1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नाबालिग शूटर से यौन शोषण के आरोप में नेशनल कोच को किया गया सस्पेंड, POCSO एक्ट के तहत मामला किया गया दर्ज

नाबालिग शूटर से यौन शोषण के आरोप में नेशनल कोच को किया गया सस्पेंड, POCSO एक्ट के तहत मामला किया गया दर्ज

भारतीय खेल जगत में 8 जनवरी को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई जिसमें नेशनल पिस्टल कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 साल की नेशनल लेवल शूटिंग खिलाड़ी ने यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसमें इस मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

Shooting- India TV Hindi
Image Source : PTI शूटिंग

भारतीय खेल जगत जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को शर्मिंदा जरूर कर दिया है। नेशनल पिस्टल कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 साल की नेशनल लेवल की महिला निशानेबाज खिलाड़ी के साथ यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी कोच अंकुश भारद्वाज पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने भी पुष्टि की है कि फरीदाबाद में भारद्वाज के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है।

एनआरएआई ने अंकुश भारद्वाज को किया सस्पेंड

नाबालिग शूटर के साथ यौन शोषण का आरोप लगने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने अंकुश भारद्वाज के खिलाफ एफआरआई दर्ज होने के साथ उन्हें सस्पेंड भी कर दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई को एनआरएआई के सचिव राजीव भाटिया ने दिए अपने बयान में कहा कि एनआरएआई ने उन्हें निलंबित कर दिया है और हम उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे। उन्हें नैतिक आधार पर निलंबित किया गया है। अब उन्हें खुद को निर्दोष साबित करना होगा। जांच पूरी होने तक वह किसी भी तरह की कोचिंग गतिविधि से नहीं जुड़ेंगे।  एनआरएआई ने 2024 में पेरिस ओलंपिक के लिए 37 सदस्यीय कोचिंग टीम में भारद्वाज को स्थान देने की सिफारिश की थी। एनआरएआई की सिफारिश पर ही भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने उन्हें कोच नियुक्त किया था।

पहले भी अंकुश का रहा है विवादों से नाता

अंकुश भारद्वाज को लेकर बात की जाए तो वह अपने करियर के दौरान भी विवादों में पड़ चुके हैं, जिसमें साल 2010 में अपने करियर के दौरान बीटा-ब्लॉकर के इस्तेमाल के लिए डोपिंग प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था। बता दें कि पिछले साल अगस्त से भारद्वाज के साथ प्रशिक्षण ले रही इस युवा निशानेबाज ने बताया कि वह इस घटना से सदमे में है और उन्होंने एक जनवरी को अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ें

पीवी सिंधु ने मलेशिया सुपर ओपन में किया शानदार आगाज, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नीरज चोपड़ा ने एक कदम और बढ़ाया आगे, JSW स्पोर्ट्स से नाता तोड़कर लॉन्च की अपनी फर्म