1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. India vs South Korea Davis Cup Match Live: भारत के सुमित नागल को मिली हार, कोरियाई खिलाड़ी ने जीता मैच

India vs South Korea Davis Cup Match Live: भारत के सुमित नागल को मिली हार, कोरियाई खिलाड़ी ने जीता मैच

भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे मुकाबले में भारत के सुमित नागल और कोरिया के ह्योन चुंग के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मैच के पहले सेट को नागल ने अपने नाम किया था, इसके बाद बाकी के दो सेट में कोरियाई खिलाड़ी ने जीत दर्ज की।

सुमित नागल और ह्योन...- India TV Hindi
Image Source : PTI/AFP सुमित नागल और ह्योन चुंग

डेविस कप के दूसरे राउंड में कुल 14 देश एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं, जिसमें सभी की नजरें अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की करने को लेकर हैं। इसमें भारतीय टीम जिन्होंने डेविस कप के पहले राउंड में नीदरलैंड्स को 3-2 के अंतर से मात दी थी वह अब दूसरे राउंड में साउथ कोरिया की टीम का सामना कर रही है। इसमें 18 और 19 सितंबर को साउथ कोरिया की मेजबानी में सियोल को ओलंपिक टेनिस कोर्ट में मुकाबले हो रहे हैं। भारतीय टीम वहां पर काफी पहले पहुंच गई थी, ताकि खिलाड़ी वहां की परिस्थितियों में खुद को आसानी से ढाल सके। 18 सितंबर को 2 मुकाबले हो रहे हैं, जिसमें दोनों ही सिंगल्स के इवेंट हैं। इसमें पहले मैच में दक्षिणेश्वर सुरेश का सामना साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन से हुआ जिसमें तीन सेटों तक चले इस मैच को कोरियाई खिलाड़ी 2-1 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे, जिसके साथ साउथ कोरिया ने अब इस मैच में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसके बाद दूसरे सेट में भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल का सामना कोरिया के ह्योन चुंग से हुआ। तीन सेट तक चले इस मैच में भी साउथ कोरिया ने बाजी मारी और 2-0 की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे। भारतीय फैंस डेविस कप का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।

अब तक ऐसा रहा है भारत और साउथ कोरिया के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

18 सितंबर को खेले गए पहले सिंगल्स मैच में भारत के डीके सुरेश का सामना दक्षिण कोरिया के सूनवू क्वोन से हुआ। मैच की शुरुआत में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला सेट अपने नाम कर लिया था। हालांकि, इसके बाद कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने जबरदस्त वापसी की और बाकी के दोनों सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही साउथ कोरिया ने इस राउंड में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच का पहला सेट डीके सुरेश ने 6-3 से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे सेट में डीके सुरेश को 6-3 और तीसरे सेट में 6-4 से हार का मुंह देखना पड़ा।

दूसरे मैच में सुमित नागल को भी मिली हार

 

डेविस कप में भारत और साउथ कोरिया के बीच सियोल में मुकाबले खेले जा रहे हैं। 18 सितंबर को हुए दूसरे सिंगल्स मैच में भारत के सुमित नागल और कोरिया के ह्योन चुंग का आमना-सामना हुआ। सुमित नागल ने मैच की शुरुआत काफी अच्छी की और पहला सेट 6-2 से आसानी से जीत लिया। हालांकि, इसके बाद कोरियाई खिलाड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए बाकी के दोनों सेट अपने नाम कर लिए और मुकाबला 2-1 से जीत लिया। इस हार के बाद साउथ कोरिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है।

 

Live updates : india vs south korea davis cup match Live Updates

  • 4:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कोरियाई खिलाड़ी ने 7-5 से जीता आखिरी सेट

    तीसरे सेट के आखिरी गेम में सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। इस सेट को अंत में कोरिया के ह्योन चुंग ने 7-5 से अपने नाम किया। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।

     

  • 4:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कोरिया के खिलाड़ी ने मारी बाजी

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में खेले जा रहे डेविस कप मुकाबले के तीसरे सेट के 11वें गेम में कोरिया के खिलाड़ी ने बाजी मारी है।

  • 4:11 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    10वां गेम सुमित नागल ने जीता

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में खेले जा रहे डेविस कप मुकाबले के तीसरे सेट के 10वें गेम में सुमित नागल ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही ये सेट 5-5 की बराबरी पर पहुंच गया है।

  • 4:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    9वें गेम में भी हुआ जोरदार मुकाबला

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में खेले जा रहे डेविस कप मुकाबले के तीसरे सेट के 9वें गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ है। 9वें गेम में अंत में कोरिया के खिलाड़ी ने बाजी मारते हुए सेट में 5-4 की बढ़त हासिल की । इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।

  • 3:56 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    आठवें गेम में देखने को मिली कांटे की टक्कर

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में खेले जा रहे डेविस कप मुकाबले के तीसरे सेट के आठवें गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में ये गेम सुमित नागल ने अपने नाम कर लिया। फिलहाल ये सेट 4-4 की बराबरी पर पहुंच गया है।

  • 3:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    तीसरे सेट का सातवां गेम किया सुमित ने अपने नाम

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में खेले जा रहे डेविस कप मुकाबले के तीसरे सेट में सातवें गेम में सुमित नागल ने बाजी मारी। इसके साथ ही तीसरे सेट में ह्योन चुंग 4-3 से आगे हैं।

     

  • 3:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    छठा गेम सुमित नागल ने जीता

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में खेले जा रहे डेविस कप मुकाबले के तीसरे सेट के छठे गेम में सुमित नागल ने बाजी मारी है। फिलहाल तीसरे सेट में ह्योन चुंग 4-2 से आगे है। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।

  • 3:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सुमित नागल पांच गेम के बाद 4-1 से पीछे

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में खेले जा रहे डेविस कप मुकाबले के तीसरे सेट के पांचवें गेम में कोरिया के खिलाड़ी ह्योन चुंग ने 4-1 की बढ़त बना ली है। सुमित नागल इस सेट में काफी दबाव में नजर आए हैं।

  • 3:30 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    चौथे गेम में भी कोरिया के खिलाड़ी को मिली जीत

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में खेले जा रहे डेविस कप मुकाबले के तीसरे सेट के चौथे गेम में कोरिया के खिलाड़ी ने बाजी मारी है। चौथे गेम के बाद ह्योन चुंग 3-1 से आगे है। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।

  • 3:25 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    तीसरे गेम में कोरिया के खिलाड़ी ने मारी बाजी

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में खेले जा रहे डेविस कप मुकाबले के तीसरे सेट के तीसरे गेम में ह्योन चुंग ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही तीसरे सेट में कोरिया ने 2-1 की बढ़त बना ली है।

  • 3:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    तीसरे सेट के दूसरे गेम में सुमित नागल को मिली जीत

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में खेले जा रहे डेविस कप मुकाबले के तीसरे सेट के दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल ने बाजी मारी है। इसके बाद ये सेट 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया है।

  • 3:17 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कोरियाई खिलाड़ी ने पहला गेम जीता

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में खेले जा रहे डेविस कप मुकाबले के तीसरे सेट का पहला गेम कोरियाई खिलाड़ी ह्योन चुंग ने अपने नाम कर लिया है। इस सेट में उन्होंने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

  • 3:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दूसरे सेट में सुमित नागल को मिली हार

    सुमित नागल ने दूसरे सेट में में भी अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार नहीं रख पाए। दूसरे सेट में कोरियाई खिलाड़ी ह्योन चुंग ने शानदार वापसी करते हुए 6-4 से सेट अपने नाम किया है।

  • 3:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के 9वें गेम में साउथ कोरिया के खिलाड़ी ने दर्ज की जीत

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में खेले जा रहे डेविस कप मुकाबले के दूसरे सेट के 9वें गेम को साउथ कोरिया के खिलाड़ी ने अपने नाम करने के साथ इस सेट में 5-4 की बढ़त बना ली है। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जा रहा है।

  • 2:59 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने दूसरे सेट के 8वें गेम को जीता

    डेविस कप में साउथ कोरिया के खिलाड़ी ने दूसरे सेट के 8वें गेम में जीत हासिल करने के साथ इस सेट को अब 4-4 की बराबरी पर ला दिया है, जिसके बाद अब सभी की नजरें दूसरे सेट के 9वें गेम पर टिकी हुई हैं।

  • 2:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के 7वें गेम में सुमित नागल ने दर्ज की जीत

    भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल ने डेविस कप में कोरियाई खिलाड़ी ह्योन चुंग के खिलाफ दूसरे सेट के 7वें गेम को जीतने के साथ इस सेट में अब 4-3 के अंतर से बढ़त बना ली है। नागल ने मुकाबले के पहले सेट को 6-2 के अंतर से जीता था।

  • 2:33 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के छठे गेम को सुमित नागल ने किया अपने नाम

    डेविस कप के दूसरे राउंड में भारत और साउथ कोरिया के बीच में मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें दूसरे मैच के दूसरे सेट के छठे गेम को सुमित नागल अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं, जिसके बाद अब यह सेट 3-3 की बराबरी पर आ गया है।

  • 2:29 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के पांचवें गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने किया अपने नाम

    सुमित नागल और साउथ कोरिया के खिलाड़ी ह्योन चुंग के बीच में खेले जा रहे डेविस कप के मुकाबले के दूसरे सेट के पांचवें गेम को कोरियाई खिलाड़ी ह्योन चुंग अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं, जिसके बाद वह इस सेट में 3-2 से आगे है।

  • 2:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के चौथे गेम को सुमित नागल ने किया अपने नाम

    डेविस कप में भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी ह्योन चुंग के खिलाफ मुकाबले के दूसरे के चौथे गेम को अपने नाम करने के साथ अब इस सेट को 2-2 की बराबरी पर ला दिया है।

  • 2:19 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के तीसरे गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने जीता

    साउथ कोरिया के ह्योन चुंग ने दूसरे सेट में अब तक बेहतर खेल दिखाया है, जिसमें तीसरे गेम को जीतने के साथ उन्होंने इस सेट में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जा रहा है।

  • 2:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के दूसरे गेम में सुमित नागल ने की वापसी

    सुमित नागल ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी के खिलाफ मुकाबले में दूसरे सेट के पहले गेम को गंवाने के बाद दूसरे गेम में शानदार वापसी करने के साथ उसको अपने नाम कर लिया है।

  • 2:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट में कोरियाई खिलाड़ी ने की शानदार शुरुआत

    सुमित नागल ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी ह्योन चुंग के खिलाफ मैच में पहले सेट को अपने नाम कर लिया था, जिसके बाद दूसरे सेट में कोरियाई खिलाड़ी की शानदार शुरुआत देखने को मिली है जिन्होंने पहले गेम में जीत हासिल की है।

  • 2:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट को सुमित नागल ने किया अपने नाम

    डेविस कप में भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल ने शानदार शुरुआत की है, जिसमें पहले सेट को वह कोरियाई खिलाड़ी ह्योन चुंग के खिलाफ 6-2 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देखा जा सकता है।

  • 1:56 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सुमित नागल ने पहले सेट के 7वें गेम में की वापसी

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड के दूसरे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल का पहले सेट के 7वें गेम में शानदार खेल देखने को मिला जिसको वह अपने नाम करने के साथ अब इस सेट में 5-2 के अंतर से आगे हैं।

  • 1:51 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के छठे गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने जीता

    सुमित नागल पहले सेट के शुरुआती चार गेम जीतने के बाद अब उनको लगातार दो गेम में हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें छठे गेम को भी कोरियाई खिलाड़ी ह्योन चुंग अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। सुमित अभी भी इस सेट में 4-2 के अंतर से आगे हैं।

  • 1:48 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के पांचवें गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने जीता

    सुमित नागल ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी ह्योन चुंग के खिलाफ पहले सेट के शुरुआती चार गेम जहां जीत लिए थे तो वहीं पांचवें गेम में कोरियाई खिलाड़ी वापसी करने में कामयाब रहा जिसमें उन्हें 40-0 के अंतर से हार मिली।

  • 1:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सुमित नागल ने पहले सेट में 4-0 की बनाई बढ़त

    डेविस कप में साउथ कोरिया के खिलाफ मैच में भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने पहले सेट के शुरुआत चार गेम में जीत हासिल करने के साथ 4-0 से बढ़त बना ली है।

  • 1:38 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सुमित नागल ने पहले सेट के तीसरे गेम को भी जीता

    भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल का डेविस कप में साउथ कोरिया के खिलाड़ी ह्योन चुंग के खिलाफ पहले सेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने तीसरे गेम को अपने नाम करने के साथ अब 3-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देखा जा सकता है।

  • 1:28 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के दूसरे गेम को सुमित नागल ने जीता

    सुमित नागल का साउथ कोरिया के खिलाड़ी ह्योन चुंग के खिलाफ डेविस कप के मुकाबले में काफी शानदार शुरुआत देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने पहले सेट के दूसरे गेम को 40-15 के अंतर से जीतने के साथ 2-0 की बढ़त बना ली है।

  • 1:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट में सुमित नागल ने की अच्छी शुरुआत

    सुमित नागल ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी के खिलाफ अपने मुकाबले की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है, जिसमें उन्होंने पहले सेट के पहले गेम को 40-30 के अंतर से अपने नाम कर लिया है।

  • 1:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सुमित नागल और ह्योन चुंग के बीच में मुकाबला हुआ शुरू

    डेविस कप में भारत और साउथ कोरिया के बीच में दूसरे राउंड में दूसरे मैच की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें सुमित नागल का सामना कोरिया के खिलाड़ी ह्योन चुंग से हो रहा है। इस मैच में नागल से जीत की उम्मीदें हैं ताकि 1-1 से बराबरी की जा सके।

  • 1:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    सुमित नागल से अब दूसरे मैच में उम्मीदें

    भारतीय टीम को डेविस कप के दूसरे राउंड में साउथ कोरिया के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद सभी की उम्मीदें दूसरे मैच में सुमित नागल से हैं, जिनका सामना कोरिया के ह्योन चुंग से दूसरे मैच में होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।

  • 12:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम को पहले मैच में मिली हार

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड के पहले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश को साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें तीन सेटों तक चले इस मैच को कोरियाई खिलाड़ी 2-1 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहा।

  • 12:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश ने तीसरे सेट के 9वें गेम को जीता

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन के खिलाफ डेविस कप के मुकाबले में तीसरे सेट के 9वें गेम को अपने नाम करने के साथ इस मैच में अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा हुआ लेकिन अभी भी वह इस सेट में 5-4 के अंतर से पीछे हैं।

  • 12:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट के 8वें गेम में दर्ज की जीत

    साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने तीसरे सेट के 8वें गेम में 40-15 के अंतर से जीतने के साथ अब इस सेट में 8 गेम के बाद 5-3 के अंतर से बढ़त बना ली है, जिसमें वह अब इस मुकाबले को भी जीतने के करीब पहुंच चुके हैं।

  • 12:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट के 7वें गेम में डीके सुरेश ने की वापसी

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ तीसरे सेट में पिछड़ने के बाद 7वें गेम में शानदार वापसी करने के साथ उसे 40-15 के अंतर से अपने नाम कर लिया है, जिसमें अब डीके सुरेश 7 गेम के बाद अब 4-3 से पीछे हैं।

  • 12:34 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट में बनाई बढ़त

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में पहला मैच डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में खएला जा रहा है, जिसमें तीसरे सेट में 5 गेम खत्म होने के बाद कोरियाई खिलाड़ी ने 3-2 के अंतर से बढ़त हासिल कर ली है।

  • 12:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट के चौथे गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने जीता

    साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने डेविस कप मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश के खिलाफ पहले मैच के तीसरे सेट के चौथे गेम को अपने नाम करने के साथ अब इस सेट को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।

  • 12:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट के तीसरे गेम को डीके सुरेश ने जीता

    डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ डेविस कप के मुकाबले में तीसरे सेट के तीसरे गेम को अपने नाम करने के साथ अब इस सेट में 2-1 की बढ़त बना ली है।

  • 12:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट के दूसरे गेम को सूनवू क्वोन ने जीता

    साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने डेविस कप में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश के खिलाफ मुकाबले के तीसरे सेट के दूसरे गेम को अपने नाम करने के साथ मुकाबले को अब 1-1 से बराबरी पर ला दिया है।

  • 12:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट के पहले गेम को सुरेश ने किया अपने नाम

    डेविस कप के दूसरे राउंड के पहले मुकाबले में भारत और साउथ कोरिया के डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है, जिसके तीसरे सेट के पहले गेम को डीके सुरेश अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। अभी यह मैच दो सेट के बाद 1-1 से बराबरी पर है।

  • 12:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने दूसरे सेट को किया अपने नाम

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में खेले जा रहे डेविस कप के दूसरे राउंड का पहला मुकाबला डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में खेला जा रहा है, जिसके दूसरे सेट को कोरियाई खिलाड़ी 6-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ अब मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।

  • 12:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश ने दूसरे सेट के 8वें गेम को जीता

    डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ दूसरे सेट के 8वें गेम को अपने नाम करने साथ वापसी की कोशिश की है, लेकिन अभी भी वह इस सेट में 5-3 के अंतर से पीछे हैं।

  • 12:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच मुकाबले को VETO OTT पर देखें लाइव

    डेविस कप में भारत और साउथ कोरिया के बीच में दूसरे राउंड के मुकाबले को भारतीय फैंस VETO OTT पर सीधा प्रसारण देख सकते हैं। अभी पहला मुकाबला डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में खेला जा रहा है।

  • 11:56 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश दूसरे सेट में कर रहे हैं संघर्ष

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश जो पहले सेट को अपने नाम करने में कामयाब रहे थे, वह कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ दूसरे सेट में संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं, जिसमें 7वां गेम खत्म होने के बाद सुरेश इस सेट में 5-2 के अंतर से पीछे थे।

  • 11:53 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट में कोरियाई खिलाड़ी ने छठे गेम में दर्ज की जीत

    साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन ने डेविस कप में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश के खिलाफ पहले सेट को गंवाने के बाद दूसरे सेट में शानदार वापसी करने के साथ छठे गेम के खत्म होने पर 4-2 के अंतर से बढ़त बना ली थी।

  • 11:46 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने दूसरे सेट के 5वें गेम में दर्ज की जीत

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप के दूसरे राउंड में पहले मैच डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें दूसरे सेट के पांचवें गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने 40-15 के अंतर से अपने नाम करने के साथ इस सेट में 3-2 के अंतर से बढ़त बना ली है।

  • 11:42 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के चौथे गेम में सुरेश ने की वापसी

    साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ डेविस कप के मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने दूसरे सेट के चौथे गेम को अपने नाम करने के साथ इस सेट को अब 2-2 की बराबरी पर ला दिया है।

  • 11:34 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के तीसरे गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने जीता

    साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन ने डेविस कप के पहले मुकाबले के दूसरे सेट के तीसरे गेम में शानदार वापसी करने के साथ 40-15 के अंतर से अपने नाम करने के साथ इस सेट में अब 2-1 की बढ़त बना ली है।

  • 11:32 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के दूसरे गेम में डीके सुरेश ने की वापसी

    डेविस कप में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने दूसरे सेट के पहले गेम को गंवाने के बाद दूसरे गेम में शानदार तरीके से वापसी करने के साथ उसे 40-30 के अंतर से अपने नाम करने के साथ 1-1 से बराबरी पर ला दिया है।

  • 11:28 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट के पहले गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने जीता

    डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में दूसरे सेट की शुरुआत हो गई है, जिसमें दूसरे सेट के पहले गेम को कोरियाई खिलाड़ी सूनवू क्वोन 40-0 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे है।

  • 11:27 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे सेट की हुई शुरुआत

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में सियोल में डेविस कप के दूसरे राउंड का पहला मुकाबला डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें पहले सेट को भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं तो वहीं दूसरे सेट की शुरुआत हो गई है।

  • 11:25 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट को डीके सुरेश ने किया अपने नाम

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन के खिलाफ दूसरे राउंड में सिंगल्स के पहले मुकाबले के पहले सेट को अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं, जिसमें सुरेश ने पहले सेट में 6-3 के अंतर से जीत हासिल की है।

  • 11:22 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    कोरियाई खिलाड़ी ने पहले सेट के 8वें गेम में दर्ज की जीत

    साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन ने डेविस कप में डीके सुरेश के खिलाफ सिंगल्स के पहले मुकाबले के पहले सेट के 8वें गेम को अपने नाम करने के साथ शानदार वापसी की है, जिसमें अभी भी इस सेट में भारतीय खिलाड़ी 5-3 के अंतर से आगे है।

  • 11:14 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश ने पहले सेट के 7वें गेम को किया अपने नाम

    डेविस कप के दूसरे राउंड के पहले मैच में भारत और साउथ कोरिया के डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने पहले सेट के 7वें गेम को अपने नाम करने के साथ पहले सेट में 5-2 के अंतर से बढ़त बना ली है।

  • 11:09 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के छठे गेम को कोरियाई खिलाड़ी ने जीता

    डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच में खेले जा रहे डेविस कप के दूसरे राउंड के पहले मैच में पहले सेट के छठे गेम में कोरियाई खिलाड़ी की तरफ से शानदार खेल देखने को मिला जिसको सूनवू क्वोन 40-15 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे। भारतीय खिलाड़ी अभी भी पहले सेट में 4-2 के अंतर से आगे है।

  • 11:05 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पांचवें सेट को डीके सुरेश ने किया अपने नाम

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन के खिलाफ पहले सेट के पांचवें गेम में शानदार वापसी करने के साथ 40-0 के अंतर से अपने नाम करने के साथ पहले सेट में 5 गेम खत्म होने के साथ 4-1 से बढ़त बना ली है।

  • 11:03 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के चौथे गेम में कोरियाई खिलाड़ी ने की वापसी

    डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ पहले सेट के शुरुआती तीन गेम अपने नाम कर लिए थे, जिसके बाद चौथे गेम में कोरियाई खिलाड़ी की वापसी देखने को मिली और उन्होंने इसे 40-30 के अंतर से अपने नाम कर लिया है।

  • 10:59 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे सेट को डीके सुरेश ने 40-15 के अंतर से किया अपने नाम

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहले सेट के तीसरे गेम को भी 40-15 के अंतर से जीतने के साथ 3-0 की बढ़त बना ली है।

  • 10:57 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश ने 2-0 की बनाई बढ़त

    डीके सुरेश का डेविस कप में साउथ कोरिया के खिलाड़ी सूनवू क्वोन के खिलाफ मुकाबले में पहले सेट के दूसरे गेम में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने इसे 40-15 के अंतर से जीतने के साथ पहले सेट में 2-0 की बढ़त बना ली है।

  • 10:52 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पहले सेट के पहले गेम को डीके सुरेश ने किया अपने नाम

    साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप के दूसरे राउंड का पहला मुकाबला भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश और साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन के बीच में हो रहा है, जिसमें पहले सेट के पहले गेम को भारतीय खिलाड़ी अपने नाम करने में कामयाब रहने के साथ मुकाबले में बढ़त बना ली है।

  • 10:49 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने की शानदार शुरुआत

    डेविस कप में भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश ने पहले सेट के पहले गेम में काफी अच्छी शुरुआत की है, जिसमें वह अभी 40-30 के अंतर से आगे हैं, ऐसे में उनकी कोशिश पहले सेट के पहले गेम को अपने नाम करने की रहने वाली है।

  • 10:46 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश और सूनवू क्वोन के बीच मुकाबले की हुई शुरुआत

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप में दूसरे राउंड में भिड़ंत हो रही है, जिसमें 18 सितंबर को पहला मुकाबला सिंगल्स इवेंट का भारतीय खिलाड़ी डीके सुरेश और साउथ कोरिया के सूनवू क्वोन के बीच में हो रहा है, जिसमें मुकाबले की शुरुआत हो गई है।

  • 10:37 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    दोनों टीमों के खिलाड़ी नेशनल एंथम के लिए कोर्ट पर पहुंचे

    डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय टीम का सामना साउथ कोरिया से हो रहा है, जिसमें 18 सितंबर को सिंगल्स का पहला मैच होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी कोर्ट पर पहुंच गए हैं और नेशनल एंथम के बाद पहले मैच की शुरुआत होगी।

  • 10:25 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम के लिए शुरुआत काफी रहेगी अहम

    साउथ कोरिया के खिलाफ दूसरे राउंड में भारतीय टीम के लिए अच्छी शुरुआत काफी अहम रहने वाली है, जिसमें उनको कोरियाई कोर्ट के लो-बाउंस की चुनौती से निपटना आसान नहीं रहने वाला है। भारतीय टीम के लिए ऐसे में 18 सितंबर को होने वाला पहला मैच काफी अहम रहने वाला है, जिसमें अच्छी शुरुआत आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली रहेगी।

  • 9:57 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    डीके सुरेश खेलेंगे पहला मुकाबला

    भारत और साउथ कोरिया के बीच में होने वाले डेविस कप के मुकाबले में पहले मैच में सिंगल्स के इवेंट में भारत की तरफ से डीके सुरेश खेलेंगे जिसमें उनका सामना साउथ कोरिया के वर्ल्ड रैंकिंग में 157वीं रैंकिंग पर काबिज सूनवू क्वोन से होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण भारतीय फैंस VETO OTT पर देख सकते हैं।

  • 9:48 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    पहले राउंड में भारत ने नीदरलैंड्स को दी थी मात

    डेविस कप के पहले राउंड में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स का सामना किया था, जिसमें 5 मैचों में से 3 मैच जीतने में कामयाबी मिली थी। भारतीय टीम ने एक समय मैच को 2-2 से बराबरी पर कर दिया था, जिसके बाद डीके सुरेश ने निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल कर भारतीय टीम को दूसरे राउंड में पहुंचा दिया।

  • 9:36 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारत और साउथ कोरिया के बीच ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

    भारत और साउथ कोरिया का डेविस कप में एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए, तो दोनों टीमें अब तक 11 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें साउथ कोरिया ने 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत के हिस्से 5 जीत आई हैं।

  • 9:29 AM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारत के सामने साउथ कोरिया की चुनौती

    डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय टीम का सामना साउथ कोरिया की टीम से होगा, जिसमें 18 सितंबर को सिंगल्स इवेंट के दो मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें भारत की तरफ से डीके सुरेश और सुमित नागल आज के दिन एक्शन में दिखाई देंगे। भारत में फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।