A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लियोनेल मेसी क्यों हो गए भावुक, मैच के दौरान आंखों में दिखे आंसू; VIDEO आया सामने

लियोनेल मेसी क्यों हो गए भावुक, मैच के दौरान आंखों में दिखे आंसू; VIDEO आया सामने

अर्जेंटीना और वेनेजुएला के बीच खेला गया वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबला लियोनेल मेसी का घर पर ये संभावित आखिरी मैच था। इस मैच में मेसी जहां 2 गोल करने में कामयाब हुए तो वहीं अर्जेंटीना ने 3-0 से जीत दर्ज की।

Lionel Messi- India TV Hindi
Image Source : SCREENGRAB/X/MESSI FANATIC लियोनेल मेसी

फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबला खेलने के दौरान काफी भावुक दिखाई दिए। अर्जेंटीना और वेनेजुएला के बीच ब्यूनस आयर्स में हुआ ये मैच संभावित तौर पर लियोनेस मेसी का घर पर आखिरी मुकाबला था, जिसके चलते वह काफी भावुक दिखाई दिए। इस मुकाबले को अर्जेंटीना की टीम 3-0 से एकतरफा अपने नाम किया।

मेसी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे स्टेडियम

लियोनेल मेसी मोनुमेंटल स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए अपने परिवार के साथ वहां पर पहुंचे थे, जिसमें मेसी ने जब स्टेडियम के अंदर एंट्री ली तो 80000 से ज्यादा फैंस ने उनका खड़े होकर अभिवादन किया। इस दौरान मेसी काफी भावुक दिखाई दिए जिसमें उनके आंखों में साफतौर पर आंसू दिखे। मेसी ने वेनेजुएला के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले से पहले एप्पल टीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मेरे लिए से मुकाबला बेहद खास रहने वाला है क्योंकि यह क्वालीफाइंग राउंड का आखिरी मैच है। मुझे नहीं पता कि इसके बाद मैत्री मैच होंगे या और मैच होंगे। इसलिए मेरा परिवार मेरे साथ होगा क्योंकि मुझे नहीं पता आगे क्या होगा।

लियोनेस मेसी ने किए मुकाबले में 2 गोल

अर्जेंटीना की टीम के लिए ये मुकाबला क्वालीफिकेशन से कहीं ज्यादा अहम था क्योंकि उन्होंने पहले ही साल 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वेनेजुएला के खिलाफ मैच में मेसी अपने घरेलू दर्शकों के सामने 2 गोल करने में कामयाब रहे जिसमें एक मुकाबले के 39वें मिनट में आया जबकि मेसी ने दूसरा गोल 80वें मिनट में किया। उनके इन 2 गोल के चलते अर्जेंटीना की टीम 3-0 से जीत हासिल करने में कामयाब रही। साल 2026 में होने वाला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन यूएस, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से मिलकर करेंगे।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी

पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज 2025 के फाइनल में मारी एंट्री, अब इस टीम से होगा सामना