1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Year Ender 2024: ओलंपिक मेडल जीतकर भारतीय हॉकी टीम ने रचा था इतिहास, बाद में इस दिग्गज ने ली विदा

Year Ender 2024: ओलंपिक मेडल जीतकर भारतीय हॉकी टीम ने रचा था इतिहास, बाद में इस दिग्गज ने ली विदा

Hockey Team: पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर पदक जीता था। हॉकी टीम का ओलंपिक में ये लगातार दूसरा पदक जीता था, जिसने सभी भारतवासियों को खुशी से भर दिया था।

Indian Hockey Team- India TV Hindi
Image Source : GETTY Indian Hockey Team

Indian Hockey Team: आज के दौर में भले ही क्रिकेट को एक धर्म माना जाता है, लेकिन भारतीय हॉकी टीम ने एक समय लगातार 7 ओलंपिक मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। उस समय हॉकी का फैंस के दिलों में अलग ही क्रेज था। फिर धीरे-धीरे हॉकी का खेल भारत में पिछड़ता गया और उसकी जगह क्रिकेट ने ली। इसके बाद साल आया 2020 तब भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इस खेल को भारत में फिर से जिंदा कर दिया। ओलंपिक के समय हॉकी की अलग ही दीवानगी देखने को मिली। भारतीय टीम यहीं नहीं रुकी और पेरिस ओलंपिक 2024 में भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 

भारत ने 52 साल बाद दो ओलंपिक में लगातार मेडल

भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऐसा दिन देखा, जब उसने लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीते। भारत ने ओलंपिक 1968 और 1972 में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। उसके बाद से साल 2024 में जाकर भारतीय टीम के हाथ सफलता लगी। टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक भारत के हॉकी इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। ये दो ओलंपिक भारतीय हॉकी के सुनहरे दौर की वापसी के संकेत रहे।

स्पेन को चटाई थी धूल

पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था। भारत ने इस मैच में स्पेन को 2-1 से शिकस्त दी। पेरिस ओलंपिक 2024 में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम ब्रॉन्ज मेडल जीत पाई। गुजरे ओलंपिक में कप्तान हरमनप्रीत ने कुल 10 गोल किए और उन्होंने विरोधी टीमों को छकाए रखा। भारत के पूल में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, बेल्जियम और न्यूजीलैंड जैसी टीमें थीं। 

पीआर श्रीजेश ने लिया था संन्यास

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद ही महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने संन्यास ले लिया और उन्होंने मेडल जीतकर विदाई ली। केरल के एर्नाकुलम में जन्में श्रीजेश ने 2006 साउथ एशियन गेम्स में भारत के लिए डेब्यू किया था और तब से ही वह भारतीय गोल पोस्ट की मजबूत दीवार बने हुए थे। श्रीजेश ने अपने पूरे करियर में 300 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले और 2 बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल भारतीय टीम के साथ जीता। फिलहाल श्रीजेश जूनियर मेंस हॉकी टीम के हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं। उनका भारतीय हॉकी टीम को दिया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। 

ओलंपिक में है भारतीय हॉकी टीम का दबदबा

भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने कुल 13 मैच मेडल जीते हैं। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में कुल 8 गोल्ड, चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल जीता है।