1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2026 में मीराबाई चानू ने जीता भारत के लिए पहला गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में लगाई हैट्रिक

CWG 2026 में मीराबाई चानू ने जीता भारत के लिए पहला गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में लगाई हैट्रिक

भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने स्नैच के बाद क्लीन एंड जर्क के अपने दूसरे प्रयास में 105 किलो वजन उठाया।

Mirabai Chanu- India TV Hindi
Image Source : PTI मीराबाई चानू

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतकर अपनी हैट्रिक पूरी की। प्रतियोगिता की शुरुआत में ही उन्होंने सबसे अधिक 82 किग्रा वजन चुना, जिससे वे मुकाबला करने देर से मैदान में उतरीं। इस बीच नाइजीरिया और श्रीलंका की प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी असफल होकर बाहर हो गईं। इससे पहले मीरबाई चानू ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था।

स्नैच राउंड में मीराबाई चानू ने बनाया था नया रिकॉर्ड

स्नैच राउंड में मीराबाई ने अपनी दूसरी कोशिश में 82 किग्रा और तीसरी कोशिश में 85 किग्रा वजन उठाकर लगातार दो बार नया रिकॉर्ड कायम किया और गोल्ड मेडल की रेस में सबसे आगे निकल गईं। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने 105 किग्रा वजन चुनने का फैसला किया। हालांकि वे अपनी पहली कोशिश में चूक गईं। यहां कुछ वैसा ही हुआ जैसे स्नैच में हुआ था। लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए 105 किग्रा का भार सफलतापूर्वक उठाया और भारत को यह शानदार स्वर्ण पदक दिला दिया।

मीराबाई चानू का गजब करिश्मा

भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में एक नया और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान पहले प्रयास में 82 किलोग्राम वजन उठाकर रिकॉर्ड बनाया और फिर अगले ही प्रयास में 85 किलोग्राम भार उठाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह वजन कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में अब तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा उठाया गया सबसे ज्यादा वजन है। बता दें कि कॉमनवेल्थ देशों के पूरे इतिहास में किसी भी एथलीट ने दुनिया के किसी भी बड़े इंटरनेशनल मंच चाहे वह ओलंपिक खेल हों या वर्ल्ड चैम्पियनशिप पर इतना वजन नहीं उठाया है।

ऋषिकांत सिंह ने जीता भारत के लिए सिल्वर मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत के लिए अन्य खेलों से भी अहम खबरें आईं। पुरुषों के 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग में ऋषिकांत सिंह ने अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 264 किग्रा (121 किग्रा स्नैच + 143 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया और सिल्वर मेडल जीतकर भारत के लिए दूसरा मेडल जीता। दूसरी ओर, लॉन बॉल्स के महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले मुकाबले में भारत की रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी को नामीबिया के खिलाफ टाईब्रेक तक चले कड़े मुकाबले में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि तैराकी के मैदान से भारत के लिए अच्छी खबर आई, जहां श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और दक्षन शशिकुमार की चौकड़ी ने पुरुषों की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट्स में तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

यह भी पढ़ें

अनाहत सिंह ने 18 साल की उम्र में रचा इतिहास, विश्व जूनियर स्क्वैश का खिताब जीतने वाली बनी पहली खिलाड़ी

CWG 2026 में इंग्लैंड के जिम्नास्टिक एथलीट के साथ घटी दुखद घटना, सिर के बल सीधे जमीन पर गिरा; देखें VIDEO