बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम ने पूल-डी के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 के अंतर से मात देने में कामयाब रही। इसके दम पर भारतीय टीम ने विश्व कप के टॉप-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जिसमें अगले राउंड में उसे पूल-E में जगह मिली है। इसमें भारतीय टीम के अलावा इंग्लैंड और पूल-ए में टॉप-2 पर रहने वाली मेजबान नीदरलैंड और अर्जेंटीना की टीम भी शामिल है। टीम इंडिया को इस राउंड में नीदरलैंड और अर्जेंटीना के खिलाफ ही मुकाबला खेलना है जबकि इंग्लैंड से उसका मैच नहीं होगा जिसके पीछे विश्व कप का नया फॉर्मेट बड़ी वजह है और इसी के चलते भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जहां अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी है तो वहीं दूसरे मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।
इंग्लैंड से हार के चलते मुश्किल हुई टीम इंडिया की सेमीफाइनल राह
भारतीय टीम को पूल-डी में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में 4-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके चलते भारतीय टीम ने दूसरे नंबर पर रहते हुए पूल-डी में खत्म किया। अब इंग्लैंड को इस जीत का फायदा अगले राउंड में मिलेगा जिसमें वह 3 अंकों के साथ आगे जाएगी तो वहीं भारतीय टीम के पास कोई अंक नहीं होगा। विश्व कप के नए फॉर्मेट में टॉप-8 में शामिल टीमें अपने पूल से आने वाली टीम के खिलाफ हुए पहले राउंड के मुकाबले के परिणाम में मिले अंक को आगे लेकर जाएंगी लेकिन उनका मैच अगले राउंड में नहीं होगा। पूल-ए से आने वाली नीदरलैंड की टीम भी अगले राउंड तीन अंकों के साथ आएगी, जबकि अर्जेंटीना के पास कोई अंक नहीं होगा। ऐसे में भारतीय टीम को जहां इन दोनों टीमों के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी तो वहीं उनको दूसरे मैचों के परिणाम पर भी अपने नजरें रखने होंगी।
नीदरलैंड से हो सकती है अगले राउंड में पहली भिड़ंत
हॉकी विश्व कप में पूल-E में भारत के अलावा इंग्लैंड, नीदरलैंड और अर्जेंटीना की टीम है। ऐसे में भारतीय टीम को अपना अगला मैच अब 22 अगस्त को पूल-ए में टॉप पर खत्म करने वाली नीदरलैंड या अर्जेंटीना में से किसी टीम के खिलाफ खेलना है जो एम्सटेलवीन के वेगेनर स्टेडियम में खेला जाएगा और यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होगा जिसमें सभी की नजरें रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित, हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबले को 5-3 से किया अपने नाम
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हॉकी वर्ल्ड कप में 6-1 से चटाई धूल, पूल-डी में पहली पोजीशन पर किया कब्जा