1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मनु भाकर ने एक बार फिर दिखाया जलवा, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

मनु भाकर ने एक बार फिर दिखाया जलवा, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर ने शूटिंग में एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा है। उन्होंने कजाकिस्तान के श्यामकेंट में एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीता।

Manu Bhaker- India TV Hindi
Image Source : GETTY मनु भाकर

भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 19 अगस्त को कजाकिस्तान के श्यामकेंट में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत की मनु भाकर ने फाइनल में 219.7 अंक हासिल किए। उनके अलावा दक्षिण कोरिया की जिन यांग (241.6) ने सिल्वर मेडल और चीन की कियानके मा (243.2) ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। जिन यांग ने 241.6 अंक हासिल किए। वहीं कियानके मा ने 243.2 अंक हासिल किए।

इससे पहले भारत ने टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। भाकर, सुरुचि सिंह और पलक गुलिया की टीम ने एयर शूटिंग में 1730 अंक हासिल किए और वह दूसरे स्थान पर रहे कोरिया गणराज्य (1731) से एक अंक और स्वर्ण पदक विजेता चीन (1740) से 10 अंक पीछे थे।

583 अंक के साथ मनु भाकर ने फाइनल में बनाई जगह

आपको बता दें कि इससे पहले मनु ने 583 अंक हासिल करके फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया था, जिससे वह दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि चीन की कियानक्सुन याओ 584 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहीं। दूसरी ओर, सुरुचि और पलक फाइनल में जगह नहीं बना पाई।

फाइनल में मनु भाकर ने की थी धीमी शुरुआत

 

फाइनल में मनु भाकर की शुरुआत काफी धीमी रही। पहले पांच शॉट के बाद वह पांचवें स्थान पर थीं, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए बढ़त हासिल की। 11वें शॉट में उन्होंने 10.5 का स्कोर किया और इसके साथ ही वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई। लेकिन फिर, 17वें शॉट में, 9.7 के खराब स्कोर के साथ मनु भाकर बाहर होने की कगार पर थीं। लेकिन मनु ने संयम बनाए रखा और अंत में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही।

(INPUT: PTI)

यह भी पढ़ें

Asia Cup: जिस खिलाड़ी के भरोसे उतरेगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, वो तो है सुपर फ्लॉप

टी20 इंटरनेशनल में तहलका मचाने के बाद अब वनडे में भी डेब्यू, अचानक सुर्खियों में आया ये खिलाड़ी