1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हॉकी वर्ल्ड कप में 6-1 से चटाई धूल, पूल-डी में पहली पोजीशन पर किया कब्जा

भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हॉकी वर्ल्ड कप में 6-1 से चटाई धूल, पूल-डी में पहली पोजीशन पर किया कब्जा

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम का पूल-डी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने इस मैच को 6-1 के बड़े अंतर से अपने नाम करने के साथ पूल-डी में पहली पोजीशन हासिल कर ली है।

Indian Women Hockey Team- India TV Hindi
Image Source : AFP भारतीय महिला हॉकी टीम।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पूल-डी में अपना दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेला जिसे वह 6-1 के बड़े अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही हैं। टीम इंडिया ने पूल में अपना पहला मैच चीन की टीम के खिलाफ खेला था जिसको वह 2-2 की बराबरी पर खत्म करने में कामयाब रही थी। ऐसे में उनके लिए यह मैच काफी अहम हो गया था और इसको वह बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रही हैं। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही पूल-डी में 4 अंकों के साथ अब पहली पोजीशन पर पहुंच गई है। टीम इंडिया का इस मैच के चारों क्वार्टर में दबदबा देखने को मिला।

पहले क्वार्टर से ही दिखा टीम इंडिया का मुकाबले में दबदबा

साउथ अफ्रीका महिला हॉकी टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पहले क्वार्टर से ही दबदबा देखने को मिला जिसमें खेल 10वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने गोल करने के साथ टीम इंडिया का खाता खोल दिया। वहीं इसके बाद पहला क्वार्टर खत्म होने पर भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बनाकर रखी हुई थी। दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू होने के साथ भारत ने 16वें मिनट में दूसरा गोल कर दिया जो नवनीत कौर की स्टिक से आया। इसके बाद 24वें मिनट में सुशीला चानू ने गोल करने के साथ इस मैच में दूसरा क्वार्टर खत्म होने पर भारतीय महिला टीम की बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया था।

तीसरे क्वार्टर में भारतीय महिला टीम ने किए तीन गोल और जीत की पक्की

पहले दो क्वार्टर में 3-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय महिला टीम की तरफ से तीसरे क्वार्टर में काफी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने कुल 3 गोल करने के साथ 6-0 की बढ़त बना ली थी। इस क्वार्टर में 37वें मिनट में दीपिका ने तो वहीं 43वें मिनट में लालरेमसियामी ने गोल किया और इस क्वार्टर में तीसरा गोल साक्षी राणा ने खेल के 44वें मिनट में किया जिसके साथ ही भारतीय महिला टीम की जीत पक्की हो गई। इस मुकाबले के चौथे और आखिरी क्वार्टर में साउथ अफ्रीका की महिला टीम से 54वें मिनट में कायला डी वाल ने गोल तो किया लेकिन वह अपनी टीम की 6-1 की हार से नहीं बचा सकी।

पूल-डी में भारतीय टीम ने पहली पोजीशन पर किया कब्जा

इस मुकाबले को 6-1 के बड़े अंतर से अपने नाम करने के साथ भारतीय महिला टीम ने प्वाइंट्स टेबल में पूल-डी में 4 अंकों के साथ पहली पोजीशन पर कब्जा कर लिया है। वहीं चीन की टीम के भी 4 अंक हैं लेकिन वह दूसरे नंबर पर है जिसमें भारत और चीन के बीच गोल करने के अंतर की वजह से टीम इंडिया पहली पोजीशन पर है। अब भारतीय महिला टीम को इस पूल में अपना आखिरी मुकाबला 20 अगस्त को इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ खेलना है जो भारतीय समयानुसार शाम 6:30 पर शुरू होगा।

ये भी पढ़ें

अर्जुन अवॉर्ड का हुआ ऐलान, तेजस्विन शंकर समेत 17 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

वर्ल्ड कप में दिखेगा IND vs PAK मैच का रोमांच, जानें कब और कहां देखें LIVE