:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अस्मिता डे ने जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला जूडो खिलाड़ी अस्मिता 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।
-
July 31, 2026 8:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जादूमणि ने फाइनल में पक्की की जगह
पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जादूमणि सिंह ने नामीबिया के फिलिप पुमोलो मुताकेला को 5-0 से हरा दिया। इस एकतरफा जीत के साथ ही वे फाइनल में पहुंच गए हैं और अब वे गोल्ड मेडल जीतने से बस एक कदम दूर हैं। इसके साथ ही, भारत के अब तक कुल पांच मुक्केबाज फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
-
July 31, 2026 8:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जादूमणि दूसरे राउंड में भी रहे आगे
जादूमणि ने दूसरे राउंड में भी नामीबिया के खिलाड़ी को आसानी से हरा दिया। पांच जजों ने जादूमणि के पक्ष में फैसला सुनाया। अब मैच का तीसरा और आखिरी राउंड चल रहा है।
-
July 31, 2026 8:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जादूमणि का मुकाबला हुआ शुरू
भारत के जादूमणि सिंह का सेमीफाइनल मैच शुरू हो चुका है। मेंस के 55 किलोग्राम वर्ग के इस मैच में उनका सामना नामीबिया के खिलाड़ी फिलिप पुमोलो मुताकेला से हो रहा है।
-
July 31, 2026 7:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जैस्मीन लंबोरिया ने फाइनल में बनाई जगह
भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लंबोरिया ने फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मैच में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया और पूरे मैच में अपनी विरोधी खिलाड़ी रेपलांग मासेलेला पर भारी रहीं। जैस्मीन के शानदार खेल को देखते हुए रेफरी ने मुकाबला रोककर (RSC) उन्हें विजेता घोषित कर दिया। अब जैस्मीन गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगी।
-
July 31, 2026 7:47 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अरुंधति चौधरी पहुंची फाइनल में
भारतीय मुक्केबाज (बॉक्सर) अरुंधति चौधरी ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बना ली है। महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मैच में उन्होंने रोसी एकेल्स को 4-0 से हराया। पूरे मैच के दौरान अरुंधति का दबदबा बना रहा। अब वह गोल्ड मेडल जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।
-
July 31, 2026 7:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
यामिनी मौर्य ने फाइनल में बनाई जगह
भारतीय जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने महिला 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में डोने ब्रेतेनबाक को हरा दिया है और फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक मेडल भी पक्का कर लिया है। यामिनी का गोल्ड मेडल का मुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात 10:42 बजे से खेला जाएगा।
-
July 31, 2026 7:01 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लॉन बॉल में भारत को मिली सफलता
भारत को लॉन बॉल में बड़ी सफलता मिली है। मेंस पेयर्स सेक्शन बी के चौथे राउंड में भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने फॉकलैंड आइलैंड के इयान बार्नेस और ओलिवियर थॉम्पसन की जोड़ी को 2-0 से हरा दिया है।
-
July 31, 2026 6:32 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अस्मिता पहुंची जुडो के फाइनल में
भारतीय महिला जूडो खिलाड़ी अस्मिता 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मैच में स्कॉटलैंड की समर शॉ को हराया। अब अस्मिता आज रात 8:42 बजे गोल्ड मेडलके लिए मैदान में उतरेंगी।
-
July 31, 2026 6:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रोहित बशीर को क्वार्टर-फाइनल में मिली हार
जूडो में पुरुषों के 66 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में रोहित बशीर मजगुल को पेट्रोस क्रिस्टोडौलाइड्स से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि उनके पास अभी भी रेपेचेज दौर के जरिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका बन सकता है।
-
July 31, 2026 6:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
यामिनी मौर्य पहुंची सेमीफाइनल में
महिला जूडो के 57 किलोग्राम वर्ग में भारत की यामिनी मौर्य सेमीफाइनल में पहुँच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में घाना की फ्रेमा अग्येई को 'इप्पोन' (100-0) से आसानी से हरा दिया। अब वह आज शाम 6:30 बजे फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना अगला मैच खेलेंगी।
-
July 31, 2026 5:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जूडो में हर्ष सिंह ने पक्का किया मेडल
जूडो के 60 किलोग्राम वर्ग में हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मैच आसानी से जीत लिया। उन्होंने 'इप्पोन' (IPPON) पॉइंट हासिल करके विरोधी खिलाड़ी को पूरी तरह हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ ही भारत के लिए एक मेडल पक्का हो गया है क्योंकि सेमीफाइनल में हारने पर भी उन्हें ब्रॉन्ज मेडल जरूर मिलेगा।
-
July 31, 2026 4:50 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अंकुश पांघल भी पहुंचे फाइनल में
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने एक और सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। बॉक्सर अंकुश पांघल भी फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
-
July 31, 2026 4:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बॉक्सिंग रिंग में अंकुश पांघल एक्शन में
प्रीति पवार के बाद, अब अंकुश पांघल बॉक्सिंग रिंग में एक्शन में हैं। वह कनाडा के जोशुआ ओफोरी के खिलाफ फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला कर रहे हैं। अगर अंकुश फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहते हैं तो वह भी एक और सिल्वर मेडल पक्का कर लेंगे।
-
July 31, 2026 4:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
रोहित बासिर भी जूडो क्वार्टर फाइनल में
भारत के रोहित बासिर मजगुल ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने मेंस के 66 किलोग्राम भारवर्ग में सैमुअल रिबेइरो को मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।
-
July 31, 2026 4:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
श्रद्धा चोपड़े पहुंची जूडो इवेंट के क्वार्टर फाइनल में
श्रद्धा चोपड़े बिना किसी परेशानी के महिलाओं के 52 किग्रा जूडो इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी, सिएरा लियोन की जेन मसाक्वोई, मैट 1 पर होने वाले एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 मुकाबले के लिए नहीं पहुंच सकी। भारतीय जूडोका को वॉकओवर मिला और अब वह अगले मुकाबले के विजेता का इंतजार करेंगी।
-
July 31, 2026 3:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
प्रीति पवार ने फाइनल में बनाई जगह
प्रीति ने बॉक्सिंग में अपनी प्रतिद्वंद्वी कैथरीन को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। अब उनकी नजरें फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल हासिल करने पर होंगी। प्रीति पवार (54 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हरा दिया।
-
July 31, 2026 3:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बॉक्सिंग में अब प्रीति पवार से उम्मीद
तेजस्विनी शंकर के इवेंट के बाद प्रीति पवार बॉक्सिंग रिंग में उतरेंगी। महिला मुक्केबाज प्रीति 54 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में जाम्बिया की कैथरीन एम्वापे से भिड़ेंगी। यह एक सेमीफाइनल मैच है। जो जीतेगा उसका कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का हो ही जाएगा।
-
July 31, 2026 3:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मेडल जीतने की रेस में बने हुए हैं तेजस्विनी
छह इवेंट के बाद तेजस्विनी मेडल जीतने की रेस में बने हुए हैं। वे अभी कुल 922 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि वॉर्नर 5322 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।
-
July 31, 2026 3:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
100 मीटर बाधा दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे तेजस्विन शंकर
भारत के तेजस्विन शंकर ने 110 मीटर बाधा दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने यह दौड़ पूरी करने के लिए 14.41 सेकेंड का समय लिया। वहीं, कनाडा के डेमियन वॉर्नर 14.04 सेकेंड का समय निकालकर पहला स्थान पाने में सफल रहे।