Lionel Messi India Goat Tour 2025: लियोनल मेसी पहुंचे राजीव गांधी स्टेडियम, रेवंत रेड्डी के साथ खेला फुटबॉल मैच
Lionel Messi India Goat Tour: लियोनल मेसी भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं, जहां फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया है। अब कोलकाता के ही साल्ट लेक स्टेडियम में आने के बाद वह जल्दी निकल गए और इसके बाद फैंस बुरी तरह से गुस्सा हो गए।

Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: लियोनल मेसी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में होती है और वह 13 दिसंबर से शुरू होने वाले भारत दौरे के पहले चरण में कोलकाता पहुंच चुके हैं। जहां एयरपोर्ट पर फैंस उनके लिए पलकें बिछाए खड़े थे और शानदार अंदाज में उनका स्वागत किया गया। वर्ल्ड कप विनर रोड्रिगो डी पॉल और मेसी के इंटर मियामी टीम के साथी लुइस सुआरेज भी उनके साथ भारत दौरे पर आए हैं।
Live updates : Lionel Messi Live Updates
-
December 13, 2025 9:10 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मेसी का हैदराबाद दौरा हुआ खत्म
GOAT टूर का हैदराबाद लेग आखिरकार खत्म हो गया है। फुटबॉलर मेसी, डी पॉल और सुआरेज स्टेडियम से बाहर निकल चुके हैं। अब ये तीनों खिलाड़ी कल मुंबई पहुंचेंगे।
-
December 13, 2025 8:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
राहुल गांधी से मिले लियोनल मेसी
हैदराबाद में लियोनेल मेसी ने राहुल गांधी से मुलाकात की है। उन्होंने उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जिसमें मेसी के साथी फुटबॉलर सुआरेज, डी पॉल और CM रेवंत रेड्डी भी उनके साथ मौजूद थे।
-
December 13, 2025 8:19 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लियोनल मेसी ने CM के साथ रेवंत रेड्डी के साथ खेला फुटबॉल मैच
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने तेलांगना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ फुटबॉल मैच खेला है। इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में हजारों फैंस मौजूद हैं।
-
December 13, 2025 8:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
शुरू हुआ फ्रेंडली मैच
इस फ्रेंडली मैच में दोनों टीमों सात-सात खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं। ऐसा लग रहा है कि खिलाड़ी खेल का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान जैसे ही मेसी बड़े स्क्रीन पर दिखे, स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जमकर शोर मचाया।
-
December 13, 2025 7:27 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी होटल से स्टेडियम के लिए हुए रवाना
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिलने के बाद ताज फलकनुमा पैलेस से स्टेडियम के लिए निकल चुके हैं।
-
December 13, 2025 6:51 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
बाइचुंग भूटिया ने मेसी इवेंट के दौरान कोलकाता में हुए हंगामे पर क्या कहा?
लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में हुए हंगामे पर पूर्व भारतीय फुटबॉलर और कैप्टन, बाइचुंग भूटिया ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है कि आयोजकों ने अपना बेस्ट किया, लेकिन कभी-कभी चीजें कंट्रोल से बाहर हो जाती हैं, खासकर VIP कल्चर - आयोजकों के लिए भी बहुत सारे VIPs को रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है, जिन्हें वहां नहीं होना चाहिए था, मुझे लगता है कि वे भी अंदर घुस गए और भीड़ बढ़ा दी। असली फैंस मेसी को ठीक से देख नहीं पाए। इसलिए, मुझे लगता है कि इसी वजह से फैंस बहुत दुखी थे। उम्मीद है कि इस तरह की गलतियां दोबारा नहीं होंगी। मैंने सुना है कि मेसी को देखने के लिए 80,000 लोग आए थे। यह जानते हुए कि कोलकाता और भारत में मेसी की पूजा की जाती है, जब वे इतनी ज्यादा कीमत देकर और इतनी दूर-दूर से आकर निराश होते हैं, तो मुझे लगता है कि यह बहुत निराशाजनक है।
-
December 13, 2025 5:56 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
हैदराबाद पहुंचे लियोनल मेसी
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी GOAT इंडिया टूर के दूसरे लेग के लिए हैदराबाद पहुंच चुके हैं।
-
December 13, 2025 5:44 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मेसी के कोलकाता दौरे पर हुए हंगामे पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बयान
मेसी के कोलकाता दौरे पर हुए हंगामे पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि लियोनेल मेसी दुनिया भर में बहुत मशहूर हैं। जब वह कल कोलकाता आए, तो उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के लिए उन्हें कंट्रोल करना आसान नहीं था। लेकिन ममता बनर्जी सरकार को ऐसे समय में पहले से ही सही पुलिस इंतजाम करने चाहिए थे ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने वहां सही पुलिस इंतजाम नहीं किए, जिसकी वजह से हंगामा हुआ। ऐसा नहीं होना चाहिए था।
-
December 13, 2025 5:18 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
लियोनल मेसी के इवेंट में हुई भगदड़ पर कोलकाता के स्पोर्ट्स मिनिस्टर का बयान आया सामने
कोलकाता में फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के इवेंट में हुई भगदड़ पर पश्चिम बंगाल के स्पोर्ट्स मिनिस्टर अरूप बिस्वास ने कहा कि सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच चल रही है, और मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करूंगा।
-
December 13, 2025 4:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मेसी को लेकर कोलकाता में हुए हंगामे पर BJP MP सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
BJP MP सुधांशु त्रिवेदी ने इस पूरे मुद्दे पर कहा कि मैं विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि जिन राज्यों में उनकी सरकार है, वहां ऐसे इवेंट्स में गड़बड़ी क्यों होती है। 4 जून 2025 को IPL के बाद बेंगलुरु में भी ऐसी ही घटना हुई थी। हम पूछना चाहते हैं: क्या यह इस बात का संकेत नहीं है कि वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत कमजोर है? सत्ता में बैठे लोग खुद को कानून से ऊपर समझते हैं। यह साफ तौर पर पूरे गठबंधन की सरकारों और कार्यकर्ताओं की मानसिकता को दिखाता है, जो शासन और कानून-व्यवस्था के प्रति तिरस्कार दिखाती है।
-
December 13, 2025 4:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मेसी को लेकर कोलकाता में हुए बवाल के बाद AIFF ने जारी किया बयान
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने बयान में लिखा कि विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में हुई घटनाओं से बहुत चिंतित है, जहां फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल को देखने के लिए हजारों फैंस इकट्ठा हुए थे। यह एक प्राइवेट इवेंट था जिसे एक PR एजेंसी ने आयोजित किया था। AIFF इस इवेंट के आयोजन और प्लानिंग में किसी भी तरह से शामिल नहीं था। इसके अलावा, इवेंट की जानकारी न तो AIFF को दी गई थी, और न ही फेडरेशन से कोई मंजूरी ली गई थी। हम सभी उपस्थित लोगों से संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करने और शांति बनाए रखने का आग्रह करते हैं। इसमें शामिल सभी लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
-
December 13, 2025 4:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
मेसी को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी
दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी कुछ ही समय में हैदराबाद पहुंचने वाले हैं। उन्हें रिसीव करने के लिए राहुल गांधी हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। तेलांगना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत किया।
-
December 13, 2025 3:36 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का बड़ा बयान आया सामने
सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई तोड़फोड़ के संबंध में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा है कि आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। बोस ने ANI के हवाले से कहा कि खराब प्रबंधन की वजह से ऐसा हुआ। इस इवेंट का आयोजन करने वाले ऑर्गनाइजर ने इतनी बड़ी भीड़ इकट्ठा करते समय कोई जरूरी सावधानी नहीं बरती। सरकार को दिए गए निर्देशों के लिए सुझाव ये हैं कि इस घटना की न्यायिक जांच का आदेश दिया जाए।
-
December 13, 2025 3:20 PM (IST) Posted by Hitesh Jha
हैदराबाद के लिए रवाना हुए मेसी
कोलकाता में हुए हंगामे के बाद लियोनल मेसी हैदराबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। वह शाम 4 से 4:30 के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं।
-
December 13, 2025 3:00 PM (IST) Posted by Govind Singh
सताद्रु दत्ता को किया गया गिरफ्तार
सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए भारी बवाल के बाद India GOAT Tour 2025 के मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आयोजक ने यह लिखित में दिया है कि जो भी टिकट बिके हैं। फैंस को उनका पैसा रिफंड किया जाएगा।
-
December 13, 2025 1:51 PM (IST) Posted by Govind Singh
ममता बनर्जी ने मांगी माफी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई घटना पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि स्टेडियम में हुई कुप्रबंधन की घटना से मैं अत्यंत व्यथित और स्तब्ध हूं। मैं हजारों खेल प्रेमियों और फैंस के साथ स्टेडियम जा रही हूं, जो अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की एक झलक पाने के लिए वहां एकत्रित हुए थे। उन्होंने लिखा है कि मेसी के साथ-साथ मैं सभी खेल प्रेमियों और सभी फैंस से क्षमा मांगती हूं।
-
December 13, 2025 1:09 PM (IST) Posted by Govind Singh
कोलकाता से निकले लियोनल मेसी
स्टेडियम में अफरा-तफरी होने के बाद लियोनल मेसी कोलकाता से निकल गए हैं और वह एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। यहां से उनका हैदराबाद जाने का प्लान है।
-
December 13, 2025 1:07 PM (IST) Posted by Govind Singh
फैंस ने ग्राउंड में फेंकी पानी की बोतलें
लियोनल मेसी सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचने के बाद वहां से जल्दी निकल गए थे। इसके बाद फैंस बुरी तरह से गुस्सा हो गए और उन्होंने गुस्से में पानी की बोलतें और कुर्सियां ग्राउंड में फेंक दीं। वहीं कई फैंस ग्राउंड में भी जमा हो गए। वहां अफरा-तफरी वाला माहौल पैदा हो गया।
-
December 13, 2025 11:56 AM (IST) Posted by Govind Singh
फैंस हुए आगबबूला
सॉल्ट लेक स्टेडियम में फैंस काफी तादाद में जमा हो गए। इसके बाद लियोनल मेसी वहां पहुंचे। उसके बाद पांच मिनट के अंदर ही वह वहां से चले गए। लेकिन बाद में फैंस गुस्सा हो गए और ग्राउंड में कुछ फेंकने लगे। शायद फैंस यह जानना चाहते थे कि मेसी जल्दी क्यों चले गए? इसके बाद ग्राउंड से ही अजीब अफरा तफरी देखने को मिली।
-
December 13, 2025 11:19 AM (IST) Posted by Govind Singh
डायमंड हार्बर और मोहन बागान के बीच शुरू हुआ मैच
डायमंड हार्बर और मोहन बागान के बीच मेसी ऑल-स्टार्स मैत्रीपूर्ण मैच कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में शुरू हो गया है। इसमें शिल्टन पाल, अर्नब, लालकोमल भौमिक और एमडी रफीक जैसे प्लेयर्स खेलते हुए दिखाई देंगे।
-
December 13, 2025 11:14 AM (IST) Posted by Govind Singh
संजीव गोयनका लियोनल मेसी से मिले
RPSG ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका कोलकाता में लियोनल मेसी से मिले हैं और गोयनका ने मेसी को सारे गामा कारवां गिफ्ट किया है। इसमें लता मंगेश्कर, किशोर कुमार, मुकेश और आशा भोसले के फोटो छपे हुए हैं।
-
December 13, 2025 10:47 AM (IST) Posted by Govind Singh
शाहरुख खान से मिले लियोनल मेसी
कोलकाता में लियोनल मेसी ने अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है। वहीं इस दौरान मेसी से बॉलीवुड के फेमस स्टार एक्टर शाहरुख खान भी मिले हैं।
-
December 13, 2025 10:30 AM (IST) Posted by Govind Singh
जिस होटल में मेसी रुके, वहां फैंस की भारी भीड़
हयात रीजेंसी होटल की लॉबी में फैंस गलियारे में दौड़ते दिखे। देर रात से तड़के तक ‘मेसी मेसी’ का शोर गूंजता रहा । होटल की लॉबी अर्जेंटीना फैन क्लब की तरह लग रही थी जिसके आसमानी जर्सी, स्कार्फ और झंडे ही नजर आ रहे थे। मेसी कमरा नंबर 730 में गए और पूरा सातवां फ्लोर उनके लिए आरक्षित कर दिया गया था। भारी सुरक्षा के बीच कुछ फैंस होटल में कमरा बुक करने में कामयाब रहे ताकि मेसी के करीब रह सकें।
-
December 13, 2025 8:58 AM (IST) Posted by Govind Singh
शाहरुख खान भी कोलकाता पहुंचे
बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर शाहरुख खान का भी सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेसी से मिलने का कार्यक्रम है और इसके लिए शाहरुख भी कोलकाता पहुंच चुके हैं।
-
December 13, 2025 8:57 AM (IST) Posted by Govind Singh
फुटबॉल व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद
India Goat Tour 2025 का आयोजन करने वाले सताद्रु दत्ता ने कहा कि सिर्फ लियोनल मेसी ही नहीं, उनके आने से एक सकारात्मक फुटबॉल व्यवस्था बनेगी। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह रेसिंग के दौरान इतने सारे प्रायोजकों ने मेरा समर्थन किया, वे एक दिन भारतीय फुटबॉल में भी निवेश करेंगे
-
December 13, 2025 8:04 AM (IST) Posted by Govind Singh
सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंच रहे फैंस
फुटबॉल फैंस सॉल्ट लेक स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गए हैं। लियोनल मेसी के सुबह 11:15 बजे के आसपास स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। फिलहाल मेसी अभी होटल में मौजूद हैं।
-
December 13, 2025 6:58 AM (IST) Posted by Govind Singh
मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का भी होगा आयोजन
मोहन बागान और डायमंड हार्बर एफसी के बीच एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा लेक टाउन में मेसी अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह प्रतिमा कोलकाता के बिग बेन और डिएगो माराडोना की प्रतिमा के पास स्थित है।
-
December 13, 2025 6:55 AM (IST) Posted by Govind Singh
सुबह 11:15 बजे सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचेंगे मेसी
इस बात की पूरी संभावना है कि लियोनल मेसी सुबह 11:15 बजे सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद वे बंगाल की संतोष ट्रॉफी टीम को सम्मानित करेंगे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा खेल जगत की हस्तियों सौरव गांगुली और लिएंडर पेस से भी मुलाकात करेंगे।
-
December 13, 2025 6:39 AM (IST) Posted by Govind Singh
कोलकाता पहुंचे लियोनल मेसी
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी कोलकाता की धरती पर पहुंच चुके हैं, जहां फैंस ने उनका शानदार स्वागत किया है। इस दिग्गज फुटबॉलर का भारत में कार्यक्रम काफी व्यस्त है, जिसकी शुरुआत वे कोलकाता में एक प्रायोजित कार्यक्रम से करेंगे। बाद में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें सम्मानित करेंगी।