1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Esports को मिला बड़ा मंच, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार शामिल किया गया

Esports को मिला बड़ा मंच, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार शामिल किया गया

Esports को बड़ा मंच मिल गया है। Esports को पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) में शामिल किया गया है। इसमें ‘बैटलग्राउड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई)’, ‘स्ट्रीट फाइटर 6’ , शतरंज और ‘ई-फटबॉल’ शामिल हैं।

Esports - India TV Hindi
Image Source : GETTY ईस्पोर्ट्स

Esports को पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) में शामिल किया गया है, जिसमें खिलाड़ियों को ‘बीजीएमआई’, ‘स्ट्रीट फाइटर 6’, शतरंज और ‘ई-फुटबॉल’ में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। Esports  उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि इस कमद से इसे मुख्यधारा के खेल के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। Esports 2026 एशियन गेम्स में एक आधिकारिक मेडल गेम होगा। इसके साथ ही पहला ओलंपिक Esports गेम 2027 में शुरू होने वाला है। बिहार ने केआईवाईजी 2025 में इसे प्रदर्शन खेल के तौर पर शामिल करने से पहले बिहार राज्य ईस्पोर्ट्स ओपन चैंपियनशिप और ‘द बिहार इंटर स्कूल एंड कॉलेज ईस्पोर्ट्स चैपियनशिप’ का पिछले एक साल में आयोजन किया है।

6 और 7 मई को होगा आयोजन

महाराष्ट्र, तमिलनाडु और नागालैंड जैसे राज्यों ने भी जमीनी स्तर पर Esports इवेंट को सपोर्ट देने और औपचारिक बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। Esports प्रतियोगिताएं 6 और 7 मई को पाटलीपुत्र खेल परिसर में आयोजित होंगी। इसमें ‘बैटलग्राउड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई)’, ‘स्ट्रीट फाइटर 6’ , शतरंज और ‘ई-फटबॉल’ के मुकाबले शामिल हैं। इसे मोबाइल और कंसोल दोनों पर खेला जायेगा। बीजीएमआई भारत में सबसे लोकप्रिय Esports गेम है लेकिन KIYG 2025 में इसमें शतरंज का शामिल किया जाना बड़ा कदम है।

नोडविन गेमिंग के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अक्षत राठी ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बीजीएमआई, स्ट्रीट फाइटर 6, शतरंज और ईफुटबॉल जैसे खिताबों को शामिल करना भारत में जमीनी स्तर के Esports के लिए एक बड़ा कदम है। Esports को पारंपरिक खेलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा देखना उत्साहजनक है, और शतरंज को जोड़ना - शास्त्रीय और डिजिटल रणनीति को जोड़ना दिखाता है। 

(PTI Inputs)