CWG 2022 India Medal Tally: भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन पहलवानों की दम पर तीन गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। इसी के साथ भारत को मेडल टैली में भी बड़ा फायदा देखने को मिला है। सातवें दिन के अंत तक भारत 7वें स्थान पर था लेकिन 8वें दिन के बाद भारत ने दो स्थानों की छलांग लगाकर टॉप-5 में जगह बना ली है। शुक्रवार को आठवें दिन भारत की झोली में छह मेडल आए और यह सभी कुश्ती में ही मिले।
इसी के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 26 हो गई। जिसमें 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत के नाम अभी भी सर्वाधिक 10 मेडल वेटलिफ्टिंग के नाम ही दर्ज हैं जिसमें तीन गोल्ड भी शामिल हैं। इन खेलों में भारत के लिए पहला गोल्ड वेटलिफ्टर और टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने जीता था। मेडल टैली में भारत ने जहां अब टॉप-5 में जगह बना ली है, वहीं ऑस्ट्रेलिया अभी भी टॉप पोजीशन पर मौजूद है।
क्या है मेडल टैली का ताजा हाल?
| रैंक |
देश |
गोल्ड |
सिल्वर |
ब्रॉन्ज |
टोटल मेडल |
| 1 |
ऑस्ट्रेलिया |
50 |
44 |
46 |
140 |
| 2 |
इंग्लैंड |
47 |
46 |
38 |
131 |
| 3 |
कनाडा |
19 |
24 |
24 |
67 |
| 4 |
न्यूजीलैंड |
17 |
12 |
12 |
41 |
| 5 |
भारत |
9 |
8 |
9 |
26 |
| 6 |
स्कॉटलैंड |
8 |
8 |
19 |
35 |
| 7 |
दक्षिण अफ्रीका |
7 |
7 |
8 |
22 |
| 8 |
नाइजीरिया |
7 |
3 |
6 |
16 |
| 9 |
वेल्स |
4 |
5 |
10 |
19 |
| 10 |
मलेशिया |
4 |
4 |
3 |
11 |
भारत के लिए किस-किस खिलाड़ी ने जीते मेडल?
CWG 2022, DAY 9 LIVE UPDATES: भारतीय पहलवानों ने पदकों की संख्या में की भारी बढ़ोतरी, महिला हॉकी टीम को मिली हार
गोल्ड मेडल विजेता
- मीराबाई चानू, गोल्ड मेडल, वेटलिफ्टिंग (महिला 49 किलोग्राम वर्ग)
- जेरेमी लालरिनुंगा, गोल्ड मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 67 किलोग्राम वर्ग)
- अचिंत शिवली, गोल्ड मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 73 किलोग्राम वर्ग)
- भारतीय महिला टीम, गोल्ड मेडल, लॉन बॉल्स
- भारतीय पुरुष टीम, गोल्ड मेडल, टेबल टेनिस
- सुधीर, गोल्ड मेडल, पैरा पावर लिफ्टिंग (हेवी वेट स्पर्धा)
- बजरंग पूनिया, गोल्ड मेडल, कुश्ती (65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल)
- दीपक पूनिया, गोल्ड मेडल, कुश्ती (86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल)
- साक्षी मलिक, गोल्ड मेडल, कुश्ती (63 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल)
सिल्वर मेडल विजेता
- संकेत सरगर, सिल्वर मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग)
- बिंदियारानी देवी, सिल्वर मेडल, वेटलिफ्टिंग (महिला 55 किलोग्राम वर्ग)
- सुशीला देवी, सिल्वर मेडल, जूडो (महिला 48 किलोग्राम वर्ग)
- विकास ठाकुर, सिल्वर मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 96 किलोग्राम वर्ग)
- भारतीय मिक्स्ड टीम, सिल्वर मेडल, बैडमिंटन (मिक्स्ड टीम)
- तुलिका मान, सिल्वर मेडल, जूडो (महिला +78 किलोग्राम वर्ग)
- मुरली श्रीशंकर, सिल्वर मेडल, लंबी कूद (Long Jump Athletics)
- अंशू मलिक, सिल्वर मेडल, कुश्ती (57 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल)
ब्रॉन्ज मेडल विजेता
- गुरुराज पुजारी, ब्रॉन्ज मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 61 किलोग्राम वर्ग)
- विजय कुमार यादव, ब्रॉन्ज मेडल, जूडो (पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग)
- हरजिंदर कौर, ब्रॉन्ज मेडल, वेटलिफ्टिंग (महिला 71 किलोग्राम वर्ग)
- लवप्रीत सिंह, ब्रॉन्ज मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 109 किलोग्राम)
- सौरव घोषाल, ब्रॉन्ज मेडल, स्क्वॉश (पुरुष सिंगल्स)
- गुरदीप सिंह, ब्रॉन्ज मेडल, वेटलिफ्टिंग (पुरुष +109 किलोग्राम वर्ग)
- तेजस्विन शंकर, ब्रॉन्ज मेडल, एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप)
- दिव्या काकरान, ब्रॉन्ज मेडल, कुश्ती (68 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल)
- मोहित ग्रेवाल, ब्रॉन्ज मेडल, कुश्ती (125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल)