Commonwealth Games 2026 में भारत के लिए गोल्डन डे, 13 गोल्ड के साथ मेडल टैली में टॉप-5 में बनाई जगह
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए एक अगस्त का दिन काफी ऐतिहासिक रहा है, जिसमें कुल 16 मेडल जीतने में कामयाबी हासिल हुई और इसके दम पर मेडल टैली में पदकों की कुल संख्या अब 39 पहुंच गई है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए एक अगस्त का दिन काफी ऐतिहासिक रहा जिसमें बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल की बरसात देखने को मिली। मेडल टैली में भी भारत ने लंबी छलांग लगाने के साथ टॉप-5 में अपनी जगह बना ली है। अब तक जहां 13 गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल हुई तो वहीं 17 सिल्वर और 9 कांस्य पदक जीत चुके हैं, जिसके बाद कुल मेडल की संख्या 39 पहुंच चुकी है।
बॉक्सिंग के अलावा ट्रिपल जंप के फाइनल में प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु से भी मेडल की उम्मीद है। वहीं, 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीत चुके गुलवीर सिंह अब 5,000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेकर एक और मेडल जीतने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही, जूडो में उन्नति शर्मा 63 किलोग्राम वर्ग के शुरुआती मैचों से अपने खेल की शुरुआत करेंगी।
Live updates : Commonwealth Games 2026 Day 10 Live
-
August 02, 2026 6:39 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey
एक अगस्त को कुल16 मेडल जीतने में मिली सफलता
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खाते में एक अगस्त को अलग-अलग इवेंट में कुल 16 मेडल जुड़े जिसमें सबसे ज्यादा 10 मेडल बॉक्सिंग में आए तो वहीं इसके अलावा एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में मेडल जीतने में सफलता मिली। अब भारत के कुल पदकों की संख्या 39 पहुंच गई है जिसमें 13 गोल्ड मेडल शामिल हैं।
-
August 01, 2026 11:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
नरेंदर को मिला सिल्वर मेडल
भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र को कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। वह फाइनल मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर सके और उन्हें दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल मिला। उन्हें फाइनल में 90+ किग्रा के फाइनल में इंग्लैंड के डमार थॉमस से हार का सामना करना पड़ा।
-
August 01, 2026 11:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अंकुश पांघल ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम
भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने फाइनल में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह बॉक्सिंग में भारत का सातवां गोल्ड मेडल है।
-
August 01, 2026 11:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पहले राउंड में अंकुश को मिली हार
अंकुश पांघल को पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा है।
-
August 01, 2026 11:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अंकुश पांघल का मुकाबला शुरू
भारतीय मुक्केबाज अंकुश का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। अंकुश के सामना फाइनल में मेंस के 80 किग्रा वर्ग में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू से हो रहा है। -
August 01, 2026 10:59 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सचिन सिवाच ने जीता गोल्ड
सचिन सिवाच ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में नामीबिया के खिलाड़ी ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो को कड़े मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। भारत अब तक मुक्केबाजी में छह स्वर्ण और दो रजत पदक जीत चुका है।
-
August 01, 2026 10:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लवलीना ने जीता सिल्वर मेडल
भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन महिला 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई। फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सुई ग्रीनट्री से हार का सामना करना पड़ा है। लवलीना को सिल्वर मेडल मिला है।
-
August 01, 2026 10:22 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लवलीना की शानदार वापसी
लवलीना ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा राउंड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एम्मा के खिलाफ यह राउंड 4-1 से जीत लिया, हालांकि जजों के फैसले में थोड़ा मतभेद रहा।
-
August 01, 2026 10:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लवलीना बोरगोहेन को पहले राउंड में मिली हार
भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का महिला 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है, जहां उनका सामना ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सुई ग्रीनट्री से हो रहा है। हालांकि मैच की शुरुआत में ही लवलीना को झटका लगा है और वे इस मुकाबले का पहला राउंड हार गई हैं।
-
August 01, 2026 10:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लवलीना का मैच शुरू
भारत की स्टार महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। पूरे देश की नज़रें इस मैच पर टिकी हैं और सभी को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
-
August 01, 2026 9:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अरुंधति चौधरी ने जीता गोल्ड
अरुंधति चौधरी ने 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की चेंटेले रीड को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह बॉक्सिंग में भारत का पांचवां गोल्ड है।
-
August 01, 2026 9:55 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
अरुंधति ने जीता दूसरा राउंड
भारतीय महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत फैसले (सर्वसम्मति) से दूसरा राउंड जीत लिया है। इस जीत के साथ ही वे स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल करने से बस एक कदम दूर हैं और भारत के लिए मेडल पक्का करने के बेहद करीब पहुंच गई हैं।
-
August 01, 2026 9:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बॉक्सिंग रिंग में अरुंधति का मुकाबला शुरू
भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी का मैच चल रहा है। इस समय रिंग में उनका मुकाबला इंग्लैंड की चैंटेल रीड से हो रहा है। अरुंधति ने पहला राउंड जीत लिया है।
-
August 01, 2026 9:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
प्रिया घंघस ने जीता गोल्ड मेडल
प्रिया ने भारत के लिए बॉक्सिंग में चौथा गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को मात दी है।
-
August 01, 2026 9:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
साक्षी चौधरी ने जीता बॉक्सिंग में गोल्ड
भारत की साक्षी चौधरी ने सभी जजों की सर्वसम्मति से पहला राउंड अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपनी सही दूरी बनाकर बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी प्रतिद्वंद्वी रूबी व्हाइट को दबाव में रखा। इंग्लैंड की रूबी व्हाइट ने साक्षी को उलझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी के शानदार बचाव और तेज फुटवर्क के आगे उनकी एक न चली।
-
August 01, 2026 9:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम
भारतीय जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने महिलाओं की 63 किलोग्राम श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने इस पदक के लिए हुए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की स्काई कोनोस्टर को हराकर यह जीत दर्ज की।
-
August 01, 2026 9:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बॉक्सिंग रिंग में साक्षी एक्शन में
महिला बॉक्सर साक्षी चौधरी का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। साक्षी महिला 51 किग्रा वर्ग के गोल्ड मेडल मुकाबले में खेलने के लिए उतरी हैं। साक्षी का सामना इस मैच में इंग्लैंड की रुबी व्हाइट से हो रहा है। -
August 01, 2026 8:58 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बॉक्सिंग में 7 गोल्ड मेडल दांव पर
- रात 9:00 बजे: साक्षी चौधरी बनाम रूबी व्हाइट (इंग्लैंड): महिलाओं का 51kg फाइनल
- रात 9:15 बजे: प्रिया घांघस बनाम मैरी-बथौल अल-अहमदियेह (कनाडा): महिलाओं का 60kg फाइनल
- रात 9:45 बजे: अरुंधति चौधरी बनाम चैंटेल रीड (इंग्लैंड): महिलाओं का 70kg फाइनल
- रात 10:15 बजे: लवलीना बोरगोहेन बनाम एम्मा सू ग्रीनट्री (ऑस्ट्रेलिया): महिलाओं का 75kg फाइनल
- रात 10:45 बजे: सचिन सिवाच बनाम ट्राईअगेन मॉर्निंग न्डेवेलो (नामीबिया): पुरुषों का 60kg फाइनल
- रात 11:15 बजे: अंकुश पांगल बनाम डिमेजी शिट्टू (इंग्लैंड): पुरुषों का 80kg फाइनल
- रात 11:45 बजे: नरेंद्र बेरवाल बनाम डमार थॉमस (इंग्लैंड): पुरुषों का 90kg फाइनल
-
August 01, 2026 8:28 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
उन्नति शर्मा और हर्ष तोकस खेलेंगे ब्रॉन्ज मेडल के लिए
एक छोटे ब्रेक के बाद, भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले फिर से शुरू होने जा रहे हैं। रात 8:30 बजे से भारत की जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा (महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में) और हर्ष तोकस (पुरुषों के 81 किग्रा वर्ग में) कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे। इसके बाद रात 9:00 बजे से, भारत के सात मुक्केबाज (Boxers) स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने के लिए अपने-अपने फाइनल मैच खेलेंगे। रात में भारतीय खिलाड़ी पुरुषों के पोल वॉल्ट (Pole Vault), पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ और मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में अपना दम दिखाएंगे।
-
August 01, 2026 7:59 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी मेडल विनर्स को बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में खिलाड़ियों की यह शानदार सफलता बहुत गर्व की बात है। उन्होंने मेंस की ट्रिपल जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर प्रवीण चित्रवेल को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रवीण की कड़ी मेहनत, ध्यान और बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ही भारत को इस खेल में एक साथ दो पदक हासिल करने का ऐतिहासिक अवसर मिला है। उन्होंने प्रवीण को भविष्य में और भी बड़ी सफलताएँ पाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
August 01, 2026 7:14 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
उन्नति शर्मा को सेमीफाइनल में मिली हार
उन्नति शर्मा महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की साया मिडलटन से हार गईं। इसके बावजूद उनके पास मेडल जीतने का मौका बचा है। वह आज ही कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) के मैच में हिस्सा लेंगी, जहाँ उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोस्टर से होगा।
-
August 01, 2026 6:50 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लॉन बॉल में नहीं मिली सफलता
लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी का शानदार सफर शनिवार को समाप्त हो गया। पुरुषों के पेयर्स वर्ग के सेक्शन मुकाबले में इंग्लैंड के निक ब्रेट और जेमी वॉकर के खिलाफ भारत की यह जोड़ी टाई-ब्रेकर में मुकाबला हार गई।
-
August 01, 2026 6:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जुडो से भारत को मिली अच्छी खबर
हर्ष टोकस पुरुषों के 81 किग्रा वर्ग में अपना क्वार्टर-फाइनल मैच हार गए थे, लेकिन उन्होंने समोआ के पेनियामिना पर्सिवल को हराकर रेपेचेज दौर का मुकाबला जीत लिया है। हर्ष ने यह जीत इप्पोन से हासिल की। अब भारतीय खिलाड़ी हर्ष टोकस आज ही ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) के लिए मैदान में उतरेंगे।
-
August 01, 2026 5:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
उन्नति शर्मा ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारतीय जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की कोना क्रिस्टी को हराकर जीत दर्ज की है। इस शानदार जीत के साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
-
August 01, 2026 5:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पैरा शॉट पुट में भारत को दो मेडल मिले
पैरा एथलेटिक्स में भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत ने शॉट पुट में एक साथ दो मेडल जीते हैं। सोमन राणा ने 13.40 मीटर दूर गोला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीत लिया है।
-
August 01, 2026 5:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
जादूमणि सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
भारतीय मुक्केबाज जादूमणि सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के झाई डिक्सन के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। -
August 01, 2026 5:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
करणजीत सिंह ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
भारतीय जूडो खिलाड़ी करणजीत सिंह मान क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने पुरुषों की 90 किलोग्राम स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 मैच में न्यूजीलैंड के एलियट कोनोली को हराकर यह जीत हासिल की।
-
August 01, 2026 4:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत अब तक जीत चुका है 27 मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 27 मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें 7 गोल्ड, 13 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इनमें से दो स्वर्ण पदक आज ही मुक्केबाजी में मिले हैं, जहां प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
-
August 01, 2026 4:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ट्रिपल जंप में भारत को मिले दो और मेडल
पुरुषों की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में भारत ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं। भारत के प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर लंबी छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता, जबकि भारत के ही सेल्वा प्रभु ने 16.52 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। प्रवीण ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं सेल्वा ने भी उन्हें कड़ी टक्कर दी। इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर की सबसे लंबी छलांग लगाकर जीता।
-
August 01, 2026 4:01 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
प्रीति के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने भी जीता गोल्ड
प्रीति पवार के बाद अब जैस्मिन लंबोरिया ने भी बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत का यह बॉक्सिंग में दूसरा स्वर्ण पदक है और ओवरऑल सातवां स्वर्ण पदक है। जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग बॉक्सिंग में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को सर्वसम्मति से 5-0 से हरा दिया।
-
August 01, 2026 3:52 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
फर्स्ट राउंड में जैस्मिन ने स्प्लिट फैसले से मारी बाजी
पहले राउंड में जैस्मिन ने स्प्लिट फैसले से जीत हासिल की। इस राउंड में तीन जजों ने जैस्मिन को 10-10 अंक दिए, जबकि दो जजों ने उन्हें 9-9 अंक दिए। वहीं दूसरी ओर, वॉल्श को दो जजों ने 10-10 अंक और तीन जजों ने 9-9 अंक दिए।
-
August 01, 2026 3:48 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
भारत ने जीता छठा गोल्ड
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में छठा गोल्ड मेडल जीत लिया है। इससे पहले भारत के लिए मीराबाई चानू (महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग), शर्मिला धनखड़ (पैरा एथलेटिक्स शॉट पुट F57), दिलीप महादू गावित (पैरा एथलेटिक्स 100 मीटर T47), अस्मिता डे (महिला 48 किग्रा जूडो), हर्ष सिंह (पुरुष 60 किग्रा जूडो) और प्रीति पवार (महिला 54 किग्रा मुक्केबाजी) ने स्वर्ण पदक जीते थे।
-
August 01, 2026 3:43 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
प्रीति पवार ने जीता गोल्ड
प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने वुमेंस 54 किग्रा फाइनल में कनाडा की बॉक्सर स्कार्लेट डेलगाडो को हराया है।
-
August 01, 2026 3:24 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
सेल्वा प्रभु तीसरे स्थान पर पहुंचे
तीन कोशिशों के बाद सेल्वा प्रभु तिरुमारन तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहली छलांग 15.87 मीटर, दूसरी 16.17 मीटर और तीसरी छलांग 16.43 मीटर की लगाई। वहीं प्रवीण ने अपनी पहली कोशिश में 16.05 मीटर और दूसरी में 15.64 मीटर की छलांग लगाई, जिसके साथ वे फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं।
-
August 01, 2026 3:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
ट्रिपल जम्प फाइनल में थिरुमारान और प्रवीण एक्शन में
पुरुषों की ट्रिपल जम्प प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। इस इवेंट में भारत की ओर से सेल्वा प्रभु थिरुमारान और प्रवीण चित्रावेल मैदान में उतर रहे हैं। दोनों ही एथलीट शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए मेडल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।