1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार समापन, मेडल टैली में चौथे स्थान पर किया फिनिश, PM मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार समापन, मेडल टैली में चौथे स्थान पर किया फिनिश, PM मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का सफर समाप्त हो गया है। भारत ने ग्लासगो में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 39 मेडल अपने नाम किए। इंडिया ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

Commonwealth Games Medal Winner- India TV Hindi
Image Source : AP कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल विनर

ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सभी मुकाबले पूरे हो चुके हैं। भारत ने इस बार कुल 39 पदक जीते, जिनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। आखिरी दिन 2 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों को कोई मेडल नहीं मिला। खेल के अंतिम दिन भारतीय एथलीटों ने साइकिलिंग और जूडो में हिस्सा लिया था, लेकिन वे जीत हासिल नहीं कर सके। भारत इस कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया। स्कॉटलैंड 39 मेडल के साथ पांचवें स्थान पर है।

भारत और स्कॉटलैंड दोनों ने 13-13 गोल्ड जीते हैं, लेकिन भारत के पास 17 सिल्वर मेडल हैं जबकि स्कॉटलैंड के पास सिर्फ 9 हैं। ज्यादा सिल्वर होने की वजह से भारत चौथे नंबर पर रहा। भारतीय एथलीट के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा - ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में हमारे दल के प्रदर्शन पर गर्व है। इस बात की खुशी है कि भारत ने 39 मेडल जीते हैं, जिनमें 13 गोल्ड मेडल शामिल हैं। मेडल जीतने वालों को बधाई। पूरे गेम्स के दौरान, हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण दिखाया है। उनकी कड़ी मेहनत हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेगी। भविष्य की कोशिशों के लिए पूरे भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहें और देश का मान बढ़ाते रहें।

मेडल टैली में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया

मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया 70 गोल्ड, 45 सिल्वर और 56 ब्रॉन्ज मेडल और कुल 171 पदक के साथ पहले स्थान पर रहा। वहीं 110 मेडल के साथ इंग्लैंड (29 गोल्ड) के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं कनाडा इस पदक तालिका में 19 गोल्ड और कुल 62 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर रहा। स्कॉटलैंड 39 मेडल के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत और स्कॉटलैंड दोनों ने 13-13 गोल्ड जीते हैं, लेकिन भारत के पास 17 सिल्वर मेडल हैं जबकि स्कॉटलैंड के पास सिर्फ 9 हैं। ज्यादा सिल्वर होने की वजह से भारत चौथे नंबर पर है।

नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह ने जैवलिन थ्रो में किया शानदार प्रदर्शन

पुरुष भालाफेंक में नीरज चोपड़ा और यशवीर ने इस कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मेडल अपने नाम किए। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। वहीं यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। खास बात यह है कि इस बार भारत ने कुश्ती, बैडमिंटन और हॉकी जैसे अपने मुख्य खेलों के बिना भी बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। बॉक्सिंग में भारत ने रिकॉर्ड 7 गोल्ड, जूडो में पहली बार 2 गोल्ड और एथलेटिक्स में कई ऐतिहासिक सफलताओं ने भारत के इस सफर को यादगार बना दिया।

बॉक्सिंग में भारत को मिली बड़ी सफलता

भारत को सबसे बड़ी सफलता मुक्केबाजी में मिली, जहां खिलाड़ियों ने कुल 10 मेडल जीते। वहीं जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। यामिनी मौर्य ने सिल्वर और उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिससे जूडो में भारत को रिकॉर्ड 4 मेडल मिले। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स के 2 मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। इससे पहले वे 10,000 मीटर में सिल्वर मेडल भी जीत चुके थे। इसके अलावा, प्रवीण चित्रावेल ने ट्रिपल जंप में सिल्वर और सेल्वा प्रभु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

क्रम

खिलाड़ी

स्पर्धा

खेल

पदक

1

झंडू कुमार

मेंस हेवीवेट

पैरा पावरलिफ्टिंग

कांस्य

2

ऋषिकांत सिंह

मेंस 60 किग्रा

भारोत्तोलन

रजत

3

मीराबाई चानू

वुमेंस 48 किग्रा

भारोत्तोलन

स्वर्ण

4

राजा मुथुपांडी

मेंस 65 किग्रा

भारोत्तोलन

रजत

5

ज्ञानेश्वरी यादव

वुमेंस 53 किग्रा

भारोत्तोलन

रजत

6

बिंदियारानी देवी

वुमेंस 58 किग्रा

भारोत्तोलन

कांस्य

7

शर्मिला धनखड़

वुमेंस शॉटपुट F57

पैरा एथलेटिक्स

स्वर्ण

8

सरवेश कुशारे

मेंस हाई जंप

एथलेटिक्स

रजत

9

शिल्पा के. शायला

महिला शॉटपुट F57

पैरा एथलेटिक्स

कांस्य

10

वल्लुरी अजया बाबू

मेंस 79 किग्रा

भारोत्तोलन

रजत

11

हरजिंदर कौर

महिला 69 किग्रा

भारोत्तोलन

रजत

12

गुलवीर सिंह

मेंस 10,000 मीटर

एथलेटिक्स

रजत

13

मुरली श्रीशंकर

मेंस लॉन्ग जंप

एथलेटिक्स

रजत

14

दिलीप महादू गावित

मेंस 100 मीटर T47

पैरा एथलेटिक्स

स्वर्ण

15

मोहम्मद बासिल

मेंस 100 मीटर T47

पैरा एथलेटिक्स

रजत

16

लवप्रीत सिंह

मेंस +110 किग्रा

भारोत्तोलन

रजत

17

सीमा कालीरामना

महिला डिस्कस थ्रो

एथलेटिक्स

कांस्य

18

अस्मिता डे

महिला 48 किग्रा

जूडो

स्वर्ण

19

हर्ष सिंह

मेंस 60 किग्रा

जूडो

स्वर्ण

20

यामिनी मौर्य

महिला 57 किग्रा

जूडो

रजत

21

नीरज चोपड़ा

मेंस जैवलिन

एथलेटिक्स

रजत

22

यशवीर सिंह

मेंस जैवलिन

एथलेटिक्स

कांस्य

23

तेजस्विन शंकर

मेंस डेकाथलॉन

एथलेटिक्स

कांस्य

24

प्रीति पवार

महिला 54 किग्रा

मुक्केबाजी

स्वर्ण

25

जैस्मिन लंबोरिया

महिला 57 किग्रा

मुक्केबाजी

स्वर्ण

26

प्रवीण चित्रावेल

मेंस ट्रिपल जंप

एथलेटिक्स

रजत

27

सेल्वा प्रभु तिरुमरन

मेंस ट्रिपल जंप

एथलेटिक्स

कांस्य

28

जादूमणि सिंह

मेंस 55 किग्रा

बॉक्सिंग

रजत

29

सोमन राणा

मेंस शॉटपुट F57

पैरा एथलेटिक्स

स्वर्ण

30

शुभम जुयाल

मेंस शॉटपुट F57

पैरा एथलेटिक्स

रजत

31

गुलवीर सिंह

मेंस 5000 मीटर

एथलेटिक्स

कांस्य

32

साक्षी चौधरी

महिला 51 किग्रा

बॉक्सिंग

स्वर्ण

33

अरुंधति चौधरी

महिला 70 किग्रा

बॉक्सिंग

स्वर्ण

34

प्रिया घंघास

महिला 60 किग्रा

बॉक्सिंग

स्वर्ण

35

सचिन सिवाच

मेंस 60 किग्रा

बॉक्सिंग

स्वर्ण

36

अंकुश

मेंस 70 किग्रा

बॉक्सिंग

स्वर्ण

37

लवलीना बोरगोहेन

वुमेंस 75 किग्रा

बॉक्सिंग

रजत

38

नरेंद्र बेरवाल

मेंस  +90 किग्रा

बॉक्सिंग

रजत

39

उन्नति शर्मा

वुमेंस 63 किग्रा

जूडो

कांस्य

यह भी पढ़ें:

CWG 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते कुल 7 मेडल

गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, CWG में 5000 मीटर इवेंट में पदक जीतने वाले बने पहले भारतीय एथलीट