1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 7वें दिन मुक्केबाजों ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में 10 मेडल हुए पक्के
Live now

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 7वें दिन मुक्केबाजों ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में 10 मेडल हुए पक्के

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारत के मुक्केबाजों ने इतिहास रच दिया। 6 भारतीय मुक्केबाजों ने जीत दर्ज करते हुए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्के किए।

Commonwealth Games 2026- India TV Hindi
Image Source : PTI कॉमनवेल्थ गेम्स 2026

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। सातवें दिन मेडल की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिला। भारत के 6 मेडल पक्के हो गए। मुक्केबाजी के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम दिन रहा। भारतीय टीम के सभी 6 मुक्केबाजों ने जीत हासिल करते मेडल पक्का किया। हालांकि, दिन की शुरुआत भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम के लिए अच्छी नहीं रही। महिला 77 किलोग्राम वर्ग में संजना स्नैच के अपने तीनों प्रयासों में सफल नहीं हो सकीं। लगातार तीन असफल प्रयासों के कारण वह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 29 जुलाई को भारत का रहेगा यह शेड्यूल

  • वेटलिफ्टिंग - महिलाओं के 77 किलो ग्राम फाइनल में संजना (मेडल इवेंट, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे)
  • स्विमिंग - पुरुषों की 200 मीटर फ्री स्टाइल हीट्स में साजन प्रकाश और अनीश एस गौड़ा (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:12 बजे)
  • एथलेटिक्स - पुरुषों के शॉट पुट क्वालिफाइंग में तेजिंदर पाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:35 बजे)
  • पैरा स्विमिंग - पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 हीट्स में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:44 बजे)
  • एथलेटिक्स - पुरुषों की 200 मीटर हीट्स में अनिमेष कुजूर (भारतीय समयानुसार शाम 4:02 बजे)
  • बॉक्सिंग - महिलाओं के 51 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में साक्षी चौधरी बनाम कैटलिन फ्रायर्स (भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे)
  • बॉक्सिंग - महिलाओं के 70 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में अरुंधति चौधरी बनाम मॉर्गन हेंडरसन (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे)
  • बॉक्सिंग - पुरुषों के 60 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में सचिन सिवाच बनाम ट्रेजर मोरेमी (भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे)
  • बॉक्सिंग - पुरुषों के 80 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में अंकुश यादव बनाम जेड माइकॉक (भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे)
  • बॉक्सिंग - पुरुषों के 90+ किलोग्राम क्वार्टरफाइनल में नरेंद्र बेरवाल बनाम माइकल सेको (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे)
  • लॉन बॉल्स - पुरुषों के पेयर्स सेक्शनल प्ले में भारत के दिनेश कुमार, नवनीत सिंह बनाम नामीबिया (भारतीय समयानुसार रात 8:55 बजे)
  • बॉक्सिंग - महिलाओं के 57 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में जैस्मिन लंबोरिया बनाम एलिस ग्लिन (भारतीय समयानुसार रात 11 बजे)
  • स्विमिंग - पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में साजन प्रकाश और अनीश एस गौड़ा (मेडल इवेंट, अगर वे हीट्स से क्वालिफाई करते हैं।) (भारतीय समयानुसार रात 11:51 बजे)
  • एथलेटिक्स - पुरुषों की लॉन्ग जंप फाइनल में श्रीशंकर मुरली और लोकेश सत्यनाथन (मेडल इवेंट) (भारतीय समयानुसार रात 11:54 बजे)
  • एथलेटिक्स - पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स में यशस पलक्ष और संतोष कुमार तमिलरासन हीट्स (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 12:03 बजे)
  • एथलेटिक्स - महिलाओं का शॉट पुट फाइनल में मनप्रीत कौर (मेडल इवेंट) (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 12:31 बजे)
  • पैरा स्विमिंग - पुरुषों के 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 फाइनल में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी (30 जुलाई, मेडल इवेंट, अगर वे हीट्स से क्वालिफ़ाई करते हैं) (भारतीय समयानुसार देर रात 12:46 बजे)
  • पैरा एथलेटिक्स - पुरुषों के डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल में देवेंद्र कुमार और सागर थायत (मेडल इवेंट) (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 12:55 बजे)
  • लॉन बॉल्स - महिलाओं के सिंगल्स सेक्शन प्ले में नयनमोनी सैकिया बनाम कैरोलीन व्हाइटहेड (आइल ऑफ मैन) (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 1:10 बजे)
  • स्विमिंग - पुरुषों के 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में आर्यन नेहरा (मेडल इवेंट) (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 1:14 बजे)
  • पैरा एथलेटिक्स - पुरुषों के 100 मीटर T47 फाइनल में मोहम्मद बासिल एम और दिलीप महादु गावित (मेडल इवेंट) (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 1:42 बजे)
  • एथलेटिक्स - महिलाओं के 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में पारुल चौधरी (मेडल इवेंट) (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार 2:05 बजे)

 

Live updates : Commonwealth Games 2026 Live Updates Day 7

  • 11:20 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    जैस्मिन ने मेडल किया पक्का

    भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रच दिया है। जैस्मिन ने अपना मुकाबला जीतने के साथ ही ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है। जैस्मिन लंबोरिया ने इंग्लैंड की एलिस ग्लिन को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल (57 किग्रा) में जगह बनाई। इस तरह बॉक्सिंग में कुल 10 मेडल पक्के हो गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले गोल्ड कोस्ट में 2018 में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने 9 मेडल अपने नाम किए थे।

  • 9:43 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    लॉन बॉल्स के मुकाबले शुरू

    लॉन बॉल्स के मुकाबले शुरू हो गए हैं। भारत के नवनीत सिंह (लीड) और दिनेश कुमार (स्किप) का मुकाबला नामीबिया की जोड़ी से हो रहा है।

  • 8:16 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    आज भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन

    • महिलाओं का 51kg क्वार्टरफाइनल: साक्षी चौधरी ने कैटलिन फ्रायर्स (उत्तरी आयरलैंड) को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराया।
    • महिलाओं का 70kg क्वार्टरफाइनल: अरुंधति चौधरी ने मॉर्गन हेंडरसन (न्यूजीलैंड) को 3-1 के स्प्लिट फैसले से हराया।
    • पुरुषों का 60kg क्वार्टरफाइनल: सचिन सिवाच ने ट्रेजर मोरेमी (बोत्सवाना) को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराया।
    • पुरुषों का 80kg क्वार्टरफाइनल: अंकुश पांघल ने जेड माइकोक (सेशेल्स) को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराया।
    • पुरुषों का 90+kg क्वार्टरफ़ाइनल: नरेंद्र बेरवाल ने माइकल सेको (समोआ) को 3-2 के स्प्लिट फैसले से हराया।
  • 7:27 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    नरेंद्र ने जीत के साथ मेडल किया पक्का

    नरेंद्र ने पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में समोआ के माइकल सेको के खिलाफ अपना मुकाबला जीता। इस जीत के साथ ही नरेंद्र आज सेमीफाइनल में पहुंचने वाले चौथे भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं और उन्होंने भारत के लिए कुल मिलाकर 21वां मेडल पक्का कर लिया है।

  • 7:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    बॉक्सर अंकुश ने मेडल किया पक्का

    बॉक्सिंग में मेडल पक्के होने की झड़ी लग गई है। भारतीय बॉक्सर अंकुश ने भी मेडल पक्का करते हुए कमाल कर दिया है। अंकुश ने 80kg मुकाबले में सेशेल्स के जेड माइकॉक को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस तरह भारत का बॉक्सिंग में एक और मेडल पक्का हो गया।

  • 7:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    अंकुश यादव के मुकाबले का आगाज

    साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी और सचिन सिवाच के बाद अब अंकुश यादव CWG 2026 से मेडल की उम्मीदें हैं। सेशेल्स के जेड माइकाक के खिलाफ उनका मुकाबला अब शुरू हो रहा है।

  • 6:37 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    सचिन सिवाच का मेडल भी पक्का

    महिलाओं के बाद मेन्स बॉक्सिंग से भी अच्छी खबर आई है। सचिन सिवाच भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और आज पदक पक्का करने वाले तीसरे बॉक्सर और कुल मिलाकर 5वें भारतीय बॉक्सर बन गए हैं। उन्होंने बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी को हराकर कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया।

  • 6:13 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    बॉक्सिंग के लगातार कई मुकाबले

    बॉक्सिंग का और मुकाबला होने वाला है, जिसमें सचिन सिवाच पुरुषों के 60kg क्वार्टर फाइनल में ट्रेजर मोरेमी (बोत्सवाना) का सामना करेंगे। भारत ने अब तक बॉक्सिंग में 6 मेडल पक्के कर लिए हैं।

    • बॉक्सिंग - पुरुषों का 60kg क्वार्टर-फाइनल: सचिन सिवाच बनाम ट्रेज़र मोरेमी (शाम 6:15 बजे IST)
    • बॉक्सिंग - पुरुषों का 80kg क्वार्टर-फाइनल: अंकुश यादव बनाम जेड मायकॉक (शाम 7:00 बजे IST)
    • बॉक्सिंग - पुरुषों का 90+kg क्वार्टर-फाइनल: नरेंद्र बेरवाल बनाम माइकल सेको (शाम 7:30 बजे IST)
  • 5:51 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    अरुंधति चौधरी ने मेडल किया पक्का

    अरुंधति चौधरी ने महिलाओं के 70 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूज़ीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को स्प्लिट फैसले से हराया। इस भारतीय बॉक्सर ने भारत के लिए 18वां मेडल पक्का कर लिया है।

  • 5:34 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    अरुंधति चौधरी की मॉर्गन से हो रही भिड़ंत

    भारत की अरुंधति चौधरी महिलाओं के 70 किग्रा बॉक्सिंग क्वार्टर-फाइनल में न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन से भिड़ रही हैं। इस मैच में जीत के साथ ही अरुंधति का मेडल पक्का हो जाएगा।

  • 5:16 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    अनिमेष कुजूर ने 7वां स्थान हासिल किया

    अनिमेष कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर स्प्रिंट के सेमी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने हीट्स में कुल मिलाकर 7वां स्थान हासिल किया।

  • 5:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    एक और मेडल पक्का

    साक्षी ने फाइनल राउंड में भी सर्वसम्मति से जीत हासिल की और नॉर्दर्न आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ ही ग्लासगो में भारत का 17वां मेडल पक्का हो गया है। 

  • 5:00 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    दूसरा राउंड भी जीता

    दूसरा राउंड भी पहले राउंड जैसा ही रहा। साक्षी ने एक बार फिर सर्वसम्मति से 5-0 से जीत हासिल करते हुए कमाल कर दिया। 

  • 4:59 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    पहला राउंड 5-0 से जीता

    साक्षी ने शानदार आगाज किया है। भारतीय बॉक्सर ने पहले राउंड में 5-0 से कैटलिन फ्रायर्स को हरा दिया है।

  • 4:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    साक्षी चौधरी के सामने कैटलिन की चुनौती

    महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में भारत की साक्षी चौधरी और नॉर्दर्न आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स के बीच पहला मुकाबला चल रहा है। साक्षी पूरी तरह से नीले रंग की पोशाक में है, जबकि फ्रायर्स ने लाल रंग की पोशाक पहनी है।

  • 4:28 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    अनिमेश कुजूर सेमीफाइनल में पहुंचे

    अनिमेश कुजूर ने अपनी हीट में शानदार प्रदर्शन किया। तेज शुरुआत और जबरदस्त रफ्तार के साथ उन्होंने कैमरून के इमैनुएल एसेमे पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

  • 4:15 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    अनिमेष कुजूर 200 मीटर के लिए तैयार

    भारत के स्टार स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर पुरुषों की 200 मीटर हीट में हिस्सा लेंगे। वह हीट 4 में दौड़ेंगे।

  • 4:14 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    समरदीप सिंह का फाइनल का टिकट पक्का

    समरदीप सिंह गिल को दोबारा थ्रो करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह भी तेजिंदरपाल सिंह तूर के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए हैं। समरदीप ने 19.95 मीटर के प्रयास के साथ चौथा स्थान हासिल किया। यह भारतीय जोड़ी अब कल रात 11:30 बजे (IST) होने वाले फाइनल में मेडल के लिए मुकाबला करेगी।

  • 4:11 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    समरदीप सिंह गिल पर टिकी उम्मीदें

    ग्रुप B में हिस्सा ले रहे दूसरे भारतीय शॉट पुटर समरदीप सिंह गिल ने 19.95 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की, जो सीधे क्वालिफिकेशन मार्क (20 मीटर) से सिर्फ 5 सेंटीमीटर कम है। इस थ्रो के साथ वे दूसरे स्थान पर पहुंच गए। बता दें, क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड (20 मीटर) को पूरा करने वाले सभी एथलीट या कम से कम 12 सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी फाइनल में पहुंचते हैं। समरदीप के पास 20 मीटर का मार्क पार करने के लिए अभी दो और प्रयास बाकी हैं।

  • 4:04 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    4:45 PM से मुक्केबाज होंगे एक्शन में

  • 4:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    तेजिंदर पाल ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया

    तेजिंदर पाल सिंह तूर ने अपने दूसरे प्रयास में 20.14 मीटर की थ्रो के साथ पुरुषों के शॉट पुट फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब सबकी नजरें समरदीप पर हैं, जो मेडल इवेंट में उनके साथ शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं।

  • 4:01 PM (IST) Posted by Vanson Soral

    एक्शन में तेजिंदरपाल सिंह तूर

    अनुभवी भारतीय शॉट पुटर तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुषों के शॉट पुट क्वालिफिकेशन में हिस्सा ले रहे हैं। तेजिंदरपाल सिंह तूर ने 19.93 मीटर के शानदार थ्रो के साथ शुरुआत की है। इसके साथ ही वे अपने ग्रुप में न्यूजीलैंड के टॉम वॉल्श और इंग्लैंड के स्कॉट लिंकन के बाद तीसरे स्थान पर हैं।